Latest Updates
-
Karwa Chauth Wishes For Wife: चांद की चांदनी...करवा चौथ के मौके पर पत्नी को भेजें ये प्यार भरे मैसेज और शायरी -
Happy Karwa Chauth 2026 Wishes: चांद से मांगी हैं आपके लिए खुशियां…इन संदेशों से दें करवा चौथ की शुभकामनाएं -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: करवा चौथ पर चांद कब निकलेगा? जानें आपके शहर में कब होगा दीदार -
Aditi Rao Hydari ने बताया ब्यूटी सीक्रेट, ग्लोइंग और फ्लॉलेस स्किन के लिए इस्तेमाल करती हैं ये घरेलू नुस्खे -
Karwa Chauth 2026 Puja Samagri: करवा चौथ की पूजा में क्या-क्या सामान लगेगा? यहां देखें पूरी सामग्री लिस्ट -
CID और आहट के निर्माता बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस -
November 2026 Vrat Tyohar: दिवाली से देवउठनी एकदशी तक, नवंबर में पड़ेंगे ये व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट -
Spinal Muscular Atrophy: क्या है स्पाइनल मस्कुलर एट्रॉफी? जानें इस बीमारी के कारण, लक्षण और इलाज -
Karwa Chauth 2026 Sargi: करवा चौथ की सरगी में क्या-क्या होता है? जानें सरगी खाने का सही समय
होली की मस्ती में कहीं ज्यादा न हो जाएं भांग की खुराक, जानें ले इसके साइडइफेक्ट्स
होली का मौका ऐसा होता है जहां हर कोई रंग अपनी ही मस्ती में डूबा होता है। कई लोगों के लिए होली का मतलब रंगों से ज्यादा भांग की ठंडाई का मजा चखने से होती है। अगर आप भी भांग प्रेमी है तो आपको भांग पीने के नुकसान के बारे में मालूम होना चाहिए। होली में भांग का मजा चखने से पहले इसके साइडइफेक्ट्स भी जान लें।

डिप्रेशन या चिड़चिड़ापन
भांग के ऑवरडोज के बाद नशा उतरने के बाद भी यह आपके दिमाग और व्यवहार पर नकारात्मक असर डालती है। इसके सेवन के कुछ समय बाद आप डिप्रेशन या चिड़चिड़े स्वभाव के शिकार हो सकते हैं।

शुक्राणुओं की कमी
भांग का सेवन करना जहां पुरुषों में शुक्राणुओं की कमी के लिए जिम्मेदार है, वहीं गर्भवती महिलाओं के लिए इसका थोड़ा भी सेवन करना, गर्भस्थ शिशु के लिए बेहद हानिकारक साबित हो सकता

ऊल्टी और मितली
भांग खाने के बाद आपको सेहत से जुड़ी कुछ परेशानियां जैसे अत्यधिक सिरदर्द, सिर भारी होना, घबराहट, ऊल्टी, मितली, चिंता आदि महसूस हो सकती हैं, जो काफी तकलीफदेह होती हैं। आप बहकी-बहकी बातें कर सकते हैं और कमजोर दिमागी क्षमता हो तो यह आपके मानसिक संतुलन को भी बिगाड़ सकती है।

भांग का रिएक्शन
जब का रासायनिक यौगिक तीव्रता से खून में प्रवेश करते हैं और सीधे दिमाग और शरीर के अन्य भागों में पहुंच जाते हैं। भांग के रासायनिक यौगिक आंख, कान, त्वचा और पेट को प्रभावित करते हैं। इसकी अधिकता आपकी खुशी, स्मृति, सोच, एकाग्रता, और संवेदना को भी प्रभावित करते हैं।


रक्तचाप को करता है प्रभावित
भांग के अधिक सेवन की वजह से भूख और नींद की कमी और इसकी अधिकता के जिम्मेदार हो सकता है। यह आपके रक्तचाप को प्रभावित कर सकता है साथ ही मानसिक रोगों को जन्म दे सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
