Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
16 घंटे की फास्टिंग से राम कपूर ने घटाया 30 किलो, जाने वर्कआउट और डाइट प्लान के बारे में
टीवी और बॉलीवुड के मशहूर एक्टर राम कपूर इन दिनों अपने वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन की वजह से चर्चा में हैं। 2 दिन पहले राम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी सेल्फी पोस्ट की जिसमें वह बेहद पतले नजर आ रहे हैं।
हर कोई ये देखकर हैरान है कि काफी हैवी वेट वाले राम कपूर ने कैसे वजन कम किया। करीब 2 साल पहले राम कपूर ने तय किया था कि 45 साल का होने तक वो फिर से फिट और हेल्दी बॉडी बना लेंगे और इसके लिए उन्होंने अपनी डायट पर ध्यान दिया और स्ट्रिक्ट जिम रूल फॉलो करना शुरू किया। कभी 130 किलो के रहे राम कपूर 30 किलो वजन घटा चुके हैं और 25 से 30 किलो वेट और घटाना चाहते हैं।

वर्कआउट प्लान
राम कपूर के वर्कआउट रूटीन की बात करें तो सुबह उठने के साथ वह सीधे जिम जाते हैं। जिम जाने से पहले वह कुछ भी नहीं खाते हैं और सुबह के वक्त जिम में हेवी वेट ट्रेनिंग करते हैं। रात के वक्त सोने से पहले वह इंटेंस कार्डियो वर्कआउट करते हैं।

intermittent fasting से किया वजन कम
डायटिंग पर भी पूरा ध्यान देते हैं राम कपूर। वह करीब 16 घंटे तक फास्टिंग करते हैं और कितनी कैलरी ले रहे हैं इस पर भी पूरी नजर रहती है राम की। फैट से फिट होने के लिए राम ने intermittent fasting का तरीका अपनाया। इस तरह की डायटिंग में आप क्या खा रहे हैं औऱ क्या नहीं इस पर फोकस करने की बजाए कब खा रहे हैं इस पर फोकस किया जाता है। इसमें फास्टिंग के दौरान आप कुछ भी खा नहीं सकते।

ऐसी होती है ये डाइट
हालांकि एक्सपर्ट्स की मानें तो फास्टिंग के दौरान आप पानी, चाय, कॉफी पी सकते हैं। राम कपूर ने intermittent fasting का जो तरीका चुनना है।
उसमें वह हर दिन 16 घंटे फास्टिंग करते हैं यानी इस दौरान वह कुछ भी नहीं खाते और सिर्फ दिन में और शाम के 7 से 8 बजे के बीच ही खाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
