Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
बारिश में सब्जी और फलों से भी हो सकता है इंफेक्शन, जाने इस मौसम में क्या खाएं
मानसून ने दस्तक दे दी है, कई शहरों से भारी-भरकम बारिश होने की खबरें भी मिलने लगी है। बारिश का मौसम अपने साथ ढेर सारी बीमारियां और इन्फ़ेक्शन भी साथ लेकर आता है। इसलिए इस मौसम में खानपान का विशेष ख्याल रखना होता है। क्योंकि ज्यादात्तर बीमारिया या इंफेक्शन पेट से जुड़े होते हैं।
इसलिए इस मौसम में आपको खास ख्याल रखना होता है। इस मौसम में आप हर हरी सब्जी और फल नहीं खा सकते हैं। क्योंकि इस सीजन में कई सब्जियों और फलों में कीड़े लग जाते है जिसकी वजह से कई दिक्कतें हो सकती है। इसके अलावा इस मौसम में रेशेदार फलों का ही सेवन करना चाहिए।

जामुन
जामुन का फल गर्मियों और मानसून के सीजन में खूब खाया जाता है। इसमें आयरन, पोटैशियम, फ़ोलेट और विटामिन की अच्छी मात्रा होती है, जिसके चलते यह पेट दर्द से राहत दिलाता है। जामुन में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते है। जामुन के फल को ब्लड प्यूरीफायर भी कहा जाता है। ये डायबिटीज़ के रोगियों के लिए किसी अमृत से कम नहीं है। जामुन खाने से स्किन भी ग्लोइंग रहती है।

आडू
आडू या पीच में एंटीऑक्सिडेंट्स, विटामिन ए, बी और सी की प्रचुर मात्रा होती है। आडू हमारे शरीर से टॉक्सिन्स को निकालने के अलावा हमारी त्वचा को सेहतमंद बनाए रखता है और आंखों को भी फ़ायदा होता है। चूंकि आडू में फ़ाइबर की मात्रा अधिक होने की वजह से ये वज़न घटाने में भी काम आता है।

नाशपाती
फ़ाइबर से भरपूर नाशपति खाने से मेंटल स्ट्रेस कम होता है और हड्डियों की मज़बूती के लिए लाभदायक है, बल्कि इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स की मात्रा भी काफ़ी होती है। ये फल वेट लॉस के अलावा कैंसर, हायपरटेंशन, डायबिटीज़ और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा टालने का काम करता है।

आलूबुखारा
आलूबुखारा यानी प्लम एक खट्टा-मीठा रसीला फल है। यह फल आपको बारिश में होनेवाली पेट से जुड़े कई संक्रमण से बचाता है।यह ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में भी मददगार होता है।

लौकी
यह मानसून के दौरान खाई जानेवाली सबसे सेहतमंद सब्ज़ियों में से एक है। इसमें आयरन और विटामिन सी की प्रचुर मात्रा होती है। लौकी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और उच्च फ़ाइबर आपके वेट लॉस में मदद करते हैं।

करेला
कई लोग करेले के कसैलेपन की वजह से इसे खाना पसंद नहीं करते हैं। पर इसमें मौजूद स्वास्थ्यवर्धक गुणों को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता है। इस सब्जी में विटामिन सी की अधिकता होती है, जिसके चलते यह इम्यूनिटी को बढ़ाता है और हमें कई बीमारियों से दूर रखता है।

ग्वार फली
ग्वार फली में प्रोटीन, घुलनशील फ़ाइबर और विटामिन के, सी और ए भरपूर मात्रा में होते हैं। इसके अलावा इसमें फ़ॉस्फ़ोरस, कैल्शियम, आयरन और पौटेशियम की मात्रा अच्छी-ख़ासी होती है। डायबिटीज़ और ब्लड प्रेशर में ग्वार फली बेहद फ़ायदेमंद होती है। यह हड्डियों को मज़बूत रखती है और पाचन क्रिया को भी दुरुस्त रखती है। बारिश के दिनों इसे उबालकर खाने के कई और भी फायदे हैं।

परवल
बारिश के मौसम में हमें परवल की सब्जी आसानी से मिल जाती है। बारिश के दौरान जुकाम या ठंड होना एक सामान्य सी बात है। परवल की सब्जी जुकाम और ठंड से हमें दूर रखने के लिए जाना जाता है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन ए और सी की अधिकता होती है, जिससे हमारा इम्यून सिस्टम मज़बूत बनता है।

भिंडी
वैसे भिंडी की सब्जी हर मौसम के अनुसार हेल्दी होती है। भिंडी की कोलेस्ट्रॉल स्तर को घटाने में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यह पाचन शक्ति को बढ़ाती है, आंखों की रौशनी बेहतर करती है, कैंसर के ख़तरे को कम करती है, हड्डियों को मज़बूत करती है और रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है।



Click it and Unblock the Notifications
