Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Transformation: 'हाथी मेरे साथी' के लिए राणा दग्गुबाती ने कम किए 30 KG, शेयर किए फिटनेस टिप्स
बाहुबली' फेम राणा दग्गुबाती ने 'भल्लाल देव' के दमदार किरदार के जरिए फैंस के बीच जल्द ही एक फिटनेस फ्रिक की इमेज बना ली थी। अपनी लंबी कद काठी और फिटनेस की वजह से राणा दग्गुबाती हमेशा फैंस के बीच फेमस रहते है। राणा जल्द ही 'हाथी मेरे साथी' में नजर आने वाले हैं।
इस फिल्म में भल्लाल देव के विशालकाय किरदार की छवि से निकलर वे दुबले पतले लुक में नजर आएगे। जिसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। उन्होंने अपने रोल के लिए लिए 30 किलो वजन कम किया है। आइए जानते हैं उनके इस ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में।

कम किए 30 किलो
एक इंडव्यू में राणा दग्गुबाती ने बताया कि उन्होंने 30 किलो वजन कम किया। डायरेक्टरर चाहते थे कि फिल्म में उनका लुक एकदम रियल दिखे। मेरा वजन कम करना थोड़ा मुश्किल था क्योंकि मेरी फिजिक हमेशा से बड़ी रही है। ऐसे में पतला दिखने के लिए मैने फिजिकल ट्रेनिंग ली। इसके साथ ही डाइट में भी काफी बदलाव किया।

कार्डियोवस्कुलर सेशन से कम किया वजन
राणा ने बताया, ' इस शेप में आने के लिए मैंने अपना पूरा एक्सरसाइज रुटीन बदल दी। मैने वेट-ट्रेनिंग की बजाय 'कार्डियोवस्कुलर' सेशन शुरू किया। जिसके साथ मेरी डाइट में भी काफी बदलाव हुआ।'

ये थी डाइट
राणा ने बताया, इस ट्रांसफॉर्मेशन के लिए उन्होंने प्रोटीन युक्त खाने से दूरी बना ली। और कुछ समय के लिए वो शाकाहारी बन गए, इसके साथ ही नमक कम खाने लगा। साथ ही लिमिटेड डाइट लेना लगा। इस डाइट को करीब शूटिंग के दौरान 2 साल तक फॉलो की।

इस किरदार के लिए की मेहनत
हाथी मेरे साथी' फिल्म में राणा दग्गुबाती के किरदार की बात करें तो वह एक ऐसे शख्स का किरदार निभा रहे हैं जिन्होंने जीवन का अधिकांश समय जंगल में जानवरों को बचाना में व्यतीत कर दिया।



Click it and Unblock the Notifications
