Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
Weight loss: महीने भर में 4 इंच तक कम हो जाएगी बढ़ती तोंद, ये है परफेक्ट प्लान
हम सभी जानते है कि हमारी बॉडी में सबसे ज्यादा और फैट पेट और कमर पर ही जमा होता है। पेट में जमा होने वाली चर्बी के कारण बॉडी की इंटरनल एक्टिविटी स्लो हो जाती हैं और कई तरह की बीमारियां होने का खतरा मंडराने लगता है। प्रॉपर न्यूट्रिशन और सही एक्सरसाइज के कॉम्बिनेशन की वजह से फैट और पेट की चर्बी कम की जा सकती है। इस आर्टिकल में पढ़कर आप जान सकते हो कि कैसे एक महीने में पेट की चर्बी कम घटाकर कमर का घेरा 4 इंच तक कम किया जा सकता है।

कैसे करें शुरुआत
1. शुरुआत के तीन दिन बॉडी की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाएं
हल्की फुल्की वार्म-अप एक्सरसाइज करें। इससे बॉडी फ्लेक्सिबल होकर आगे की एक्सरसाइज के लिए तैयार होगी।
2. तीन दिन के बाद स्टेमिना डवलप करें
धीरे-धीरे एक्सरसाइज का समय बढ़ाते हुए बॉडी में ज्यादा हार्ड एक्सरसाइज के लिए स्टेमिना डेवलप करें।
3. इसके बाद , ट्रेड मिल वॉक करें
एक्सरसाइज का समय बढ़ा दें। स्पिन बाइक, ट्रेड मिल वॉक जैसी एक्सरसाइज को ज्यादा समय दें।
4. (9-12 दिन) लोवर पेल्विक रीजन की एक्सरसाइज करें
सुबह शाम दोनों समय सिंगल लेग क्रंच, डबल लेग क्रंच, कैंची जैसी एक्सरसाइज करें।
5. (12-30 दिन) कमर और पेट की पूरी एक्सरसाइज करें
पुरानी एक्सरसाइज के साथ ही लेग स्ट्रेच, लेग ड्रॉप, साइकिल क्रंच, प्लैंक, V क्रंच, साइड क्रंच और एब्डॉमिनल एक्सरसाइज करें।

पेट कम करने के लिए कैसा डाइट प्लान रखें ?
1. शुगर कम कर दें
शुगर में फ्रक्टोज होता है जो पेट के चारों और फैट बढ़ाता है। कोल्ड ड्रिंक, आर्टीफीशियली फ्लेवर्ड जूस और स्वीट बेवरेज से मोटापे का खतरा 60% तक बढ़ जाता है।
2. डाइट में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाएं
सोयाबीन, टोफू, नट्स जैसे फूड्स में प्रोटीन होता है। इन्हें खाने से जल्दी-जल्दी भूख नहीं लगती और कैलोरी इनटेक कम होता है। पेट के चारों ओर फैट जमा नहीं होता।
3. डाइट में कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा कम करें
व्हाइट शुगर, व्हाइट ब्रेड, पास्ता, मैदा जैसे आइटम फैट बढ़ाते हैं। इन्हें कम खाने से पेट का फैट घटाने में काफी मदद मिलती है। हरी सब्जियां ज्यादा खाएं।
4. हेल्दी ब्रेकफास्ट जरूर करें
ब्रेकफास्ट अवॉइड करने से भूख ज्यादा लगती है और वजन बढ़ता है। ओटमील, दलिया और हाई प्रोटीन वाला ब्रेकफास्ट पेट का फैट घटाने में हैल्पफुल है।
5. फाईबर वाले फूड्स लें
फलियां, साबुत अनाज, मटर, पत्ता गोभी, राजमा जैसी चीजों में फाइबर ज्यादा होता है। इनसे डाइजेशन भी ठीक रहता है और पेट में फैट जमा नहीं हो पाता।

पेट कम करने के लिए कौन सी एक्सरसाइज करें?
1. सिंगल लेग स्ट्रेच
पीठ के बल लेटकर दोनों पैर ऊपर उठाएं। अब बायां पैर घुटने से मोड़कर हाथों से जकड़ लें। 5 सेकंड बाद पैर सीधा कर लें। फिर यही प्रोसेस दायें पैर के साथ करें। 10-12 बार दोहराएं।
2. डबल लेग स्ट्रेच
पीठ के बल लेटकर दोनों पैर ऊपर उठाएं। फिर दोनों पैर एक साथ घुटनों से मोड़ें। 5 सेकंड्स तक हाथों से पैरों को जकड़ कर रखें। पैरों को वापस सीधा करें। 10-12 बार दोहराएं।
3. कैंची
पीठ के बल लेटकर दोनों पैरों को ऊपर उठाएं। धीरे धीरे दाएं पैर को नीचे लाएं और सीधा कर लें। फिर बाएं पैर को नीचे लाते हुए दायां पैर ऊपर उठाएं। 10-12 बार दोहराएं।
4. लेग ड्राप
पीठ के बल लेटकर पैरों को धीरे धीरे ऊपर की तरफ उठाकर सीधा कर लें। कुछ देर रुकें। फिर पैरों को नीचे लाकर 45 डिग्री का कोण बनाते हुए रुक जाएं। इसे 10-12 बार दोहराएं।
5. साइकिल क्रंच
पीठ के बल लेट जाएं। हाथों को सिर के नीचे लगाकर पैरों से हवा में साइकिल चलाएं। इसके साथ कोहनी से घुटनों को छूने की कोशिश करें। 10-12 बार दोहराएं।
6. प्लैंक
पेट के बल लेट जाएं। अब पैरों के पंजों और हाथों के बल शरीर को ऊपर उठाएं। बॉडी को तानकर रखें। 10 सेकंड तक ये पोजीशन मेंटेन करें। 4-5 बार दोहराएं।
7. साइड प्लैंक
करवट के बल लेट जाएं। बॉडी को एक हाथ और दोनों पैरों के सहारे उठाएं और 30 सेकेंड तक ऊपर रखें। पेट और जांघों को ऊपर तानकर रखें। इसे 10-12 बार करें।
8.V क्रंच
पीठ के बल लेटकर सांस खींचते हुए दोनों हाथों को कान की सीध में ऊपर उठाएं। फिर सांस छोड़ते हुए दोनों पैरों को ऊपर उठाएं और V जैसी पोजीशन बनाएं। इसे 10-12 बार करें।



Click it and Unblock the Notifications