Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
घर के अंदर और बाहर योग करने में क्या है अंतर, जानिए इसके फायदे

योग हमारी लाइफ का एक ऐसा हिस्सा बन चुका है जिसकी मदद से हम कई बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। योग आपके दिमाग, शरीर और आत्मा के लिए एक कसरत है। योग भारत का एक ऐसा वरदान है जो दुनिया भर में लोगों को फायदा पहुंचा रहा है। पिछले एक दशक में, योग विश्व स्तर पर उभर कर आया है। योग अपने भौतिक दायरे से बाहर निकलने और जीवन के आध्यात्मिक आयाम में जाने की एक पूरी पद्धति है। कई लोगों को ओपन एरिया में योग करना पसंद होता है तो वहीं कुछ लोग घर के अंदर योग करना पसंद करते हैं। लेकिन ओपन एरिया और घर में योग करने में क्या फर्क होता है आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं।
ओपन एयर में योग
ओपन एयर में योग करना एक तरह का प्रकृति अभ्यास है। ओपन एरिया में योग करने से आप ताजी हवा, सूरज की रोशनी से मिलने वाले फायदों को पा सकते हैं।
ओपन एरिया में योग करने के फायदे
1. खुले में योग करने से, आप उच्च-गुणवत्ता वाली ऑक्सीजन में सांस ले पाते हैं जो आपके फेफड़े के लिए फायदेमंद होता है। ये आपके एल्वियोली में निर्मित किसी भी अशुद्धियों को बाहर निकालने में मदद कर सकता है।
2. जब आप खुले आसमान के नीचे योग करते हैं तो आपको आस-पास के फूल पौधों की खुशबू आती है, पक्षियों की आवाज सुनाई देती है, पैरों के नीचे घास होती है, जिस कारण आपकी सभी इंद्रियां तेज होती है।
3. बाहर किसी पार्क में योग करने से आपके बैलेंस में सुधार होता है, क्योंकि पार्क में समतल स्थान मिलना मुश्किल होता है। इस कारण योग करते समय आप बैलेंस करने की कोशिश करते हैं जो आपको फिजिकल बैलेंस बनाने में मदद करता है।
4. बाहर योग करने से आपके दिमाग को ज्यादा खुलने में मदद मिलती है।
5. खुले में योग करने से आपका तनाव जल्दी दूर होता है। रिसर्च के मुताबिक प्रकृति में आपको हील करने की शक्ति होती है। इसलिए तनाव से ग्रासित लोगों को डॉक्टर भी खुले में ये नेचर के पास योग करने की सलाह देते हैं।
6. खुले में योग करने से आपको ताजी हवा में सांस लेने का मौक मिलता है। ये आपके हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।
7. घर के बाहर योग करने पर आप सूरज की रोशनी के संपर्क में आते हैं। इससे आपके शरीर में विटामिन डी की कमी पूरी होती है।
घर के अंदर योग
कई लोग घर के अंदर योग करते हैं, जिसके पीछे समय की कमी होना, नींद न आना या अन्य कारण शामिल हैं। घर में योग करने से आप नियमित रूप से योग कर सकते हैं। इसके लिए आपको अलग से समय निकालकर घर से बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। .
घर के अंदर योग करने के फायदे
1. इंट्रोवर्ट लोगों के लिए घर पर योग करने का विकल्प ज्यादा अच्छा होता है, क्योंकि ऐसे लोग सभी लोगों के सामने योग करने में सक्षम नहीं होते हैं।
2. घर में योग करने के लिए आपको किसी खास समय की जरूरत नहीं होती है। आप अपने सुविधाजनक समय को योग करने के लिए चुन सकते हैं।
3. बाहर योग करते समय कई लोगों की नजर आप पर टिकी रहती है। ऐसे में आपको योग के कपड़े पहनना जरूरी होता है। लेकिन घर में योग करने के लिए आप किसी भी तरह के कपड़े पहन सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications