Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
'बागी 2' में इस फिटनेस मंत्रा से टाइगर श्रॉफ ने पाई फिट बॉडी और टोंड मसल्स
हाल ही में बागी 2 का ट्रेलर रिलीज हुआ हैं, जिसमें टाइगर श्रॉफ की फिट बॉडी और बेहतरीन मसल्स की काफी तारीफ हो रही हैं। टाइगर जितना अपनी एक्टिंग स्किल्स पर काम करते हैं, उतना ही वो अपनी फिटनेस के लिए काफी सजग हैं। टाइगर खुद को फिट रखने के लिए घंटों जिम में पसीना बहाने के साथ ही संतुलित फूड डाइट को भी फॉलो करते हैं।

इस फिल्म में अपनी शानदार बॉडी को फ्लॉन्ट करने के लिए उन्होंने 5 किलो वजन भी बढ़ाया हैं। टाइगर अपनी फिट बॉडी और टोंड मसल्स के लिए हफ्ते के सातों दिन बॉडी के अनुसार अलग अलग तरह की एक्सरसाइज करते हैं। आइए जानते हैं कि बागी 2 में इतनी बेहतरीन फिजिक्स पाने के लिए उनका फिटनेस और डाइट प्लान।

Day 1
सोमवार को वह 85 किलो वजन के साथ पुल-अप्स और पुल डाउन का अभ्यास करते हैं। इसके अलावा पीठ के वर्कआउट के लिए वह वन-आर्म डंबल रोल्स (100 kg) की प्रैक्टिस करते हैं।

Day 2
मंगलवार का दिन चेस्ट वर्कआउट के लिए होता है। इसमें फ्लैट बेंच, इनक्लाइन बेंच, डंबल प्रेस जैसे एक्सरसाइजेज शामिल हैं।

Day 3
बुधवार को वह पैरों के लिए एक्सरसाइज करते हैं। इसके लिए वह स्क्वाट्स, हैमस्ट्रिंग्स, स्टेप-अप्स और बेयरबॉल्स का अभ्यास करते हैं।

Day 4
बाहों के लिए लिए टाइगर वृहस्पतिवार को एक्सरसाइज करते हैं। इस दिन वह ओलंपिक बेयरबेल कर्ल्स, डंबल कर्ल्स, रिवर्स कर्ल्स, क्लोज कर्ल्स, क्लोज ग्रिप बेयरबेल्स, प्रेस डाउन्स और स्कल क्रैशर्स का अभ्यास करते हैं।

Day 5
टाइगर कंधों के लिए शुक्रवार को वर्कआउट करते हैं। इसमें नी एंड शोल्डर प्रेस, मिलिट्री प्रेस, डंबल्स का इस्तेमाल करते हुए लेटरल रेजिंग आदि एक्सरसाइज शामिल होते हैं।

Day 6
शनिवार को वह डेड लिफ्ट्स, स्क्वाट्स, पुशअप्स जैसे वर्कआउट करते हैं।

Day 7
एब्स के वर्कआउट के लिए रविवार का दिन निश्चित होता है। इसके लिए टाइगर क्रंचेज, हैंगिंग रिवर्स क्रंचेज, वजनदार रिवर्स क्रंचेज जैसे वर्कआउट करते हैं

डाइट प्लान
टाइगर सिगरेट और एल्कोहल से दूर रहते हैं। प्रोटीन डाइट के लिए वो चिकन और अंडा जरुर खाते हैं। नाश्ते नें टाइगर 8 एग व्हाइट्स ओटमील के साथ लेते हैं। लंच से पहले स्नैक्स में वह ड्राइ फ्रूट्स और प्रोटीन शेक लेते हैं। उनके लंच में ब्राउन राइस, चिकन और उबली हुई सब्जियां शामिल होती हैं। वहीं डिनर में वह मछली और ब्रोकली खाते हैं।

ताइक्वांडो और किक बॉक्सिंग
टाइगर ब्रूस ली के बहुत बड़े फैन हैं वह उन्हें फॉलो करते हुए ताइक्वांडो की ट्रेनिंग भी ले चुके हैं। वह रोजाना किक बॉक्सिंग और फुटबॉल की भी प्रेक्टिस करते हैं। इसके साथ ही वो अपनी डाइट का खास ख्याल रखते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
