Latest Updates
-
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती
KETO DIET पर हैं तो जानें क्या-क्या खाएं
वजन कम करने के चक्कर में लोग बहुत सारी कोशिशे करते हैं पर भी उनका वजन कम नहीं होता। लोग तरह तरह की डाइट फॉलो करते हैं, जो यकीन मानिये बड़ी ही मुश्किल होती है। ऐसी ही एक डाइट है जिसका नाम कीटो डाइट होती है। आज कल फिटनेस लवर्स के बीच में कीटो डाइट काफी पॉपुलर होती जा रही है। दोस्तों, कीटो डाइट फॉलो करना कोई आसान बात नहीं है और खासतौर पर तब जब पता ही ना हो कि क्या खाना है। कीटो डाइट में kito diet में बहुत ही low कार्बोहाइड्रेट और हाई फैट डाइट ली जाती है, ताकि शरीर को kitosis स्थिति में लाया जा सके। कीटोसिस शरीर की ऐसी matabolic स्थिति है जिसमें शरीर ब्लड गुल्कोस (कार्बोहाइड्रेट) की बजाय फैट के टुकडो (ketones) को तोड़ कर एनर्जी के रूप में इस्तेमाल करता है।

ये होता है जब आप पूरे दिन में 40 ग्राम से भी कम कार्बोहाइड्रेट डाइट में लेते है। यहां तक की आपका दिमाग भी फैट से मिली एनर्जी से चल रहा होता है। अगर आप कीटो डाइट लेना चाहते हैं और आपको पता नहीं कि क्या खाएं तो नीचे जरुर पढ़ें।

1. सीफूड
सीफूड जिसमें मछलियां, केकड़े और श्रिंप शामिल हैं, बहुत अनुकूल आहार है। सल्मन और अन्य मछलियों में विटामिन, पोटेशियम और सेलेनियम आदि पाए जाते हैं। जिसमें बिल्कुल भी कार्ब नही होता। इसलिये इन चीजों को आप अपने कीटो आहार का हिस्सा बना सकते हैं।

2. कम-कार्ब वाली सब्जियां
ऐसी सब्जियां जिसमें स्टार्च नही हैं, वो कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट में कम होती हैं, लेकिन कई पोषक तत्वों में उच्च होती हैं। अधिकांश सब्जियों में बहुत कम कार्बोहाइड्रेट होतेा है। जैसे केल, ब्रोकोली और फूलगोभी और पत्ता गोभी आदि।

3. चीज़
आपको ढेर सारी वैराइटी की चीज मिल जाएंगी जिसमें कार्ब काफी कम मात्रा में होता है और फैट में हाई होता है। 28 ग्राम शेडर चीज में 1 ग्राम कार्ब और 7 ग्राम प्रोटीन की प्राप्ती होगी।

4. एवाकाडो
एक मध्यम एवाकाडो में लगभग 9 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और कई विटामिन और खनिज के अलावा उच्च मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है।

5. मीट और पोल्ट्री
मांस, कीटोजेनिक डाइट के लिए एक प्रमुख भोजन माना जाता है क्योंकि ये कार्बोहाइड्रेट में कम होते हैं और बी विटामिन तथा कई खनिजों में समृद्ध माने जाते हैं। मांस और पोल्ट्री उच्च गुणवत्ता वाली प्रोटीन का भी एक बड़ा स्रोत है, जो मासपेशियों को मजबूती प्रदान करने में बहुत सहायक होता है।

6. अंडे
कीटोजेनिक डाइट के लिये अंडे काफी अच्छे होते हैं। एक बड़े अंडे में 1 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 6 ग्राम प्रोटीन होता है, जो कि केटोजेनिक जीवनशैली के लिए आदर्श भोजन बन सकता है। अंडे रक्त शर्करा के स्तर को स्थिर रखने में मदद करते हैं।

7. नारियल तेल
नारियल के तेल में अनूठे गुण हैं जो कि एक कीटोजेनिक डाइट के लिए उपयुक्त आहार माने जाते हैं। तेल में मध्यम-श्रृंखला ट्राइग्लिसराइड्स होते हैं, जो सीधे नदी से ऊपर उठाए जाते हैं और केटोन्स में परिवर्तित या ऊर्जा के तीव्र स्रोत के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। नारियल तेल मोटे लोगों को वजन कम करने में मदद करता है।

8. प्लेन ग्रीक योगर्ट
दही में उच्च प्रोटीन होता है। हालांकि इसमें कुछ कार्बोहाइड्रेट शामिल हैं, फिर भी यह एक किटोजेनिक आहार में शामिल किया जा सकता है। 150 ग्राम दही में 5 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 11 ग्राम प्रोटीन होता है। दही को जब भी खाएं तो उसमें दालचीनी और अखरोट मिला लें, इसका टेस्ट काफी अच्छा होता है।

9. बेरीज़
कीटोजेनिक डाइट में कई सारे फल नहीं खाए जा सकते हैं क्योंकि उनमें कार्ब की मात्रा काफी अधिक होती है। लेकिन बेरीज में कार्ब की मात्रा काफी कम होती है और फाइबर की मात्रा अधिक होती है। ब्लैकबेरीज और रसभरी में फाइबर पाए जाते हैं जो कि पाचन क्रिया को मजबूत बनाते हैं।

10. बटर
डाइट में फैट शामिल करना है तो बटर खाएं। बटर मे काफी कम कार्ब होते हैं। यह आराम से हजम भी हो जाता है पर इसे थोड़ी कम मात्रा में ही खाएं। यह वेट लॉस करने के लिये बहुत ही अच्छा होता है।

11. नट्स
नट्स और सीड्स उच्च वसा वाले खाद्य पदार्थ होते हैं और लो कार्ब की श्रेणी में आते हैं। ये फाइबर में उच्च होत हैं जो आपके पेट को भरने में मदद करते हैं और बहुत ही कम कैलोरी को अवशोषित करते हैं। आप केटोजेनिक आहार में बादाम, काजू, पिस्ता, चिया बीज, सन बीज आदि शामिल कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
