Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
सेहत के लिये वरदान है काजू, रोज खाएं मुठ्ठीभर काजू और देंखे कमाल
सूखे मेवे खाने के काफी सारे फायदे हैं। प्रोटीन से भरे इन मेवों में ढेर सारा फाइबर, विटामिन और एन्टी ऑक्सीडेण्ट्स मौजूद होते हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार प्रतिदिन एक तिहाई कप विभिन्न प्रकार के मेवे लेने चाहिए। लोग अक्सर सुबह सुबह भींगे हुए बादाम खाना पसंद करते हैं लेकिन काजू भी इससे कम नहीं है। काजू काफी लोकप्रिय मेवा है जिसे मिठाइयों, पकवानों, चटनी आदि में यूज़ किया जाता है।

काजू से शरीर में ताकत आती है और यह दांतों में सड़न पैदा करने वाले बैक्टीजरिया स्ट्रैहप्टोंककस म्यूनटैन्सट का भी मुकाबला करता है। आधी मुट्ठी काजू में 374 कैलोरीज़, 31 ग्राम वसा, 10 ग्राम प्रोटीन, विटामिन ई, विटामिन के और विटामिन 6 होती है। कैल्शिसयम, आयरन, फोलेट, और जि़क बहुत अधिक मात्रा में होती है, और 16 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है।
काजू खाने से शरीर का मेटाबोलिज्म ठीक रहता है और कई सारी बीमारियां दूर रहती हैं। आज हम आपको इसके फायदों के बारे में बात करने जा रही हैं इसलिये जरुर पढ़ें हमारा यह लेख।

1. हृदय बनाए मजूबत
काजू में मोनो सैचुरेटड फैट होता है जो की दिल को स्वस्थ रखता है और दिल की बीमारियों के खतरे को कम करता है। इसमें बिल्कुल भी कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है। इसमे मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट हमें दिन की बीमारी से दूर रखते हैं। इसके अलावा इसमें वसा की मात्रा भी बहुत कम होती है।

2. शरीर में एनर्जी लाता है
काजू को ऊर्जा का एक अच्छा स्रोत माना जाता है।

3. चेहरे पर लाए चमक
काजू में तेल होता है जो कि स्किन की हेल्थ को बढाने में मदद करता है और एक्ने से छुटकारा दिलाता है। इसमें सीलियम, जिंक, आयरन और मैगनीशियम पाया जाता है जो कि स्किन कैंसर से बचाता है। इसको खाने से स्किन पर मौजूद दाग धब्बे भी हट जाते हैं। यह पोर्स को भी खोलता है और गंदगी को जमने से रोकता है।

4. बालों को बनाए चमकदार
काजू में कॉपपर होता है जो कि मिलेनिन को बढावा दे कर हेयर कलर को प्रमोट करता है और बालों को सिल्की और मुलायम बनाता है। इसमें linoleic और oleic acids पाए जाते हैं जो कि बालों को मजबूती प्रदान करता है।

5. हड्डियां होती हैं मजबूत
काजू में काफी मात्रा में मैगनीशियम पाया जाता है जो कि हड्डियो को मजबूत करने के काम आता है।

6. कैंसर से बचाए
काजू में एंटी ओक्सिडेंट जैसे विटामिन ई और सेलनियम भी होते हैं जो कि कैंसर से बचाव करता है। इसके साथ ही इसमें जिंक होता है जो कि संक्रमण से लड़ने में मदद करता है।

7. मधुमेह
मधुमेह यानी डायबटीज़ को कम करने के लिए काजू काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। एक नए अध्ययन में खुलासा हुआ है कि काजू इंसुलिन की मात्रा बढ़ाता है, जिससे मधुमेह नियंत्रित रहता है।

8. आंखों की रौशनी बढाए
काजू में ढेर सारा lutein और zeaxanthin हेाता है जो कि काफी पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट होते हैं आंखों के लिये। यह बूंढे होने के साथ जब आंखों में कैटरैक्ट की बीमारी होती है उससे बचाते हैं और आंखों की मापेशियों को मजबूत करते हैं।

9. प्रेगनेंट महिलाओं के लिये वरदान
काजू में ढेर सारे विटामिन और मिनरल्स होते हैं जो कि गर्भवती महिलाओ के लिये बहुत जरुरी हैं। काजू पेट में पल रहे बच्चे के लिये बहुत लाभदायक है।

10. कब्ज दूर कर के पेट को ठीक रखे
काजू में ढेर सारा एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कि पेट की अंदर की सतह को प्रोटेक्ट करता है। वे लोग जो शराब पीते हैं, काजू उनके पेट को डैमेज होने से रोकता भी है। यह फाइबर में अधिक होता है इसलिये यह कब्ज से भी छुटकारा दिलाता है।

11. दिमाग की पावर बढाए
काजू मे विटामिन ई हेाता है जो कि उम्र के साथ साथ बढने वाली दिमागी कमजोरी को दूर करता है। आपको लगभग आधी मुठ्ठी काजू खानी चाहिये। हमारा दिमाग हेल्दी फैट से बना होता है और काजू में भी फैट होता है। इसको खाने से घबराहट, डिप्रेशन और डिमेंशिया जैसी बीमारी भी दूर होती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
