Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सफेद कद्दू का रस नहीं है किसी औषधि से कम, नहीं जानते होंगे आप इन फायदों के बारे में
वज़न घटाना का सबसे सही तरीका ये है कि आप जो भी खा पी रहे हैं उस पर ध्यान दें। ऐसा इसलिए क्योंकि वज़न घटाने में 70% खानपान और 30% एक्सरसाइज़ की भूमिका है। सही डाइट की मदद से हम अपने सेहत को फिट रख सकते हैं।
बहुत सारे ऐसे जूस हैं जो आमतौर पर प्रचलन में नहीं है क्योंकि उनके विषय में लोगों को कम जानकारी है इसी वजह से ये जूस बाजार में भी उपलब्ध नहीं होते। इन्हीं जूस में से एक है सफेद कद्दू का जूस। इसके यह बेहद अनमोल फायदे आपको जरूर पता होने चाहिए -

विटामिन D का स्त्रोत
सफेद कद्दू के जूस में किसी भी जूस की तरह से बहुत सारी खूबियां होती है पर इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह विटामिन D का बढ़िया स्त्रोत है, जो आपको किसी अन्य जूस से नहीं मिलता। तो इसका मतलब यह हुआ कि आप बिना धूप में जाए भी अपने शरीर में विटामिन D की पूर्ति कर सकते हैं सफेद कद्दू का जूस अपनाकर। कद्दू में विटामिन D के अलावा कापर, आयरन और फास्फोरस होते हैं।

कार्बोहाइड्रेड्स और प्रोटीन
कद्दू के जूस में विटामिन B1, B2, B6,C, E और बीटा केरोटिन भी भरपूर मात्रा में होते हैं। कार्बोहाइड्रेड्स और प्रोटीन भी कद्दू के जूस में पाए जाते हैं। हर दिन करीब आधा कप कद्दू के जूस की सलाह दी जाती है।

लिवर और किडनी के लिए लाभकारी
कद्दू का जूस लिवर और किडनी के लिए बहुत लाभकारी है। ऐसे लोग जिन्हें किडनी में पथरी की समस्या है उन्हें कद्दू का जूस रोजाना दिन में तीन बार जरुर पीना चाहिए।

शारीरिक कमजोरी होगी दूर
सफेद पेठे का रस शारीरिक कमजोरी को भी दूर करता है। एनीमिया जैसी बीमारी को दूर करने में भी सफेद कद्दू का जूस लाभदायक है। उच्च रक्तचाप को दूर करने में सफेद कद्दू का रस अति उत्तम है।

दिल की बीमारियों का रखें ख्याल
कद्दू के जूस में धमनियों को साफ रखने का गुण होता है जिससे दिल की बीमारियों और दिल का दौरा पड़ने का खतरा बहुत कम हो जाता है। कद्दू के जूस में एंटी ऑक्सीडेंट्स काफी ज्यादा होते हैं जो शरीर को ऐरटेरी ओस्लेरोसिस बीमारी यानी धमनियों को कड़क होने से रोकने में बहुत कारगर है।

कैसे पीएं
अधिकतम परिणाम के लिए सफेद पेठे को अच्छे से कद्दूकस करके इसके रस को अच्छे से छान लें। प्रतिदिन प्रातः खाली पेट लगभग 150-200 मि.ली. प्रयोग करें।



Click it and Unblock the Notifications
