Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
रोटी खाएं या चावल, दोंनो में क्या है हेल्दी

हमारे देश में चावल और गेंहू से बनी रोटी का बहुत ही ज्यादा महत्व है जिसको लेकर सदियों से हमारे यहाँ एक लगातर बहस चल रही है। इन दोनों अनाजों में कौन सबसे ज्यादा बेहतर है और कौन हमारे स्वास्थ्य के लिए ज्यादा लाभदायक है इसी बात की चर्चा समय समय पर होती रहती है। चाहे वो गेंहू से बनी रोटियाँ हों या फिर चावल हो, दोनों ही अनाज बहुत बड़े पैमाने पर पूरी दुनिया में इस्तेमाल होता है।

आपको बता दें कि इनका इस्तेमाल नाश्ते में होता है, दिन के समय लंच में होता है और रात के डिनर में भी होता है। इन अनाजों चाहे वो गेंहू हो या चावल, दोनों के ही अपने अपने फायदे और नुकसान हैं और इसी वजह से इन दोनों के न्यूट्रीशनल मूल्यों को लेकर समय समय पर कई सारे सवाल उठते रहें हैं। चावल की तुलना में गेंहू से बनी रोटियों का इस्तेमाल करने से हमें ढेर सारी ऊर्जा मिलती है और इनमे फैट की मात्रा कम होने की वजह से हमें ह्रदय संबंधी समस्या और डायबिटीज जैसी गंभीर समस्या होने की संभावना कम होती है।
चावल और रोटी दोनों का ही कार्बोहाइड्रेट लेवल और कैलोरी लेवल एक समान रहता है। ये दोनों अनाज केवल अपने न्यूट्रीशनल मूल्यों के लेकर ही एक दूसरे से भिन्न होते हैं इसलिए आइये इस आर्टिकल के माध्यम से जानते हैं कि कैसे ये दोनों एक दुसरे से अलग हैं।

1- चावल में फाइबर नहीं होता
हम लोग अधिकतर पॉलिश किया हुआ चावल या फिर सफ़ेद चावल का इस्तेमाल करते हैं जिसमें से फाइबर जोकि चावल की भूसी और चोकर में होता है, को दूर कर दिया जाता है जिसकी वजह से ये सफ़ेद नजर आते हैं। इस प्रक्रिया में चावल में मौजूद ज्यादतर माइक्रो-न्यूट्रीयेंट्स जैसे विटामिन और मिनरल्स बाहर निकल जाते हैं। इस तरह से चावल में विटामिन बी कॉम्पलेक्स, आयरन और कैल्शियम की कमी हो जाती है जिसकी वजह से यह स्वास्थ्य के लिए बहुत अधिक फायदेमंद नहीं माना जाता है।

रोटी में फाइबर होता है
वहीँ दूसरी तरफ गेंहू से बनी रोटियों में बहुत अधिक मात्रा में फाइबर, प्रोटीन और मिनरल्स जैसे आयरन, कैल्शियम, सेलेनियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम पाए जाते हैं जिसकी वजह से यह ज्यादा फायदेमंद होती हैं।

2- चावल आसानी से पच जाता है
चावल में स्टार्च बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है जिसकी वजह से यह आसानी से पच जाता है।

गेंहू से बनी रोटी धीरे धीरे पचती है
तो वहीं दूसरी तरफ चावल की तुलना में गेंहू से बनी रोटी धीरे धीरे पचती है और इसी वजह से रोटी खाने से आपको देर तक भूख नहीं लगती है।

3- चावल की न्यूट्रीशनल वैल्यू कम होती है
चाहे चावल हो या रोटी दोनों के इस्तेमाल से हमें फोलेट और पानी में घुलनशील विटामिन बी मिलता है लेकिन चपाती की तुलना में चावल में ज्यादा मात्रा में फोलेट पाया जाता है।

रोटी में न्यूट्रीशनल बहुत अधिक होती है
आपको बता दें कि रोटी में बहुत अधिक मात्रा में प्रोटीन और फाइबर होने की वजह से इसकी न्यूट्रीशनल वैल्यू चावल से ज्यादा होती है।

4- चावल से नहीं मिलता कैल्शियम
चावल हो या रोटी हो, दोनों में ही समान मात्रा में आयरन पाया जाता है लेकिन चावल में फॉस्फोरस, पोटैशियम और मैग्नीशियम कम मात्रा में होता है जबकि इसमें कैल्शियम की मात्रा तो बिल्कुल भी नहीं होती है।

रोटी में सभी जरुरी मिनरल्स पाए जाते हैं
इसके अलावा आपको बता दें कि हर एक चपाती में चावल की अपेक्षा बहुत अधिक मात्रा में कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन और पोटैशियम जैसे जरुरी मिनरल्स पाए जाते हैं।

5- चावल ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढाता है
आपको बता दें कि चावाल का ग्लाईसीमिक इंडेक्स गेंहू की तुलना में बहुत अधिक होता है जिसका मतलब होता है कि यह आपके शरीर में बहुत अधिक तेजी से ब्लड शुगर के लेवल को बढाने का काम करता है जिससे आपको डायबिटीज जैसी खतरनाक बीमारी होने की संभावना बढ़ जाती है।

रोटी को डायबिटीज में खा सकते हैं
वहीं दूसरी तरफ रोटी का सेवन करना उन लोगों के लिए अच्छा डाइट प्लान होता है जिनको डायबिटीज जैसी गंभीर समस्या होती है।



Click it and Unblock the Notifications
