Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
इस डिटॉक्स ड्रिंक से गर्मियों में करें आसानी से वजन कम, ये है रेसिपी
क्या आप बढ़ते वजन से परेशान हो, चाहकर भी कुछ नहीं कर पा रहे हों तो आपको अपनी डाइट पर ध्यान देना जरुरी है। इस गर्मियों में आपको बेस्ट डिटॉक्स जूस पीने की सलाह देंगे जिससे न सिर्फ आपका वजन घटेगा बल्कि आप खुद को बहुत तरोताजा महसूस करेंगे। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है बस पुदीना और खीरे का जूस पीएं। ये आपके वेट को कम करने के साथ ही बॉडी को डिटॉक्स भी करेगा।
गर्मियों में हमें ऐसे फलों और सब्जियों का सेवन ज्यादा करना चाहिए जिसमें पानी की मात्रा बहुत होती है और ये न केवल आपके पेट को लंबे समय तक भरा महसूस कराते हैं बल्कि शरीर में पानी की कमी को भी दूर करते हैं।
खीरा, तरबूज, ककड़ी, खरबूजा आदि कुछ ऐसे ही फल हैं जिनमें लगभग 98 प्रतिशत सिर्फ पानी होता है। इतना ही नहीं दही, पुदीना, नींबू भी वेट लॉस में बहुत फायदा पहुंचाते हैं। यह एंटीऑक्सिडेंट, महत्वपूर्ण विटामिन और खनिजों से भरपूर होते हैं। ये शरीर को ठंडा रखने के साथ ही बॉडी को डिटॉक्स भी करता है। आइए जानते है इसके फायदे और रेसिपी के बारे में।

खीरा करें कैलोरी कम और बढ़ाए मेटाबॉलिज्म
खीरा कब्ज से मुक्ति दिलाने के साथ ही पेट से जुड़ी हर समस्या में फायदेमंद साबित होता है। दही में खीरे को कसकर उसमें पुदीना, काला नमक, काली मिर्च, जीरा और हींग डालकर बनाकर खाने से पेट एकदम डिटॉक्स होता है। खीरे में पानी अधिक और कैलोरी कम होती है, इसलिए वजन कम करने के लिए यह अच्छा विकल्प हो सकता है। जब भी भूख लगे तो खीरे का सेवन अच्छा हो सकता है। सूप और सलाद में खीरा खाएं। खीरा में फाइबर होते हैं जो खाना पचाने में मददगार होते हैं। खीरे का जूस नेचुरल तरीके से मेटाबॉलिज्म को एक्टिवेट करता है इससे वेट लॉस तेजी से होने लगता है। खीरे में लगभग 98 प्रतिशत सिर्फ पानी होता है। यह एंटीऑक्सिडेंट, महत्वपूर्ण विटामिन और खनिजों से भरा हुआ है। इसे खाने से पेट भर जाता

पुदीने के पत्ते
इसके पत्ते कैल्शियम, फास्फोरस, विटामिन सी, डी, ई और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स जैसे पोषक तत्वों पाये जाते हैं। इन सभी यौगिकों एक साथ शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली में सुधार करते है, जिससे शरीर को संक्रमण और सूजन से सुरक्षित रखा जाता है।
इसके साथ ये मानसिक तनाव भी दूर करता है। इसके सेवन से लू लगने की आशंका खत्म हो जाती है।

नीबू का रस
नींबू का रस शरीर के टोक्सिन को बाहर निकालने में मदद करने के साथ ही आपके शरीर से एक्स्ट्रा फैट को दूर कर देते हैं।

खीरे और पुदीने के जूस की रेसिपी
खीरा, एक छोटी कटोरी में दही, चार कली लहसुन और एक नीबू के साथ 8 से 10 पुदीने के पत्ते लें। सभी चीजों को एक साथ मिक्स करें और मिक्सी में पीस लें। अब इसमें आप नींबू का रस मिला कर पीएं।



Click it and Unblock the Notifications
