Latest Updates
-
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
कॉफी और नींबू को मिलाकर पीएं, चंद दिनों में फैट हो जाएगा छू मंतर

लेमन टी तो आपने कई बार पी होगी लेकिन क्या आपने लेमन कॉफी पी है? आपने अभी तक कॉफी पीने और नींबू पानी के कई सारे फायदों के बारे में सुना होगा। लेकिन कभी आपने कॉफी में नींबू मिलाकर पीया है। अगर नहीं पी है तो आपको पीना चाहिए। कई शोधों में ये बात सामने आई है कि कॉफी और नींबू को एक साथ मिलाकर पीने से चंद दिनों में वजन घट जाता है। ये छोटा सा नुस्खा आपका वजन कम करने के लिए कारगार उपाय है। आइए जानते है कि कैसे ये आपके वेटलॉस में हेल्प करता है।

कैसे काम करता है कॉफी और नींबू?
कॉफी, एर्नेजेटिक ड्रिंक्स में शामिल होती है, इसके अलावा इसमें कैफीन, थियोब्रोमाइन, थियोफाइलिइन और क्लोरोजेनिक एसिड जैसे जैविक रूप से सक्रिय पदार्थ शामिल हैं, जो फैट बर्न करने के लिए जाने जाते है। कैफीन आपके सेंट्रल नर्वस सिस्टम को बढ़ाकर आपकी फैट सेल्स को टूटने के लिए संकेत भेजता है। आप अपने कॉफी के कप में थोड़ा सी नींबू का रस भी मिला सकते हैं। इससे फैट बर्न तेजी से होता है। नींबू आपकी बॉडी को डिटॉक्सीफाई करने में मददगार है। ये आपकी पाचन क्रिया को बेहतर बनाने और पेट को साफ करने में मददगार है।

ऐसे करें सेवन
गर्म पानी में कॉफी मिलाकर एक चम्मच नींबू का रस मिला लें। इसके बाद इसका सेवन करें। हालांकि, कॉफी का टेस्ट अच्छा नहीं लगेगा, लेकिन मोटापा कम करने के लिए आप पी सकते हैं। आप इसे प्री-वर्कआउट या पोस्ट वर्कआउट के समय सेवन कर सकते हैं।

कॉफी के फायदे
ग्रीन कॉफी बीन्स एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होते है, ग्रीन कॉफी बीन्स में क्रोनॉलोजीकल एसिड होता है। इस तरह की कॉफी का सेवन करने से आपका मेटाबॉलिज्म सही रहता है। मेटाबॉलिज्म रेट सही मात्रा में होने से आप में सकरात्मक ऊर्जा बनी रहती है। इससे आप जो भी काम करते हैं उसमें आपका मन सही रूप से लगता है।

नींबू के रस के फायदा
नींबू का रस, मेटाबोलिज्म बढ़ाने का काम करता है, इसलिए ही कहा जाता है कि दिन की शुरुआत एक गिलास नींबू पानी से करनी चाहिए। मेटाबॉलिज्म बढ़ने से फैट आसानी से बर्न होता है। जो वजन को तेजी से कम करता है। इसके साथ ही नींबू का रस आपको हाइड्रेट रखता है। इसमें कैलोरी भी कम होती है।

इस बात का रखें ख़्याल
कॉफी में बहुत ही अधिक कैफीन की मात्रा होती है। इसलिए एनिमिया से पीड़ित लोगों को इस ड्रिंक को पीने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए। इसके अलावा अल्सर से परेशान लोगों को खाली पेट नींबू के रस का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि इसमें एसिड की मात्रा अधिक होती है। कॉफी की जगह ग्रीन कॉफी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें कैफीन ना के बराबर होती है।



Click it and Unblock the Notifications
