Latest Updates
-
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम -
कौन हैं WhatsApp के नए CEO कुणाल शाह? न इंजीनियरिंग, न MBA डिग्री, फिर भी करोड़ों में है नेट वर्थ -
Mahesh Navami 2026: महेश नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल आज, इन उपायों को करने से मिलेगी हनुमान जी की विशेष कृपा -
Happy Mahesh Navami 2026 Wishes: महेश जिनका नाम है...महेश नवमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 23 June 2026: मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, जानें अपना भाग्य -
शाम 7 बजे के बाद गलती से भी मत करना ये 5 काम, बढ़ता है हार्ट अटैक का रिस्क
क्या है क्विनोआ, ओट्स जैसा दिखता है लेकिन इसके फायदे है चमत्कारी
फिटनेस फ्रीक्स के डाइट में इन दिनों एक नया नाम जुड़ गया है 'क्विनोआ', जिम और डाइट करने वाले लोग एनर्जी और पोषण के लिए बहुत चाव से इसका सेवन करते हैं। वैसे तो 'क्विनोआ', दक्षिण अमेरिका के एंडीज पर्वत पर बहुतायत में पाई जाती है। लेकिन भारत में ये आसानी मिलने लगा हैं। चिकित्सा जगत में क्विनोआ को चिनोपोडियम के नाम से जानता है। यह एक फूलदार पौधा है, जिसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। यह आपको कई गंभीर समस्याओं से निजात दिला सकता है। हालांकि ये दिखने में ओट्स या चावल के टुकड़ों के समान ही प्रतीत होता है। लेकिन ये स्वाद और गुणों में बहुत अलग हैं। इस लेख में हमारे साथ जानिए क्विनोआ के लाभ और इसके उपयोग करने के विभिन्न तरीकों के बारे में।

वजन घटाने में लाभदायक
अगर आप शरीर का वजन बढ़ने की समस्या से परेशान हैं, तो क्विनोआ को अपनी खाद्य सामग्री में जरूर शामिल करें। यह एक गुणकारी अनाज है, जिसमें कई औषधीय गुण मौजूद हैं। क्विनोआ में मौजूद हाई प्रोटीन इसे कोलेस्ट्रॉल फ्री और लो फैट का बड़ा स्रोत बनाते हैं। एक कप पके हुए क्विनोआ में 222 कैलोरी, 3.4 ग्राम फैट, 3 ग्राम फाइबर और 8.14 ग्राम प्रोटीन होता है। एक संतुलित आहार के लिए आप इसका सेवन कर सकते हैं।

दिल संबंधी समस्याएं दूर करें
शरीर का सबसे महत्वपूर्ण भाग ह्रदय होता है और इससे जुड़ी कोई भी परेशानी मौत के मुंह में ढकेल सकती है। शरीर में अत्यधिक कोलेस्ट्रॉल की मात्रा आपके ह्रदय को अस्वस्थ कर ‘एथेरोस्क्लेरोसिस' जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। ‘एथेरोस्क्लेरोसिस' ह्रदय संबंधी एक रोग है, जो रक्त धमनियों में प्लाक के जमने से पनपता है और प्लाक अत्यधिक कोलेस्ट्रॉल व फैट की वजह से बनते हैं। इसलिए, क्विनोआ का सेवन कर आप बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित कर सकते हैं। क्विनोआ कोलेस्ट्रॉल फ्री प्रोटीन का बड़ा स्त्रोत है।

चेहरे पर लाएं कसावट
त्वचा में कई समस्याएं देखने को मिलती हैं जैसे की उम्र बढ़ने के साथ झुर्रियां उत्पन्न होना किनोआ का सेवन से आप इस तरह की समस्याओं से बच सकते हैं क्योंकि इसमें एंटीसेप्टिक और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो कि त्वचा में एक प्राकृतिक कसावट उत्पन्न करते हैं।

ब्लोटिंग से बचाएं
पेट से संबंधित कई सारी समस्याओं को दूर करने के लिए कोई नो का सेवन किया जा सकता है जैसे कि पेट फूलना, कब्ज, सूजन जैसी तमाम पेट से संबंधित समस्याओं से निजात पाने के लिए किनोआ सुपर फूड की तरह कार्य करता है सुबह के नाश्ते में क्विनोआ का सेवन करने से आपका पाचन अच्छा रहता है और आप हल्का महसूस करते हैं।

आयरन की कमी करें दूर
खून की कमी मुख्य रूप से शरीर में आयरन की कमी होने के कारण उत्पन्न होती है इसलिए यदि आप किनोआ बीज का सेवन करते हैं तो आप एनीमिया जैसे खतरनाक बीमारियों से बच सकते हैं किनोआ में आयरन की मात्रा पाई जाती है जो शरीर में खून को बढ़ाने का काम करती है।



Click it and Unblock the Notifications