Latest Updates
-
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स
पता चल गया स्मृति ईरानी का पतला होने का राज, जानें कैसे हुई फैट से फिट
टीवी एक्ट्रेस से सांसद बनी स्मृति ईरानी इन दिनों अपने ट्रांसफॉर्मेशन की वजह से चर्चा का विषय बनी हुई है। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' शो में तुलसी का रोल निभाकर फेमस हुई स्मृति ईरानी में देश की कई घरेलू महिलाएं अपना प्रतिबिंब देखती थी। ऐसे में स्मृति ने वजन घटाकर ऐसी ही कई महिलाओं की वो रोल मॉडल बन गई है। स्मृति के इस नए लुक को देखने के बाद कई सेलेब ने उनकी प्रशंसा कर रहे हैं। हर कोई उनसे इस चमत्कार का रहस्य पूछ रहा है। अगर हम आपको इनका वजन घटाने का राज बताएंगे तो कैसा रहेगा। खैर, उन्होंने वजन कम करने के लिए कोई जादू का तरीका नहीं अपनाया है, बस ग्लूटेन और डेयरी उत्पादों से पूरी तरह से परहेज किया है। तो आइए हम आपको बताते हैं कि उनकी सीक्रेट डाइट क्या है और आप इसे कैसे ट्राई कर सकते हैं।

क्या है नो डेयरी, नो ग्लूटेन डाइट?
नो डेयरी, नो ग्लूटेन डाइट फॉलो करना काफी पॉपुलर ट्रेंड है। इसमें व्यक्ति किसी भी ऐसे खाद्य पदार्थों से परहेज करता है, जिसमें डेयरी और ग्लूटेन शामिल हो। डेयरी में जानवरों से मिलने वाला दूध और दूध से बने प्रोडक्ट्स शामिल हैं जबकि ग्लूटेन एक प्रोटीन है, जो कई अनाजों में पाया जाता है। इसके बारे में कहा जाता है कि ये खाद्य पदार्थों को उनके आकार को बनाए रखने में मदद करता है, लेकिन पोषण से जुड़े फायदे नहीं मिलते। इसे एंटीइंफ्लेमेट्री डाइट प्लान के नाम से भी जाना जाता है।

पाचन को दे बढ़ावा
कुछ लोग डेयरी और ग्लूटेन से दूरी बनाने के साथ चीनी का सेवन भी बंद कर देते हैं। वैकल्पिक रूप से लोग अपने आहार से डेयरी या ग्लूटेन दोनों में से केवल एक को छोड़कर अपना वजन कम करने की कोशिश करते हैं। लेकिन यह आपकी डाइट को एलर्जी फ्री बना सकती है। इतना ही नहीं इसे फॉलो करने के साथ आपके पाचन में काफी सुधार हो सकता है।

कैसे काम करती है ये डाइट
इस आहार मुख्य मकसद उन खाद्य पदार्थों से बचना है, जिनमें डेयरी, डेयरी डिरेटिव और ग्लूटेन शामिल है। देखा जाए, तो ये दोनों ही हमारे रोज के खाद्य पदार्थेां में अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। ग्लूटेन से पूरी तरह से बचने के लिए व्यक्ति को साबुत अनाज, नट और बीज, सब्जियां, गैर गेहूं वाले अनाज का सेवन करना होता है। इस डाइट को फॉलो करने वाले व्यक्ति को अपने दैनिक भोजन की योजना कुछ इस तरह बनानी होती है, जिसमें भरपूर मात्रा में पौष्टिक भोजन के विकल्प शामिल हों। साथ ही दिन के लिए कैलोरी की जरूरत को भी पूरा किया जा सके।

कैसे करती है ये डाइट काम
माना जाता है कि डेयरी और ग्लूटेन छोड़ने से किसी के पाचन और ऊर्जा के स्तर को बहुत फायदा होता है। डेयरी उत्पादों को छोड़ने से अतिरिक्त सेचुरेटेड वसा, चीनी और नमक की खपत को कम करने और कैलोरी की मात्रा कम करने में मदद मिलती है। यदि आप अपने आहार से ग्लूटेन से भरपूर खाद्य पदार्थों को खत्म करते हैं, तो आपके मूड में सुधार, ऊर्जा के स्तर और हार्मोनल फ़ंक्शन को बनाए रखने की संभावना बढ़ जाती है।



Click it and Unblock the Notifications











