Latest Updates
-
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश -
Karwa Chauth Wishes For Wife: चांद की चांदनी...करवा चौथ के मौके पर पत्नी को भेजें ये प्यार भरे मैसेज और शायरी -
Happy Karwa Chauth 2026 Wishes: चांद से मांगी हैं आपके लिए खुशियां…इन संदेशों से दें करवा चौथ की शुभकामनाएं -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: करवा चौथ पर चांद कब निकलेगा? जानें आपके शहर में कब होगा दीदार -
Aditi Rao Hydari ने बताया ब्यूटी सीक्रेट, ग्लोइंग और फ्लॉलेस स्किन के लिए इस्तेमाल करती हैं ये घरेलू नुस्खे -
Karwa Chauth 2026 Puja Samagri: करवा चौथ की पूजा में क्या-क्या सामान लगेगा? यहां देखें पूरी सामग्री लिस्ट -
CID और आहट के निर्माता बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस -
November 2026 Vrat Tyohar: दिवाली से देवउठनी एकदशी तक, नवंबर में पड़ेंगे ये व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट
जानिए, करिश्मा कपूर की एंटी एजिंग डाइट प्लान के बारे में

90 के दशक में सिल्वर स्क्रीन पर अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरने वाली करिश्मा कपूर आज भी उतनी ही खूबसूरत और जवां दिखती हैं जितनी वो पहले के दिनों में लगा करती थीं। करिश्मा ने अपने फिल्मी करियर में गोविंदा और सलमान खान के साथ ज्यादातर फिल्में की हैं।
गोरी रंगत वाली ये सेक्सी एक्ट्रेस अपने डाइट का ध्यान रखकर इस उम्र में भी खूबसूरत और जवां नज़र आती है। आज इस पोस्ट के ज़रिए हम आपको बता रहे हैं करिश्मा कपूर का वेट लॉस डाइट प्लान।

करिश्मा अपनी डाइट में अमूमन दिनभर में 6 से 7 मील लेती हैं जिससे वो एजिंग से बची रहती हैं। आज हम उनकी फिटनेस और ब्यूटी सीक्रेट का खुलासा करने जा रहे हैं।
तो क्या है करिश्मा का सीक्रेट जिससे वो फिट और 44 की उम्र में भी इतनी जवां और खूबसूरत दिखाई देती हैं।
वेट लॉस के लिए हैल्दी और हल्का ब्रेकफास्ट फूड
क्लासिक एग और ब्रेड टोस्ट
अंडे और ब्रेड का मेल सबसे बढिया रहता है और ब्रेकफास्ट में आप इसे आराम से खा सकते हैं। ब्रेड टोस्ट और अंडे हैल्दी ब्रेकफास्ट के विकल्प हैं और इन्हें बनाना भी बहुत आसान है। आप इसमें व्हाइट ब्रेड की जगह होलग्रेन ब्रेड खा सकते हैं। इससे आपको सारे पोषक तत्व मिल जाएंगें और ये व्हाइट ब्रेड से ज्यादा हैल्दी भी है।
ताजी बैरीज़ करें शामिल
करिश्मा को बैरीज़ की सभी वैरायटियां खाना बहुत पसंद है। ब्लूबैरीज़, स्ट्रॉबैरीज़, रसभरी, चैरी और ब्लैकबैरी में एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में होते हैं और ये त्वचा और बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है।
इसके अलावा ये फाइटोकेमिकल्स से भी युक्त होती है जोकि शरीर की कोशिकाओं को नुकसान होने से बचाते हैं। इसमें फ्लेवेनॉएड्स भी होते हैं जो मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहतर माने जाते हैं। बैरीज़ दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं और इनमें फाइबर की मात्रा भी ज्यादा होती है जिससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करता है।
जूसी ग्रेप फ्रूट
करिश्मा अपने दिन की शुरुआत में जूसी ग्रेप फ्रूट्स जरूर खाती हैं क्योंकि नारंगी रंग के ये फल त्वचा को एजिंग से बचाए रखते हैं। इसमें अधिक मात्रा में लाइकोपिन होता है जोकि एक तरह का एंटीऑक्सीडेंट है जो त्वचा को एजिंग बढ़ाने वाले हानिकारक फ्री रेडिकल्स से बचाता है। ग्रेप फ्रूट में इम्यून बढ़ाने वाला विटामिन सी भी प्रचुरता में पाया जाता है जोकि प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत करता है।
चमकती त्वचा के लिए तरबूज
करिश्मा कपूर नाश्ते में तरबूज भी खाना पसंद करती हैं। इसमें पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है और स्किन को हाइड्रेट और नरिश्ड बनाए रखता है।
ये जूसी फल फाइबर से प्रचुर होता है जिससे पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। नाश्ते में तरबूज को शामिल करने से वजन कम किया जा सकता है और इससे प्राकृतिक तरीके से बॉडी भी डिटॉक्सिफाई होती है।
बालों और त्वचा की सेहत के लिए बादाम
एक बार करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक कटोरी दलिया में बादाम और अन्य फल डालकर खाते हुए अपनी तस्वीर लगाई थी। ये मेल त्वचा और बालों को एजिंग से बचाता है।
बादाम में मौजूद मोनोसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड, विटामिंस, मिनरल्स और फाइबर होता है जोकि शरीर में सूजन को कम करता है।
ब्रेकफास्ट में बादाम मिल्क के साथ चिया के बीज
करिश्मा के वेट लॉस डाइट प्लान में चिया के बीज और बादाम मिल्क भी शामिल है। स्मूदी में चिया के बीजों को शामिल करने से शरीर के सभी विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। इसके बीजों में प्रचुर मात्रा में ओमेगा 3 फैटी एसिड होते हैं जोकि त्वचा को राहत देते हैं और झुर्रियां पड़ने की प्रक्रिया को धीमा कर देते हैं।
मेटाबॉलिज्म के लिए कॉफी
करिश्माि की इंस्टाग्राम पोस्ट से पता चलता है कि उन्हें कॉफी भी बहुत पसंद है। उनकी फिट फिगर का राज उनका मेटाबॉलिज्म भी है और इसके लिए वो रोज़ाना कॉफी पीती हैं। इसमें मौजूद कैफीन शरीर में कैलोरी को बर्न करने के रेट को बढ़ा देता है। कॉफी में शुगर का प्रयोग बिलकुल ना करें।
करिश्मा कपूर के डाइट टिप्सी
करिश्मा कपूर जिम जाने की जगह योग, ब्रिस्कर वॉक और हफ्ते में 3 से 4 बाद वर्कआउट करती हैं।
वो पैरों की एक्सरसाइज़ के लिए एलीवेटर्स की जगह सीढियों का इस्तेमाल करती हैं।
लंच में वो कार्बोहाइड्रेट के साथ प्रोटीनयुक्त चीज़ें जैसे ब्राउन राइस, वेजिटेबल करी, चिकन और उबली हुई फिश खाती हैं।
प्रोटीन के लिए करिश्मा दिन में 2 से 3 अंडे भी जरूर खाती हैं।
करिश्मा डिनर में हल्का खाना ही लेती हैं। इसमें वो हैल्दी चिकन ब्रोथ के साथ नूडल्स और सब्जियां लेती हैं लेकिन कैलोरी से दूर ही रहती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
