Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
सेफ और हेल्दी दिवाली के लिए जरूर जानिए ये 10 टिप्स
हमारा देश त्योहारों का देश है। दीपावली का त्योहार नजदीक है और हर घर में इसकी तैयारियां जोरों पर है। साफ-सफाई, रंगाई-पुताई और सजावट के बाद बारी आती है मीठे और नमकीन पकवानों की।
इन दिनों में मिठाइयों से दूर रहने की सारी कोशिशें नाकाम हो ही जाती हैं और खास तौर से जब रिश्तेदारों या दोस्तों के घर जाना होता है तो आप जमकर मिठाइयों का लुत्फ भी उठा ही लेते होंगे। लेकिन इस समय सेहत पर भी ध्यान देने की जरूरत होती है। मिठाइयां खाइए, लेकिन सेहत न बिगड़े इसके लिए इन बातों का ध्यान भी जरूर रखिएगा। आपको अपनी सेहत से बिल्कुल भी खिलवाड़ नहीं करना है आपको ध्यान रखना है कि दिवाली के बाद आपकी लापरवाही कहीं आपके परिवार पर भारी ना पड़ जाए।
इसलिए इस दिवाली आप ये 10 दिप्स अपनाकर अपनी सेहत को अच्छा रख सकते है और अपनी दिवाली को यादगार बना सकते है।

शुगर के मरीज ध्यान रखें
अगर आप शुगर के मरीज है तो इस दिवाली और रंग बिरंगी और नुकसान करने वाली मिठाइयों से बचने की जरूरत है।
दिवाली का त्योहार एक ऐसा त्योहार कि हर घर में आपको मिठाइयों के डिब्बे तो मिल ही जाएंगे। इसी के चलते डायबिटीज के पेशेन्ट भी गलती करते है जो कि बहुत ही खतरनाक है।

किडनी लीवर को ऐसे रखें सेफ
दिवाली के दिनों जो मिठाई बाजार से लाई जाती है वो एक प्रकार के केमिकल वाले दूध से बनी भी हो सकती है।
इसलिए जो लोग किडनी और लीवर के मरीज है उनको इस बात का विशेश ध्यान रखना है कि इस मिठाई को ना खाएं वरना आपको कैंसर की समस्या भी हो सकती है।

चांदी के वर्क वाली मिठाई हैं खतरनाक
दिवाली में सबसे ज्यादा जो मिठाइयां पसंद की जाती है वो होती चांदी की वर्क लगी मिठाइयां।
इन मिठाइयों में चांदी लगाकर इसको खूबसूरत बनाया जाता है जो कि देखने में मन को लुभाने वाली होती है। लेकिन आपको इन मिठाइयों से दूर रहना है क्योंकि चांदी का वर्क दिमाग के लिए नुकसानदेह है।

पटाखों से प्रदूषण
दिवाली भारतीय समाज का बहुत ही बड़ा त्यौहार है इसे पूरा देश एक साथ मनाता हैI दिवाली खुशियों का, मिठाइयों का और दीपों का त्यौहार हैI लेकिन ज्यादातर लोग इसे पटाखों का और प्रदूषण का त्यौहार बना देते हैं। इसलिए इससे बचें। ये आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है।

पटाखों से बच्चो को सावधान करें
बच्चों के लिए पटाखे खरीदते वक्त उनकी उम्र का भी ध्यान रखें। उनको ऐसे पटाखे बिल्कुल ना दिलवाएं जो उनकी उम्र के अनुकूल न हों। पटाखे छुड़ाते समय बच्चों के साथ रहें और उन्हें पटाखे जलाने का सुरक्षित तरीका बताएं। हमेशा पटाखों को लंबी लकड़ी या मोमबत्ती के इस्तेमाल से जलाएं। माचिस का प्रयोग बिल्कुल न करें। पटाखों को दूर से जलाएं, चेहरा बचाकर आग लगाएं।

भीड़ में पटाखे ना फोड़े
दिवाली के खुशी में आप इतना मगन हो जाते है कि आपको किसी की परवाह तक नहीं रहती है। आप पटाखे फोड़ते वक्त ये ध्यान रखें की आप जहां पटाखें फोड़ रहे वहां किसी को कोई तकलीफ तो नहीं है। बेहतर होगा कि आप किसी ऐसी जगह जाकर पटाखें फोड़े कि वहां किसी को समस्या ना हो।

कानों को सुरक्षित रखें
पटाखों से निकलने वाली आवाज ध्वनि प्रदूषण का कारण तो बनती ही है लेकिन अगर इसकी आवाज इतनी ज्यादा हुई कि ये आपके सुनने की क्षमता से भी ज्यादा हो गई तो आपके कानों में कई समस्याएं भी हो सकती है। इसलिए ध्यान रहे कि जब भी पटाखा फोड़े तो अपने कान बंद रखें।

नशे से रहें दूर
दिवाली को सेलेब्रेट करते समय अक्सर देखा जाता है कि लोग खुशी में शराब पी लेते है। हम ये नहीं कह रहे है कि त्योहार में खुशी ना मनाए। लेकिन आपको ये ध्यान रखना होगा कि शराब पीने से आपको नुकसान तो होगा ही पर आपको शराब पीने के बाद गाड़ी बिल्कुल नहीं चलानी चाहिए क्योंकि दुर्घटना हो सकती है।

गिफ्ट में दें ये
इस दिवाली अपनी दिवाली को स्पेशल बनाएं। वैसे तो ये त्योहार दियों का होता है पर कई तरह के गिफ्ट भी इस दिन दिए जाते है। इस बार आपको ध्यान रखना है कि खतरनाक मिठाइयों की जगह लो कैलोरी फ्रूट्स या स्नैक्स भी दे सकते है। इससे आपके चाहने वालों की सेहत अच्छी रहेगी।

परिवार के साथ बांटे खुशी
दिवाली का त्योहार सारे गिले और शिकवे मिटाकर गले लगने का त्योहार आपकी सेहत के लिए खुशी भी बहुत जरूरी है इसलिए इस दिन हर गिले सिकवे मिटाकर दिवाली मनाएं।



Click it and Unblock the Notifications
