Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
गर्मियों में लू से बचने का देसी इलाज है ये घरेलू ड्रिंक, घर बैठे आसानी से बनाएं
गर्मियों में तापमान का पारा दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। इस मौसम में खुद का ध्यान रखना बेहद जरुरी है, बढ़ते तापमान में सबसे ज्यादा डर 'लू' लगने का होता है। जिसके चपेट में आने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता पर तो असर पड़ता ही हैं और डिहाइड्रेशन हो जाता है। जिसकी वजह से शरीर में मौजूद पौष्टिक तत्व नष्ट होने से शरीर में एनर्जी जाने लगती है।
गर्मी में कुछ पारम्पारिक जूस या पेय पदार्थों का सेवन करके आप तपती गर्मी से खुद का बचाकर शरीर को न सिर्फ ठंडक पहुंचा सकते हैं बल्कि लू के प्रकोप से भी बच सकते हैं। आइए जानते हैं इस तपती गर्मी में कौनसे पारम्पारिंक पेय पदार्थों के सेवन से आप खुद को बचा सकते हैं।

लस्सी या छाछ
गर्मी के दिनों में नमकीन या मीठी लस्सी के रूप में छाछ का सेवन अधिक किया जाता है। यह शरीर में ठंडक बनाए रखकर गर्मी के दुष्प्रभाव से तो बचाता ही है, साथ ही पाचन के लिए भी फायदेमंद होता है।

प्याज का रस
गर्मियों में लू से बचने के लिए लोग प्याज का खूब सेवन करते हैं। ये लू से बचने का सबसे सस्ता और सरल उपाय हैं।
आयुर्वेद में भी बताया गया है कि लू लगने से बचाने में प्याज का जूस काफी मददगार है। बस इसे कान, छाती और पैरों पर अच्छी तरह से लगा लें। आप चाहे तो रोजाना एक चम्मच प्याज का जूस थोड़े से शहद के साथ मिलाकर भी पी सकते हैं।

मूंग दाल का पानी
गर्मियों में शरीर से काफी मात्रा में पसीना बह जाने के कारण इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है, मूंग की दाल का पानी पीने से शरीर में एनर्जी की पूर्ति होती है। चाइनीज मेडिसिन पद्धति में भी मूंग दाल को लू के लिए बेहद कारगर माना जाता है। आप इन्हें 1 या दो कप पानी में उबाल लें और जब पानी आधा रह जाए तो गैस बंद कर दें। गर्मी के दिनों में रोजाना इस ड्रिंक को पिएं। मूंग दाल का पानी आसानी से पच जाता है इसे पीने से इम्यून पॉवर बढ़ती है।

इमली का पना
लू से बचने के लिए इमली बहुत फायदेमंद है। इमली का जूस बनाने के लिए इमली के कुछ टुकड़े एक-दो ग्लास पानी में उबाल लें। उसमें थोड़ी सी चीनी या फिर शहद डालें और हल्का सा नींबू। अब इसे पी लें। इमली डिहाईड्रेशन की वजह से शरीर में हुई जरूरी पोषक तत्वों की कमी को पूरा करती है।

आम पना
आम पना गर्मी की वजह से होने वाली पानी के नुकसान को कम करता है साथ ही उससे होने वाले सोडियम और आयरन की कमी को भी पूरा करता है। आम पना गर्मियों में ऊर्जा देने के साथ ही थकान को दूर करता हैं, द्रव संतुलन को नियंत्रित करते हैं और पीएच को नियमित करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
