Latest Updates
-
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं
सुबह उठते ही 60 सेकेंड के अंदर पिएं पानी, होंगे फायदे ही फायदे
जैसे ही आप उठते हैं वैसे ही एक गिलास पानी पीयें क्योंकि इससे स्वास्थ्य को बहुत लाभ होते हैं।
जैसे ही आप उठते हैं वैसे ही एक गिलास पानी पीयें क्योंकि इससे स्वास्थ्य को बहुत लाभ होते हैं। अधिक पानी पीकर स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है।
अपने दिन की शुरुआत शरीर को हाइड्रेट करने से करें, और यह आपके लिए बहुत अच्छा है। जब हम सुबह उठते हैं तो हम अन्दर से पूरी तरह सूख चुके होते हैं।

जब हम सोते हैं तो भी हमारा शरीर काम करता रहता है। जब हम जगे हुए होते हैं तब हम खुद को हाइड्रेट करना नहीं भूलते परन्तु जब हम सोते हैं तो ऐसा नहीं होता।
खाली पेट पानी पीने से शरीर की सफाई होती है। इससे शरीर रिचार्ज होता है तथा शरीर की अन्य सभी प्रक्रियाएं उत्साह के साथ शुरू होती हैं। इस लेख में हमने बताया है कि सुबह पानी पीना स्वास्थ्य के लिए किस प्रकार लाभदायक है।
अत: यह जानने के लिए आगे पढ़ें कि आपको उठने के 60 सेकंड्स के अन्दर खाली पेट पानी क्यों पीना चाहिए, आगे पढ़ें।

1. पाचन की प्रक्रिया प्रारंभ होती है:
सुबह एक बड़ा गिलास पानी पीने से आपकी पाचन प्रक्रिया 1.5 घंटे तक 24% तक बढ़ जाती है।

2. गंदे पदार्थ बाहर निकल जाते हैं:
किडनी खून में एकत्र होने वाले ज़हर को बाहर निकालने का काम करती है और वे खून से सारी अशुद्धियों को दूर करती हैं। अत: इस काम के लिए उन्हें अधिक मात्रा में तरल पदार्थ की आवश्यकता होती है।

3. कम खाएं:
प्यास को कभी कभी गलती से भूख समझ लिया जाता है। अत: केवल एक गिलास पानी से ही आप संतुष्ट हो सकते हैं और आपका पेट भर जाता है। इससे आपको पता चल जाएगा कि जागने के 60 सेकंड्स के अन्दर आपको पानी क्यों पीना चाहिए।

4. शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है:
स्वयं को हाइड्रेटेड रखने से आपकी लसिका का ढांचा अच्छा बना रहता है। यह आपको बीमारियों से लड़ने में सहायता करता है।

5. त्वचा को सुंदर बनाने में सहायक होता है:
यदि आपका शरीर हाइड्रेटेड रहता है तो आपकी त्वचा नर्म, कोमल और साफ़ रहती है। सुबह जल्दी पानी पीने का यह सबसे अच्छा फायदा है।

6. शरीर की अन्दर से देखभाल होती है:
पूरे दिन पर्याप्त मात्रा में पानी न पीने से मलाशय अवशिष्ट पदार्थों से पानी सोख लेता है। इसके कारण बाधा आती है। यदि आप पर्याप्त मात्रा में पानी पीयेंगे तो आपका मलाशय अच्छी तरह काम करेगा।



Click it and Unblock the Notifications
