Latest Updates
-
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत
कच्चा नारियल खाने से शरीर रहता है चुस्त-दुरुस्त, स्किन भी रहती है ग्लोइंग
पूजा हो या कोई भी मांगलिक कार्य उसमें नारियल के बिना पूजा संभव नहीं होती है। बात चाहे पूजा अर्चना की हो या सेहत की। हमारे वेदों में नारियल के गुणों के बारे में काफी कुछ उल्लेख किया गया है। नारियल पानी पीने और सूखा नारियल खाने के फायदों के बारे में तो आप कुछ जानते होंगे लेकिन कच्चा नारियल खाने के फायदे आप जानते है। कच्चा नारियल पोषक तत्वों का खजाना है क्योंकि इसमें कॉपर , सेलेनियम , आयरन , फास्फोरस , पोटेशियम , मैग्नीशियम और जस्ता जैसे मिनरल्स मौजूद होते हैं, जो आपके शरीर को मजबूत बनाते हैं। इसके अलावा इसे खाने से चेहरे पर भी इसका असर दिखाई देता है। आइए जानते है इसे खाने के फायदों के बारे में।

जॉलाइन को शेप में लाता है कच्चा नारियल
व्यक्ति के व्यक्तित्व को निखारने में उसकी जॉलाइन बहुत मदद करती है। अगर आपकी जॉलाइन शेप अच्छी है तो ये आपकी सुन्दरता में चार चांद लगाने का काम करती है। दरअसल जब आप कच्चा नारियल चबाते हैं , तो ये आपकी जॉलाइन के लिए एक एक्सरसाइज का काम करती है, जिससे इसका शेप बेहतर होता जाता है। यह चेहरे की मांसपेशियों का व्यायाम करने का एक शानदार तरीका है जिसके द्वारा आपके फेस की बनावट में सुधार होता है।

स्किन को रखें हाइड्रेड कच्चा नारियल
अगर आपकी स्किन ड्राई है और आपकी त्वचा पर खरोंच लगते ही लालपन आ जाता है तो कच्चा नारियल खाने से आप अपनी को स्किन को बेहतर तरीके से पोषण दे सकते हैं। ये आपकी स्किन को सुंदर बनाने में मदद करेगा इसलिए अपने आहार में कच्चा नारियल जरूर शामिल करें। दरअसल कच्चे नारियल में मौजूद फैट आपकी त्वचा को पोषण देने का काम करती है , इससे आपकी स्किन हाइड्रेटेड होती है और स्किन को कोमल बनाए रखने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं रूखापन कम होने की वजह से आपके चेहरे पर समय से पहले झुर्रियां भी नहीं पड़तीं और आप जवां दिखाई देते हैं।

वेटलॉस के लिए बेहतर
कच्चा नारियल खाने से आप अपने वजन को कम कर सकते है। सुबह नाश्ते में कच्चा नारियल आपके लिए सबसे बेहतर विकल्प साबित हो सकता है, जो कि आपकी क्रेविंग को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। साथ ही साथ ये यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कंट्रोल रखता है।

पाचन तंत्र को बनाए रखता है
नारियल में ट्राइग्लिसराइड्स मौजूद होता है, जो तेजी से शरीर पर जमा फैट को बर्न करने का काम करता है और भूख को दबाने में मदद करता है। इतना ही नहीं ये कब्ज से राहत भी प्रदान करता है। दरअसल होता यूं है कि खाने में फाइबर की मात्रा कम होने के कारण खाना सही से नहीं पच पाता है, जिसकी वजह से कब्ज की समस्या हो जाती है। कच्चा नारियल खाने से आप इस तरह की समस्या का शिकार होने से बच सकते हैं। कच्चा नारियल आपके पेट के स्वास्थ्य और बाउल मूवमेंट को दुरुस्त बनाने में भी मदद करता है और इसके सेवन से कब्ज की समस्या भी नहीं होती।



Click it and Unblock the Notifications
