Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
ज्यादा फैटी फूड खाने के बाद करें ऐसा काम, नहीं बढ़ेगा वजन
अक्सर हम लोगों का रूझान या झुकाव तली भुनी चीजों को खाने की तरफ ज्यादा होता है क्योंकि वे खाने में स्वादिष्ट लगते हैं लेकिन इसका हमारे स्वास्थय पर क्या बुरा असर पड़ता है इसके बारे में भी जानना चाहिए।
जब हम किसी पार्टी में जाते हैं तो हमें यह लगता है कि जैसे हमारी दुनिया अभी समाप्त होने वाली है और हर चीज को बिना अपने स्वास्थय की परवाह किये खाते जाते हैं और बाद में इसका असर यह होता है कि हमें कब्ज़, पेट में जलन, गले में जलन और एसिडिटी जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
जब भी आपको ऐसी परेशानी हो तब आप इस आर्टिकल में नीचे बताये गए उपायों को अमल में लायें।

गर्म या गुनगुने पानी का सेवन करें:
हमेशा जब भी आपको ऐसी समस्या हो तो आप गर्म या गुनगुने पानी को पियें यह आपके द्वारा खाए गए तैलीय पदार्थ को आसानी से हटा देता है और आपके पेट, आंत और लिवर को नुकसान पहुँचने से रोकता है।

खाने के तुरंत बाद मत सोयें :
अक्सर ऐसा होता है कि ज्यादा खा लेने के तुरंत बाद हम सोने के लिए जाते हैं लेकिन इससे खतरनाक तो कुछ है ही नहीं क्योंकि ऐसा करने से जो कैलोरी हमारे शरीर में इस्तेमाल होनी चाहिए वो नहीं हो पाती और हमारे शरीर मे वसा एकत्र होने लगता है जिससे मोटापे की समस्या हो सकती है। इसलिए खाने के कम से कम दो घंटे बाद आप सोने जाइए।

व्ययाम करें :
व्यायाम करने से हमारे बॉडी में एकत्र हुई कैलोरी बॉडी के द्वारा इस्तेमाल होती है जिससे हमारे शरीर में चर्बी जमा नहीं होती है। लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल भी नहीं है कि आप खाने के बाद कठिन एक्सरसाइज करना शुरू कर दें। खाने के बाद आप कुछ देर हल्का फुल्का टहलें।

1 : त्रिफला चूर्ण
त्रिफला चूर्ण, ज्यादा खाने के बाद आपके शरीर में बनने वाले कुछ विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है और आपके पेट को एकदम ठीक रखता है।

2 : शहद
वैसे तो शहद के बहुत सारे फायदे हैं लेकिन अगर आप खाने के बाद इसका इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपके पेट में होने वाली कब्ज़ की समस्या जो अक्सर ज्यादा खाने के बाद होती है, वो नहीं होगी।

3 : काली मिर्च
यह आपके लिवर में मौजूद वसा के मेटाबोलिज्म को उत्तेजित करता है जिससे काफी राहत मिलती है।

4 : ठंडी चीजें जैसे आइसक्रीम से परहेज करें
यह सामान्य बात है कि हमलोग खाने के बाद आइसक्रीम खाना बहुत पसंद करते हैं लेकिन इससे आप बचिये क्योंकि ऐसा करने से आपके लिवर और पेट पर बुरा असर पड़ सकता है।

5 : अगले दिन केवल फलों का सेवन करें
जी हाँ यदि आपने रात की पार्टी में ज्यादा खा लिया है तो अगले दिन आप कुछ मत खाइए केवल फलों का सेवन करिए और ज्यादा से ज्यादा पानी पीजिये जिससे आपकी कैलोरी नियंत्रण में रहेगी।



Click it and Unblock the Notifications
