Latest Updates
-
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य
अगर सर्दियों में बाजरा नहीं खाया, तो क्या खाया?

हर जगह का अपना एक स्पेशल फूड होता है, जिसे खाने के अलग ही फायदें होते हैं, आमतौर पर हम अऩाज, गेहूं या चावल खाते हैं। इनके अलावा लेकिन कई ऐसे अनाज भी हैं जो बहुत न्यूट्रिशंस से भरपूर होते हैं लेकिन हम उन्हें डायट में शामिल नहीं करते। इनमें से एक है बाजरा। बाजरे को ज्वार के नाम से भी जाना जाता है, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा का प्रमुख अनाज है बाजरा, वहां लोग प्रमुखता से बाजरा खाना पसंद करते हैं। बाजरे की खींच हो या बाजरे का सोगरा (रोटी) इसके अलावा बाजरे का सूप या राबड़ी, इसमें मौजूद गुणकारी गुण न सिर्फ आपको तंदुरुस्त बनाएं रखता है बल्कि सर्दियों में आपकी इम्यूनिटी बढ़ाएं रखता है। आइए जानते है बाजरे के चमत्कारी फायदे।

बाजरे के फायदे-
बाजरा ग्लूटन फ्री होता है, जिन लोगों को ग्लूटन से एलर्जी है उनके लिए बाजरा अधिक फायदेमंद है। बाजरे में अमायनो एसिड्स होते हैं जो कि आसानी से एब्जॉर्व हो जाते हैं। जिन लोगों का डायजेशन बिगड़ा होता है या फिर चीजों को जल्दी एब्जॉर्व नहीं कर पाते, बाजरा उनके लिए भी फायदेमंद है। ऐसे लोग बाजरे की खिचड़ी या रोटी खा सकते हैं, इससे अमायनो एसिड्स बेहतर तरीके से बॉडी में एब्जॉर्व होगा। बाजरे की रोटी या खिचड़ी के सेवन से आप हेल्दी महसूस करेंगे। पेट खराब होने पर भी बाजरे की खिचड़ी खा सकते हैं।

इन लोगों को खाना चाहिए बाजरा
कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें अनाज डायजेस्ट नहीं होता। लोगों का इस वजह से वजन नहीं बढ़ पाता, कई लोगों को अनाज से एलर्जी भी होती है। यानि कुछ लोग ग्लूटन के लिए सेंसिटव होते हैं, ऐसे लोगों के लिए बाजरा एक बेहतर विकल्प हो सकता है क्योंकि बाजरे में ग्लूटन इंटोलेरेंस होता है।

ये तत्व होते है बाजरे में
बाजरे में कई पौष्टिक तत्व जैसे नियासिन, मैग्नीशियम, फास्फोरस पाया जाता है, नियासिन की जरूरत नर्व्स के लिए पड़ती है यानि ये नसों के लिए बहुत फायदेमंद है। वहीं फास्फोरस से बॉडी को एनर्जी मिलती है, मैग्नीशियम हार्ट की मसल्स के कॉन्ट्रेक्शन में मदद करता है। बाजरे में मैग्नीशियम अच्छी क्वांटिटी में पाया जाता है, बाजरे के सेवन से इस तरह के न्यूट्रिशंस की कमी को भी आसानी से दूर कर सकती है।

कब खाएं बाजरा-
यूं तो बाजरे की रोटी या खिचड़ी किसी भी मौसम में फायदेमंद है लेकिन सर्दियों में खाना अधिक फायदेमंद है। सर्दियों में ये शरीर को गर्म रखता है, बाजरे की रोटी को पालक या किसी और सब्जी के साथ भी खाया जा सकता है। अब तो आप समझ ही गए होंगे बाजरा आपके लिए क्यों है जरूरी।

मोटापा कम करता है
बाजरे का सेवन करने से भूख कम लगती है। अगर आप अपना वज़न कम करना चाहते हैं तो बाजरा आपकी मदद कर सकता है क्योंकि इसके सेवन से लम्बे समय तक भूख नहीं लगती है। बाजरा धीरे-धीरे पचता है जिसकी वजह से पेट भरा-भरा रहता है। इसलिए आप एक्स्ट्रा खाना नहीं खा पाते और आपका वजन कंट्रोल में रहता है।

खून की कमी को दूर करता है
बाजरे में आयरन भरपूर मात्रा में होता है। खून की कमी या एनीमिया को दूर करने के लिए बाजरे का सेवन करना चाहिए। अगर आपको भी एनीमिया की समस्या है तो आज से ही बाजरे का सेवन शुरु कर दिजिए।

डायबिटीज़ से बचाता है
डायबिटीज़ के मरीजो़ को बाजरे का सेवन जरुर करना चाहिए। क्योंकि यह ख़ून में शुगर की मात्रा को कंट्रोल करने में मददगार होता है। इसलिए डायबिटीज़ के मरीजो़ को नियमित रुप से बाजरे के सेवन की सलाह दी जाती है।

गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद है बाजरा
गर्भवती महिलाओं को बाजरे की खिचड़ी और रोटी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इससे गर्भवती महिलाओं में आयरन और कैल्शियम की कमी दूर होती है। केवल गर्भवती महिलाओं को ही नहीं बल्कि दूध पिलाने वाली महिलाओं में अगर दूध न बनता हो तो बाजरा मां का दूध बढ़ाने में भी मदद करता है।



Click it and Unblock the Notifications