Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
सावधान! क्या आप भी सुबह नहीं करते है नाश्ता, आपकी ये आदत बन सकती है हार्ट अटैक का कारण!
क्या आप सुबह का नाश्ता नहीं करते और रात को डिनर भी देर से खाते हैं? अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको सावधान होने की जरुरत है वरना आपकी ये आदत जान के लिए खतरनाक होने के साथ ही आपके दिल से संबंधित समस्याएं बढ़ा सकती है। हाल ही में हुए एक शोध में मालूम चला है कि सुबह नाश्ता नहीं करना हार्टअटैक का कारण बन सकता है। प्रिवेन्टिव कार्डियोलॉजी के यूरोपीय जर्नल 'द फाइंडिग्स' में छपे शोध पत्र में बताया गया है कि इस प्रकार के अस्वास्थ्यकारी जीवनशैली वाले लोगों में समय से पहले मौत होने की संभावना चार से पांच गुणा बढ़ जाती है तथा दूसरा दिल का दौरा पड़ने की भी संभावना बढ़ जाती है।

यह शोध दिल के दौरे के शिकार 113 मरीजों पर किया गया है, जिनकी औसत उम्र 60 साल थी। इनमें 73 प्रतिशत पुरुष थे। इनमें पाया गया कि सुबह का नाश्ता नहीं करने वाले मरीज 58 फीसदी थे, जबकि रात का खाना देर से करने वाले मरीज 51 फीसदी थे और 48 फीसदी मरीजों में दोनों तरह की आदतें पाई गई।
ये खाएं नाश्ते में
शोधकर्ताओं ने रिसर्च में बताया है कि खाने की आदत को सुधारने के लिए रात के भोजन और सोने के समय में कम से कम 2 घंटे का अंतर होना चाहिए। सुबह के नाश्ते में ज्यादातर लो फैट डेयरी प्रॉडक्ट्स जैसे दूध, दही और पनीर, कार्बोहाइड्रेट जैसे गेंहू की रोटी, ब्रेड, अनाज और फलों को शामिल करें।
ज्यादा फाइबर और ओट्स
फाइबर हमारे शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक होता है लेकिन इसकी बहुत अधिक मात्रा लेने से हम दिनभर सुस्त महसूस करेंगे। इसलिए आपको यह सलाह है कि आप बिना शुगर के ओट्स का इस्तेमाल अपने नाश्ते में करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
