Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
रोजाना पांच ग्राम तक पालक खाने से घटेगा वजन, जाने कैसे करता है ये काम
वजन घटाने के लिए लोग सबसे पहले डाइट प्लान के बारे में सोचते हैं। क्योंकि एक्सरसाइज और सही डाइट से वेट को मैनेज किया जा सकता है। इसलिए लोग वजन संतुलित रखने के लिए कई तरह की डाइट को फॉलो करते हैं। वेटलॉस के लिए ऐसा ही एक डाइट ऑप्शन है पालक जो आपके वेट लॉस को तेज करने में बेहद मददगार होता है।
पालक खाने से कुछ दिनों में आपको अपने वेट में अंतर दिखाई देगा क्योंकि इसे डाइट में शामिल करने से ये आपके लिए एक्स्ट्रा कैलोरी बर्न करना शुरु कर देता है। आपको बस पालक का एक कप रोज अपनी डाइट में शामिल करना जरूरी होगा। ये आपके कैलोरी को जलाने में मददगार है।
पालक अघुलनशील फाइबर से समृद्ध होता है। फाइबर वजन घटाने में बहुत असरदायक माना जाता है। एक स्टडी में पाया कि जो महिलाएं हर हर दिन करीब पांच ग्राम पालक खाती है वो दूसरी महिलाओं की तुलना में 43 प्रतिशत तक वेट ज्यादा कम कर सकती हैं।

कैसे करता है पालक वजन कम
वेट कम करने के लिए आपको खाने में कम कैलोरी की जरूरत होती है। एक कप पालक में सिर्फ 7 कैलोरी होती है। अघुलनशील फाइबर से आपको लम्बे समय तक भूख नहीं लगती है और कैलोरी भी शरीर में जमा नहीं होती।

नहीं लगती है भूख
पालक आपको पर्याप्त फाइबर प्रदान तो करता ही है कैलोरी भी नियंत्रित करता है। अपने दैनिक आहार में एक कप पालक शामिल कर के ही आप कुछ दिनों में अपने पर फर्क देखेंगे। उच्च फाइबर से आपको लम्बे समय तक भूख का अहसास ही नहीं होता है।

पालक खाने के ये भी है फायदे
पालक स्वास्थ्यप्रद हरी पत्तेदार सब्जियों में से एक है। एक कप पालक आपको प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम और विटामिन ए देता है। पालक क्योंकि पोटेशियम से भरा होता है इसलिए ये रक्तचाप के स्तर को भी कंट्रोल करता है। पोटेशियम रक्तचाप के स्तर को कंट्रोल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

पाचन क्रिया को दुरुस्त करें
फाइबर वाली चीजें पाचन क्रिया को दुरुस्त रखती हैं। पालक में फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है और यही कारण है कि पालक हमारे शरीर में आंतों को स्वस्थ बनाएं रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। दिन में एक कप पालक आपके पाचन को बढ़ावा देने के लिए पर्याप्त है। ऐसे में रोजाना आपकी डाइट में अगर एक कप पालक हो तो आप वेट लॉस के साथ कई अन्य स्वास्थ्य से भरे फायदे पा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
