Latest Updates
-
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि में क्या करें और क्या नहीं? जानें सभी जरूरी नियम -
हरीश राणा का आखिरी 22 सेकेंड का वीडियो वायरल, अंतिम विदाई देख रो पड़े लोग -
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि से पहले घर ले आएं ये 5 चीजें, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि -
बॉलीवुड एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा का 72 की उम्र में निधन, 'सत्ते पे सत्ते' और 'हीरो' जैसी फिल्मों में किया था काम -
Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि के पहले दिन कैसे करें घटस्थापना? जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूरी विधि -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए खीरा, सेहत को फायदे के बजाय हो सकता है गंभीर नुकसान -
Gudi Padwa 2026: 19 या 20 मार्च कब है गुड़ी पड़वा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
Phool Dei 2026 Wishes: 'फूलदेई छम्मा देई'... पहाड़ी स्टाइल में दें बधाई, भेजें ये कुमाऊंनी और गढ़वाली विशेज -
Papmochani Ekadashi Vrat Katha: पापमोचनी एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों का होगा नाश और मिलेगी मुक्ति -
Papmochani Ekadashi Wishes: विष्णु जी का आशीर्वाद मिले...पापमोचनी एकादशी पर प्रियजनों को दें ये शुभकामना संदेश
सर्दियों में जरुर पीएं मूली के पत्तियों का रस, सेहत के लिए है वरदान
सर्दियों के मौसम में बाजार में कई ऐसी हरी सब्जियां आती हैं, जो हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं। वे स्वास्थ्य को असंख्य लाभ देने का काम करते हैं। इन हरी सब्जियों में मूली भी शामिल है। जी हां, सर्दियों के मौसम में मूली बहुत पसंद की जाती है। लेकिन कई बार हम देखते हैं कि मूली खरीदते समय हम उसके पत्ते नहीं लेते, गलती से पत्ते लाते हैं तो फेंक देते हैं। लेकिन मूली के पत्ते सेहत के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं।
आपको बता दें कि मूली के पत्तों का सेवन आप सेहत के लिए साग और जूस के रूप में कर सकते हैं। मूली के पत्तों के रस में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, क्लोरीन, सोडियम, आयरन, मैग्नीशियम के साथ-साथ विटामिन ए, विटामिन बी और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये पोषक तत्व शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए आपको बताते हैं मूली के पत्तों का जूस बनाने की विधि और इसके फायदे।

1. पाचन
मूली के पत्तों में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है। जो सभी के पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप मूली के पत्तों से बने पेय का सेवन करते हैं तो पाचन की समस्या दूर हो सकती है।

2.मोटापा
अगर आप सर्दियों में वजन कम करना चाहते हैं तो यह सबके लिए बेस्ट ऑप्शन है। जी हां, आप मूली के पत्तों से बने पेय का सेवन कर आसानी से वजन कम कर सकते हैं। यह आपके लिए फायदेमंद है

3. लो ब्लड प्रेशर
अगर ब्लड प्रेशर की समस्या है तो हर लो ब्लड प्रेशर के मरीज के लिए मूली के पत्तों का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। मूली के पत्तों में अच्छी मात्रा में सोडियम होता है, जो शरीर में नमक की कमी को पूरा करने में मदद कर सकता है।

जानें कैसे बनाएं मूली के पत्ते का रस
मूली के पत्तों का पेय बनाने के लिए आपको सबसे पहले मूली के ताजे पत्ते चाहिए। इसके बाद मूली के पत्तों को 2-3 बार साफ पानी से अच्छी तरह धो लें। फिर इसके बाद इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद पत्तों को मिक्सी में पीस लें। फिर इसमें स्वादानुसार काला नमक, एक चुटकी काली मिर्च पाउडर और नींबू का रस मिलाएं। अब आपका जूस बनकर तैयार है, आप इसे सुबह पी सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications











