Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर
दुबले पतले लोग ना हों परेशान, इन नुस्खों से बढाएं वजन
हर इंसान का वजन संतुलित होना बेहद जरुरी है। सही खाना और सही मात्रा में खाकर ही हम स्वस्थ रह सकते हैं। ऐसे बहुत से लोग है जो अच्छी तरह खाने के बावजूद भी मोटे नहीं होते और उनका वजन कम ही रहता है। ऐसे में वे परेशान हो जाते हैं कि उनका वजन क्यूं नहीं बढ रहा है।
अगर आप भी वजन ना बढने की वजह से परेशान हैं और गलत तरीका का खान पान रख रहे हैं तो इससे आपको केवल बीमारियां ही होंगी। इससे शरीर में खराब कोलेस्टेरोल भी ज्यादा जमा हो जाता है, जिससे दिल की बीमारी का खतरा भी बढ़ जाता है।

वजन बढ़ाना कोई मुश्किल काम नहीं है पर अगर आप अपनी डाइट और एक्सरसाइज पर पूरी तरह से ध्यान दें तो। वजन बढाना चाहते हैं तो बेहतर होगा कि आप खाने में दूध, अंडा, एवाकाडो, आलू, राजमा, लाल मांस, चिकन और मछली खाएं।
प्रोटीन से वजन बढ़ाने पर मसल्स को भी लाभ पहुंचता है। ऐसे में प्रोटीन रिच डाइट को अपने खाने में शामिल करें। आइये अब जानते हैं कि दुबले पतले लोग वजन कैसे बढा सकते हैं।

1. ज्यादा कैलोरी वाला पौष्टिक आहार लें
वजन बढ़ाने का यह पहला कदम है। अपने आहार में ज्यादा कैलोरी वाले पौष्टिक भोजन जैसे एवाकाडो, रोटी, आलू, पाल्ट्री और मछली को शामिल करें। इससे मसल्स का ग्रोथ ज्यादा होगा और हड्डियां भी मजबूत होंगी।

2. खाने की मात्रा बढ़ाएं
ज्यादा प्रोटीन और कैलोरी वाले भोजन की मात्रा को बढ़ाएं। चाहें तो आप दिन में 3-4 बार से 5-6 बार भोजन कर सकते हैं। ज्यादा मात्रा में खाएं और ज्यादा से ज्यादा प्रोटीन लेने की कोशिश करें।

3. हेल्थी स्नैक्स
खाएं अगर दिन में एक से ज्यादा बार भोजन करना मुश्किल लगे तो बिस्कुट, ब्रेड, फल, मिल्क टी आदि हेल्थी स्नैक्स ले सकते हैं। ब्रेक के दौरान या खाली समय में आप चाहें तो इसे खा सकते हैं।

4. दूध और दही
जैसे डेयरी उत्पाद का सेवन बढ़ाएं। दूध प्रोटीन और कैल्सियम से भरा होता है और काफी हेल्थी भी होता है। यह मसल्स और हड्डी को मजबूत बनाकर वजन बढ़ाता है। अगर सादा दूध पीने से आप बोर हो जाएं तो मिल्क शेक का भी सहारा ले सकते हैं।

5. बादाम का दूध
मोटापा बढाने के लिये बादाम का दूध काफी अच्छा हेाता है। दूध में कुछ बादाम और खजूर मिलाएं, फिर इसे पका कर पिएं। रोजाना इस दूध को एक महीने तक पिएं और फर्क देंखे।

6. एनर्जी शेक लें
रोज के एक्सरसाइज के बाद एनर्जी शेक लें। यह एक्सरसाइज के दौरान आपकी सहनशक्ति को भी बढ़ाएगा। कार्बोहाइड्रेट शरीर में इंसुलीन की मात्रा को बढ़ाने के साथ-साथ प्रोटीन व कैलोरी को भी बढ़ाता है।

7. फल और सब्जियां
ऐसे कई फल और सब्जियां हैं जो पौष्टिक होने के साथ-साथ वजन को भी बढ़ाते हैं। मकई, गाजर, आलू, केला आदि ऐसे ही फल हैं। ये सभी वजन बढ़ाने में मदद करते हैं।

8. दिन में सोइये
दिन में आराम करें और सोएं। हर दिन 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद लें। इससे मसल्स जल्दी बनेंगे और शरीर का वजन बढ़ेगा। डॉक्टर्स के अनुसार जिन लोंगो केा वजन बढाना होता है उन्हें दोपहर में खाना खाने के बाद 45 से 1 घंटे तक जरुर सोना चाहिये।



Click it and Unblock the Notifications
