Latest Updates
-
मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का खुल गया राज, 52 की उम्र में यंग दिखने के लिए करती हैं ये 5 योगासन -
South Indian Style Tomato Rice Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा स्वाद -
Summer Solstice: 21 जून को क्यों होता है साल का सबसे बड़ा दिन? जानें क्या है इसके पीछे की असली वजह -
International Yoga Day 2026 Wishes: योग करे जो रोज...योग दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं -
Father's Day 2026 Shayari: उंगली पकड़कर चलना सिखाया...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाली शायरियां -
Zero Oil Sprouts Cheela Recipe: वजन घटाने के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी नाश्ता -
50+ Father's Day 2026 Wishes: जिसके सिर पर पिता का हाथ...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाले मैसेज -
Aaj Ka Rashifal 21 June 2026: रविवार को इन 5 राशियों पर होगी धन वर्षा, सूर्य देव बदलेंगे आपका भाग्य -
Fried Onion Special Egg Do Pyaza Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा लाजवाब स्वाद -
International Yoga Day 2026 Quotes: योग दिवस पर इन 30+ कोट्स के जरिए प्रियजनों को दें स्वस्थ रहने का संदेश
सिर्फ जूस पीकर नहीं किया जा सकता वजन कम, जानिये क्यों
वजन कम करने के लिए लोग तरह तरह के उपाय अपनाते हैं. कई लोग वजन कम करने के लिये केवल जूस पर निर्भर रहते हैं।
आपको बता दें कि वजन कम करने के लिए केवल जूस से मिलने वाले पोषक तत्वों पर निर्भर रहना सही नहीं है। जूस एक हेल्दी स्नैक हो सकता है लेकिन वजन घटाने के लिए भोजन की जगह नहीं ले सकता है।
मुंबई स्थित इंस्टा स्कल्पप्ट में वेट लॉस एक्सपर्ट डॉक्टर मंजिरी पुराणिक आपको बता रही हैं कि वजन कम करने के लिए आपको केवल जूस डायट पर निर्भर क्यों नहीं रहना चाहिए।

जूस से मीठी चीजों को खाने की लत लगती है:
जूस में शुगर की मात्रा अधिक होती है। जूस पीने से ब्लड में अचानक शुगर की मात्रा बढ़ जाती है। बॉडी हर सेल्स में शुगर को वितरित करके इंसुलिन जारी करता है। इससे आपका एनर्जी लेवल कम हो सकता है क्योंकि कोशिकाएं इस शुगर को जल्द ही अवशोषित करती हैं, जिससे आप थका हुआ महसूस करते हैं। इसके बाद आपका शरीर ऊर्जा हासिल करने और कामकाज के लिए अधिक मीठे की तलाश में होता है। जाहिर है इसके बाद आप मीठी चीज खाने लगते हैं जिससे वजन कम करने के प्रयासों पर पानी फिर जाता है।


प्रोटीन की कमी :
फाइबर के अलावा जूस में प्रोटीन की मात्रा भी कम होता है। मसल्स बनाने और वजन कम करने के लिए प्रोटीन जरूरी है। प्रोटीन इम्यून सेल्स को भी स्वस्थ बनाता है, जो आपको इन्फेक्शन और बीमारियों से बचाता है। यानि अगर आप सिर्फ जूस पर निर्भर हैं तो आपकी इम्युनिटी पॉवर कमजोर पड़ सकती है।

पेट नहीं भरता है :
संतुष्टि खाना खाने से ही आती है ना की पीने से। खाने की एक प्रक्रिया होती है। आप खाने को चबाते हैं और उसके बाद वो हजम होता है। यह खाने और हेल्दी रहने का एक नैचुरल प्रोसेस है। दूसरी ओर जब आप जूस पीते हैं और वो सीधा पेट में चला जाता है, जिससे आपका पेट नहीं भरता है। इतना ही नहीं नैचुरल शुगर से कैलोरी की अधिक खपत कर लेते हैं। यदि आप अपनी भूख को दबाने के लिए अधिक कैलोरी वाले खाद्य पदार्थ नहीं खाते हैं, तो यह वजन घटाने के बजाय वजन बढ़ा सकता है।

पोषक तत्वों की कमी :
फल और सब्जियों से आपको फाइबर, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स मिलते हैं। ये पोषक तत्व आपको जूस से नहीं मिल पाते हैं। कई मामलों में जूस की डायट में अधिक कैलोरी होती है जो आपकी सामान्य डायट में नहीं होती है। जाहिर है अधिक कैलोरी वाली इस तरह की डाइट से आपका वजन बढ़ना लाजमी है।

इन बातों का रखें ख्याल :
- अनाज की बजाय जूस का चयन ना करें।
- फल और सब्जियां खाना बहुत जरूरी है। यह चीजें आपके भोजन का मुख्य आधार हैं।
- ऐसे चीजें जो आपको हैवी फील कराती हैं जैसे रेड मीट, फ्राइड और बेक्ड फूड्स जैसी चीजों का बिल्कुल भी सेवन ना करें।
- जूस डायट को तीन दिन के ट्रायल पर रखें, इसका अधिक पालन ना करें। इससे पेट की सफाई, चेहरे पर चमक, हाइड्रेटेड रहने में मदद मिल सकती है।
- लेकिन लंबे समय तक इस डायट को ना लें।
- इस डायट के खत्म होने के बाद अपना संतुलित आहार खाएं।




Click it and Unblock the Notifications