Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
Blue Tea Benefits in Hindi : ग्रीन और ब्लैक टी को भूलिए, हेल्दी ब्लू टी पीकर देखिए
चाय के शौकीनों के लिए कई तरह के वैरायटीज चाय में मौजूद हैं। जैसे- ग्रीन टी, ब्लैक टी और भी कई फ्लेवर्ड में मौजूद हैं। लेकिन इन दिनों हेल्थ कॉन्शियस लोगों के बीच चाय का एक और फ्लेवर बहुत फेमस हो रहा हैं। वो है ब्लू टी। नीली चाय को ब्लू टी भी कहते हैं और यह सेहत के लिए उतनी ही लाभकारी होती है जितनी की अन्य हर्बल चाय फायदेमंद होती है।
इस चाय को बटरफ्लाई पिक फ्लावर को उबाल कर इसे बनाया जाता है। आइए जानते हैं कि नीली चाय सेहत के लिए कैसे लाभकारी होती है।

एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है
ब्लू टी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं इसमें मौजूद बायो कंपाउड शरीर से टॉक्सिन्स निकालने में मदद करते हैं और सेहत के लिए लाभकारी होते हैं।

एंग्जायटी और डिप्रेशन नहीं होता है
ब्लू टी में मौजूद अमीनो एसिड सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता हैं। ये डिप्रेशन और एंग्जायटी को कम करते हैं और तनाव को दूर करने में मदद करते हैं।

बालों और त्वचा को रखता है हेल्दी
ब्लू टी में मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स बालों और त्वचा के लिए लाभकारी होते हैं। त्वचा को जवां और बालों को घना और खूबसूरत बनाने के लिए ब्लू टी का सेवन फायदेमंद होता है।

एनर्जी ड्रिंक की तरह करती है काम
ब्लू टी में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और इसकी संगुधित महक शरीर को दिनभर ऊर्जावान बनाए रखने के लिए काफी होते हैं। रोजाना एक कप ब्लू टी पीने से आपको बहुत ज्यादा थकान महसूस नहीं होती है।

एंटी-डायबिटीक होते है इसमें गुण
ब्लू टी, ब्लड शुगर को भी नियंत्रिंत करने में कारगार है, जिससे डायबिटीज की समस्या पैदा नहीं होती है। रोजाना ब्लू टी का सेवन करने से भूख भी कम लगती है।



Click it and Unblock the Notifications
