Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
बिना एक्सरसाइज किये इस रोटी को खा कर 1 महीने में घटा सकते हैं 10 किलो वजन
Weight loss roti: lose 10 kig in a month, वजन कम करने के घरेलू नुस्खे, वजन कम करने के आसान तरीके, मोटापा कम करने के घरेलू उपाय, डाइट रोटी खा कर 1 महीने में घटाएं 10 kg वजन, बिना एक्सरसाइज किये इस रो
वजन जितनी तेजी से बढ़ता है उतनी ही धीमी गति से घटता है। अगर आप जिम में घंटों पसीना बहा कर भी वजन कम नहीं कर पा रहे हैं तो यह समझना बहुत जरुरी है कि आपकी डाइट में कुछ गड़बड़ जरुर है। मोटापा कम करने में 80 प्रतिशत डाइट का और 20 प्रतिशत एक्सरसाइज का रोल होता है। अगर आप जिम में वर्कआउट करके घर लौट कर बिना सोंचे समझे कुछ भी खा लेते हैं, तो आपका मोटापा कभी नहीं घटेगा।

जो लोग वर्कआउट करते हैं वे रोटियां खाना बंद कर देते हैं क्योंकि गेहू की रोटी में ढेर सारा कार्ब होता है, जो हमारा मोटापा बढाता है। लेकिन दोस्तों हम बिना रोटी के कहां जिंदा रह सकते हैं इसलिये आज हम आपको एक ऐसी रोटी बनाना सिखाएंगे जिसे लगातार 1 महीने तक खाने से आपका 10 KG तक वजन तो कम ही हो जाएगा। यह एक हेल्दी डाइट प्लान है, जिसे वे लोग फॉलो कर सकते है जो मोटापा घटाना चाहते हों। यह रोटी मल्टीग्रेन रोटी के नाम से भी जानी जाती है, जिसमें ढेर सारी दालें, अनाज और आटे मिलाए गए हैं।

हर किसी की बॉडी अलग होती है तो अगर इस रोटी को खाने से आपका वजन कम नहीं हो रहा है तो, थोड़ा धैर्य रखें और इस रोटी का सेवन बिना किसी शिकायत के करते रहें। आपको इसका रिजल्ट देखने को जरुर मिलेगा, भले की कुछ दिनों के बाद ही मिले। इस रोटी में आपको जितनी भी चीज़ें बताई गई हैं, वह सभी सामग्रियां आपको यूज़ करनी हैं। इसमें ना तो कुछ घटाना है और ना ही बढाना है। इसमें वे सभी चीज़ें हैं जिसको खाने से वेटलॉट काफी जल्द होता है।

इस रोटी को खाने से उन लोंगो को भी फायदा मिलेगा जिन्हें मधुमेह, हाई कोलेस्ट्रॉल या फिर हार्ट की बीमारी है। तो ये रोटी ना ही वेट लॉस करेगी बल्कि आपके शरीर की काफी बीमारियों को भी दूर करेगी। आइये जानते हैं कि इस रोटी में क्या क्या सामग्रियां मिलाई जाती हैं और यह कैसे तैयार होती है।
सामग्री-
- गेहू का आटा - 200 ग्राम
- पिसा हुआ ओट्स - 50 ग्राम
- बाजरे का आटा - 25 ग्राम
- मूंग दाल पिसी हुई - 12 ग्राम
- बेसन - 25 ग्राम
- कॉर्न फ्लार - 12 ग्राम
- पिसा हुआ अनारदाना - 1 टी स्पून
- अलसी का पावडर - 1 टी स्पून
- पुदीने का पावडर - 1 टी स्पून
- करी पत्ता - 1 टी स्पून
- सौंफ के दाने का पावडर - 1 टी स्पून
बनाने की विधि
- आपको इसे बनाने के लिये सभी सामग्री को मिला लेना है और फिर पानी मिलाते हुए इसे गूथना होगा।
- तवा गरम कर के आटे की लोई की रोटी बनाएं और फिर इसे सेंक लें।
- आपकी रोटी तैयार है। इसे रोजाना खाइये और वजन घटाइये।
इस रोटी को दाल या किसी लो कैलोरी सब्जी के साथ सर्व करें। अगर आपको तुरंत वजन घटाना है तो इस रोटी को लंच में खाइये ना कि रात के डिनर में।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
