Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
सेहत के लिए फायदेमंद होता है सोयाबीन, इन लोगों को खाने से करना चाहिए परहेज
बाजार में सोया से जुड़े कई तरह के फूड प्रॉडक्ट मिलने लगे हैं जैसे सोया मिल्क, सोया प्रोटीन, सोया चंक और भी बहुत कुछ। जिम जाने वाले लोग और हेल्थ फ्रीक्स प्रोटीन सप्लीमेंट्स के तौर पर डाइट में सोयाबीन खाना ज्यादा प्रिफर करते हैं। कुछ लोग तो इसे रोजाना खाना पसंद करते हैं। लेकिन एमिनो एसिड, कैल्शियम और फाइबर से भरपूर सोयाबीन कई लोगों के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। हाइपरटेंशन से लेकर किडनी तक की बीमारियों को सोयाबीन बढ़ा सकता है। जिस तरह से कुछ लोगों को गेंहू से एलर्जी होती है यानी ग्लूटेन एलर्जी से होने वाली एलर्जी की तुलना में ज्यादा होती है।

नोट : जिन लोगों को सोयाबीन से एलर्जी हो, वे इसके सेवन से बचें। इसके अलावा अगर किसी को किडनी संबंधी समस्या या डायबिटीज है तो उन्हें भी सोयाबीन के अत्यधिक सेवन से बचें। स्तनपान कराने वाली महिलाओं को ज्यादा सोयाबीन खान से मितली और चक्कर आ सकते हैं। सोयाबीन के सेवन को लेकर डॉक्टर या फिर न्यूट्रिशनिस्ट से जरूरी सलाह लें।

दिल की बीमारी
दिल के मरीजों के लिए सोयाबनी नुकसानदेह साबित हो सकता है, इसलिए उन्हें इसका सेवन करने से परहेज करना चाहिए। एक अध्ययन के अनुसार, इसमें ट्रांसफैट होता, जिसे दिल के लिए अच्छा नहीं माना जाता है।

हाइपरटेंशन
अगर आप हाइपरटेंशन यानी हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो सोयाबीन का सेवन न करने में ही आपकी भलाई है, क्योंकि सोयाबीन हाइपरटेंशन को बढ़ाने का काम करता है।

प्रेगनेंसी
गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिलाओं को सोयाबीन से परहेज करना चाहिए। विशेषज्ञों के अनुसार, सोयाबीन में कुछ एमिनो एसिड्स होते हैं जो बच्चे की नॉर्मल ग्रोथ को रोकने का काम करते हैं। इसलिए प्रेग्नेंट महिलाओं को इसे अवॉइड करना चाहिए।

किडनी
किडनी का काम प्रोटीन को फिल्टर करना भी होता है और सोयाबीन में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। ऐसे में जिन लोगों को किडनी से संबधित कोई भी बीमारी है उन्हें सोयाबीन नहीं खाना चाहिए। यह किडनी स्टोन की संभावना को भी बढ़ा देता है।

थायरॉइड
सोयाबीन में पाए जाने वाले कुछ एमिनो एसिड हार्मोन को प्रभावित करते हैं। सोयाबीन थायरॉइड से जुड़े थायरॉक्सिन हार्मोन को कम या ज्यादा करता है। इससे थायरॉइड बढ़ता है। ऐसे में इसके मरीजों को सोयाबीन से दूरी बनाकर रखना चाहिए।

कैंसर
जिन लोगों को यूरिन यानी मूत्राशय कैंसर है उन्हें सोयाबीन का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर किसी के पारिवारिक इतिहास में यूरिन कैंसर की शिकायत रही हो तो उनके परिवार के सदस्यों को भी इससे परहेज करना चाहिए, क्योंकि यह मूत्राशय कैंसर के खतरे को बढ़ाता है।

डायबिटीज
अगर आपको डायबिटीज है और आप इसके लिए दवाइयों का सेवन कर रहे हैं तो अपने डायट से सोयाबीन या सोया प्रोडक्ट्स को बाहर कर दीजिए। इसके अलावा परिवार में अगर किसी को पहले से डायबिटीज रह चुका है तो ऐसे में परिवार के अन्य सदस्यों को भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
