Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
सेक्स ड्राइव बढ़ाने के लिए ये चीजें नहीं है किसी वियाग्रा से कम
जब भी वियाग्रा का नाम सुनते है तो दिमाग में सबसे पहले बेड पर पुरुषों की सेक्स परफॉर्मेंस और सेक्सुअल समस्याओं से जुड़ी चीजें दिमाग में घूमने लगती है। वियाग्रा का इस्तेमाल पुरुषों में इरेक्टल डिसफंक्शन और नपुंसकता के इलाज के लिए किया जाता है।
बढ़ती उम्र में कमजोरी के कारण अक्सर पुरुष सेक्सुअल समस्याओं से जूझते हैं। यह दवा सेक्स हारमोंस को उत्तेजित करके इरेक्शन को बढाती है। लेकिन आप जानते है कि कुछ फल और सब्जियां भी वियाग्रा जितनी शक्तिशाली होती है जो सेक्स की इच्छा को बढ़ाने में सहायक होते हैं। अपनी सेक्स की इच्छा को स्वस्थ तरीके से बढ़ाने से अधिक अच्छा और क्या होगा?
आज हम आपको ऐसे फल और हरी सब्जियों के बारे में बता रहे हैं जो वियाग्रा की तरह काम करते हैं। सेक्स की इच्छा बढ़ाने के लिए ये आप इन चीजों का सेवन कर सकते हैं।

अनार
वियाग्रा की तरह काम करने के अलावा अनार से स्वास्थ्य को कई लाभ होते हैं। अनार रक्त के प्रवाह को नियमित करता है तथा रक्त के प्रवाह को जननांगों की तरफ ले जाता है। कामोत्तेजक समय के लिए यह एक चमत्कारी खाद्य पदार्थ है।

लाल मिर्च
खाना पकाने के दौरान कुछ मिर्च को खाने में शामिल कर अपने लवर को खुश किया जा सकता है। यह रक्त के प्रवाह और कामेच्छा में वृद्धि करती है मिर्च एंडोर्फिन के उत्पादन को उत्तेजित करता है जो सेक्स की इक्षा जिसे लिबिडो (libido) कहा जाता है को बढ़ता है इसलिए मिर्च को आप देशी वियाग्रा की तरह उपयोग कर सकते है।

तरबूज
वर्तमान में किये गए अध्ययनों से पता चला है कि तरबूज वियाग्रा की तरह प्रभावशाली होता है। तरबूजे के टुकड़े में इसके छिलके के ठीक नीचे जो हरे रंग का भाग होता है उसमें सिट्रूलाइन प्रचुर मात्रा में होता है। सिट्रूलाइन शरीर में अर्गिनिन और नाइट्रिक एसिड बनाने में सहायक होता है। नाइट्रिक एसिड एक सिद्ध यौगिक है जो पुरुषों में सेक्स ड्राइव बढ़ाता है और इरेक्शन को मज़बूत बनाने में सहायक होता है।

अंडे
मज़बूत इरेक्शन के लिए अंडे एक उत्कृष्ट आहार हैं। इनमें विटामिन डी, बी5 और बी6 होते हैं। ये सभी प्रभावी रूप से सेक्स की इच्छा को बढ़ाने और शरीर की सभी रक्त वाहिकाओं को आराम पहुंचाने में सहायक होते हैं जिससे आप अपने साथी के साथ उत्तेजित समय बिता सकें।

कद्दू के बीज
कद्दू के बीज भी वियाग्रा की तरह कार्य करने वाले सर्वोत्तम खाद्य पदार्थों में से एक हैं कद्दू के बीज जस्ता और ओमेगा -3 फैटी एसिड होते हैं जो सेक्स हार्मोन-स्तरों को जगाने में मदद करते हैं।

डार्क चॉकलेट
डार्क चॉकलेट मूड को अच्छा बनाती है तथा तनाव को कम करने में सहायक होती है। इसे खाने से आप अच्छा महसूस करते करते हैं तथा यह वासना को भी बढ़ाती है।

केला
केले में ब्रोमेलिन नामक एंजाइम होता है जो प्राकृतिक रूप से सेक्स की इच्छा को बढ़ाता है। केले में अन्य कई पोषक तत्व भी होते हैं जिनमें पौटेशियम और मैग्नीशियम भी शामिल हैं जो सेक्स की इच्छा को बढ़ाने के साथ साथ और भी कई फायदे पहुंचाते हैं।

इलायची
प्राकृतिक रूप से वियाग्रा की तरह काम करने वाले खाद्य पदार्थों की सूची में वियाग्रा सबसे ऊपर है। इलायची में सिनेओले नामक एक यौगिक होता है जो जननांगो में रक्त प्रवाह को बढ़ाता है। यह एक उत्कृष्ट खाद्य पदार्थ होता है जो मज़बूत इरेक्शन में सहायक होता है।

किशमिश
किशमिश सेक्स ड्राइव या लिबिडो बढ़ाता है। किशमश के सेवन से कई तरह के सेक्सुअल समस्याओं जैसे इरेक्टाइल डिसफंक्शन से निजात पाया जा सकता है। ये एनर्जी लेवल बढ़ाने के साथ ही सेक्स परफॉमेंस को भी अच्छा करता है।

बादाम
बादाम मैं मौजूद जरुरी फैटी एसिड पुरुषों के हार्मोन उत्पादन के मुख्य भूमिका निभाते हैं। कच्चे बादाम खाने से यह एनर्जी लेवल बढ़ाता है।



Click it and Unblock the Notifications
