Latest Updates
-
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय
सफेद हल्दी भी किसी डॉक्टर से कम नहीं, दूर करती है इतनी सारी बीमारियां
हल्दी के बारे में तो सब जानते हैं, लेकिन आज हम आपको ऐसी हल्दी के बारे में बताने जा रहें हैं जिसका आपने शयद ही नाम सुना होगा। यह है आंबा हल्दी। यह रोज़ खाने में इस्तेमाल होने वाली हल्दी से अलग होती है। यह कर्कुमा ज़ेडओरिया नाम के पौधे की जड़ होती है और ज्यादातर भारत और इंडोनेशिया में पायी जाती है।

इसके इतने सारे फायदे होने की वजह से यह अन्य देशों में भी उगाई और खाई जाने लगी है। सफ़ेद हल्दी में कई तरह के तत्व पाए जाते हैं जिसमें टियांन, स्टार्च, कर्क्यूमिन, चीनी, सैपोनिन, रेजिन, और फ्लेवोनोइड शामिल हैं। आइये जानते हैं ऐसे ही अन्य फायदे।

1. पाचन में सहायक
सफ़ेद हल्दी खाने से पेट में बन रही गैस जल्द ठीक होती है। यही नहीं इसे खाने से अपच, ऐंठन, भूख ना लगना , पेट में कीड़े होना, पेट फूलना, अनियमित मल त्याग, और अल्सर जैसी बीमारियां भी ठीक हो जाती हैं।

2. श्वास संबंधी समस्या
आयुर्वेद में, कफ दोष को कई सारी बिमारियों का कारण बताया गया है। जैसे अगर किसी व्यक्ति के शरीर में कफ की शिकायत रहती है तो उसे फेफड़ों से सम्बंधित बीमारी होगी। क्योंकि शरीर में कफ जमा होने से सांस लेने में दिक्कत होती है जिससे सर्दी खाँसी और अस्थमा की शिकायत रहती है।

3. सूजन और दर्द से राहत
सफेद हल्दी में एंटी इन्फ्लैमटॉरी गुण होते हैं जिससे सूजन, घाव और त्वचा रोग का इलाज करने में मदद मिलती है। सफेद हल्दी में किसी भी तरह के संक्रमण को रोकने की छमता होती है जैसी कि अगर किसी व्यक्ति को बुखार हो रहा है तो उसे सफ़ेद हल्दी खिलाएं इससे उसका बुखार उतर जाएगा।

4. ऐन्टीमाइक्रोबीअल
सफ़ेद हल्दी में ऐन्टीमाइक्रोबीअल गुण होते हैं जिससे ई-कोली, एसएयरस, कॉर्नएबैक्टीरियम, कैंडिडा एसपी, और एस्परगिलस एसपी जैसे कीटाणु को ख़त्म किया जा सकता है। यह सारे बैक्टीरिया मुँह के दुवारा पेट में जाते हैं और व्यक्ति को बीमार कर देते हैं। इसलिए सफ़ेद हल्दी का सेवन करें।

5. एंटी इन्फ्लैमटॉरी और दर्द निवारक गुण
क्युक्यूमेनोल एक ऐसा तत्व है जो सफ़ेद हल्दी के पेड़ में पाया जाता है, जिससे दर्द में आराम मिलता है यही नहीं यह एस्पिरिन से ज्यादा कारगर है। इससे पेट की ऐठन का दर्द भी ठीक होजाता है।

6. एंटी एलर्जी
कुर्कुमा ज़ेडोरिया के तेल में एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं। जिससे त्वचा पर होने वाले किसी भी तरह के रोग को ठीक किया जा सकता है। जैसे अगर किसी के शरीर में खुश्की (चमड़ी सूख) गई हो तो सरसों के तेल में सफ़ेद हल्दी को मिलाकर शरीर पर उसकी मालिश करने से लाभ होता है।

7. एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण
हल्दी और हींग दोनों पीसकर जरा-सा पानी डालकर गोली बना लें और दुखते दाँत के नीचे रखकर दबा लें। इससे दाँत का दर्द ठीक हो जायेगा। यही नहीं आप सफ़ेद हल्दी को दाँतों पर मंजन भी कर सकते हैं इससे मसूड़ों से खून आना बंद होजाता है।

8. एंटीनीरी दवा
सफ़ेद हल्दी में एनाल्जेसिक या औषधि है जिसे दर्द होने पे लगाया या खाया जाता है। हालांकि एनाल्जेसिक का असर इस पर निर्भर करता है कि आपने कितनी खुराक खायी है।

9. अल्सर
सफ़ेद हल्दी की जड़ को पेट में बन रही असिडिटी को खत्म करने में कारगर माना गया है। इसीलिए यह पेट के अल्सर को भी होने से रोकती है।

10. एंटी टाक्सिक
सफ़ेद हल्दी में गुण होते हैं जिससे यह शरीर में ज़हर को फैलने नहीं देता है। यहाँ तक कि सांप अगर काट ले तो उसमें सफ़ेद हल्दी का प्रयोग करना चाहिए।

11. कैंसर होने से रोकता है
सफ़ेद हल्दी में पाए जाने वाले करकुमीन को जब सिसप्लाटिन दवा में मिलाया जाता है तो इससे सिर और गले के कैंसर का इलाज ज्यादा असरकारक हो जाता है। सफ़ेद हल्दी में पाए जाने वाले तत्व करक्यूमिन से 'आंत के कैंसर' से पीड़ित मरीज़ों को राहत मिल सकती है। जब आंत का कैंसर पूरी तरह फैल जाता है तो इसका इलाज काफी मुश्किल हो जाता है, क्योंकि कीमोथेरेपी का बुरा असर होता है। सफ़ेद हल्दी कीमोथेरेपी के बुरे असर को कम करने में मददगार हो सकती है।

12. ब्लड शुगर लेवल को कम करना
सफ़ेद हल्दी खाने से शरीर का ब्लड शुगर लेवल कम रहता है। और अब यह कई सारे किये गए अध्ययनों से भी साबित हो चूका है।

13. महिलाओं के लिए औषधि
सफ़ेद हल्दी से महिलाओं को होने वाली कई समस्यों का इलाज किया जा सकता है जैसे लेकुरिया, मासिक धर्म के दौरान दर्द को दूर करना, और मासिक धर्म को नियमित करना।



Click it and Unblock the Notifications
