Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
सलमान जैसी बॉडी बनाने के लिये जरुर खाएं ये 6 फूड
आजकल लड़कों के बीच ढोले-शोले वाली बॉडी का ख़ासा क्रेज है। कई लड़के अपनी बॉडी को इस शेप में लाने के लिए काफी मेहनत करते हैं और अच्छा खासा समय जिम में बिताते हैं।
आजकल लड़कों के बीच ढोले-शोले वाली बॉडी का ख़ासा क्रेज है। कई लड़के अपनी बॉडी को इस शेप में लाने के लिए काफी मेहनत करते हैं और अच्छा खासा समय जिम में बिताते हैं।
लेकिन अगर आपको ऐसी बॉडी बनानी है तो जिम के साथ-साथ अपने खान-पान पर भी ध्यान रखना होगा। बोल्डस्काई के इस आर्टिकल में हम आपके लिए लाएं है इस बारे में कुछ खास फूड टिप्स।, जो आपको अपने शरीर को मजबूत बनाने के लिए खाने होंगे।
आपको जानकर आश्चर्य होगा कि अगर आप सही फूड नहीं खाते हैं तो आप जिम जाकर कितनी भी मेहनत कर लें, वो पूरी तरह से सफल नहीं होगी।
सही बॉडी को पाने के लिए सबसे पहले डाइट को सही करें और उसके बाद ही जिम में राइट एक्सरसाइज करें। इससे आप अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। जानिए शरीर को ताकतवर बनाने वाले स्पेेशल फूड के बारे में:-

1. ल़ीन बीफ़ -
इसमें जिंक, आयरन और विटामिन बी की मात्रा उच्च होती है। साथ ही पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन भी होता है जिससे इसका सेवन करने से मांसपेशियां मजबूत हो जाती है। सप्ताह में दो बार इसका सेवन शरीर के लिए उचित रहता है। लेकिन रात में इसके सेवन से परहेज़ करें।

2. कॉटेज चीज़ -
चीज़ का नाम आते ही आपके मन में एक्ट्रा कैलोरी वाली बात आ रही होगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। इस चीज़ में प्रोटीन की मात्रा काफी ज्यादा होती है और ये सुपाच्य भी होती है। जिससे शरीर तंदुरूस्त हो जाता है।

3. अंडें -
अंडें में प्रोटीन व आवश्यक अमीनो एसिड होता है। साथ ही कोलीन, वसा और विटामिन डी भी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से मांसपेशियों के निर्माण में मदद मिलती है और एक्ट्रा फैट भी नहीं बढ़ता है।

4. सॉल्मन और अन्य मछली -
मछली में प्रोटीन और ओमेगा 3 फैट्टी एसिड की प्रचुर मात्रा होती है और इसमें वसा बहुत कम होता है। इसके सेवन से शरीर की क्षमता में बढ़ोत्तरी होती है और यह यह चयापचय को बढ़ा देता है। इसके अलावा, अगर आप जिम करने के साथ ही साथ फिश भी खाते हैं तो मांसपेशियों के निर्माण में मदद मिलती है।

5. ओटमील -
यह कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्रोत है और कम ग्लाइसेमिक सूचकांक मूल्य है। साथ ही यह न्यूनतम प्रसंस्कृत किया जाता है। मांसपेशियों के निर्माण में यह सबसे अच्छा खाद्य पदार्थ है।

6. व्हें प्रोटीन -
यह प्रोटीन का एक निरंतर स्रोत है और मांसपेशियों के निर्माण में काफी मदद करता है।



Click it and Unblock the Notifications











