Latest Updates
-
Nirjala Ekadashi 2026 Wishes In Sanskrit: निर्जला एकादशी पर इन संस्कृत श्लोकों और संदेशों से दें अपनों को बधाई -
Summer Special Thick Mango Lassi Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसी क्रीमी और गाढ़ी लस्सी -
Aaj Ka Rashifal 25 June 2026: गुरुवार को इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के साथ मिलेगा बड़ा सरप्राइज -
Nirajala Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें निर्जला एकादशी की शुभकामनाएं -
UP Style Fish Machli Kadhi Recipe: घर पर बनाएं सरसों वाली चटपटी मछली कढ़ी -
Nirjala Ekadashi Vrat Katha: निर्जला एकादशी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा सभी 24 एकादशियों का पूर्ण फल -
Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर इस विधि से पिएं पानी, नहीं टूटेगा आपका व्रत, मिलेगा व्रत का पूर्ण फल -
Garhwali Sweet Rice Arsa Recipe: पारंपरिक तरीके से बनाएं उत्तराखंड की खास मिठाई -
Nirjala Ekadashi Vrat In Periods: क्या पीरियड्स में निर्जला एकादशी का व्रत रख सकते हैं? जानें क्या हैं नियम -
'तुम मुझे छोड़कर क्यों चले गए, वापस आ जाओ', केतन की हत्या के बाद सिया गोयल ने किया ये पोस्ट, अब हो रहा वायरल
वाटरमेलन जूस से लेकर आम पन्ना तक, यह शरबत गर्मियों में रखेंगे आपको कूल-कूल
गर्मी के मौसम की शुरुआत के साथ ही व्यक्ति के शरीर की पानी संबंधी समस्याएं बढ़ जाती है। इस मौसम में मनुष्य का शरीर आसानी से थक जाता है और इसलिए ऊर्जा को बहाल करने के लिए बहुत सारे तरल पदार्थ की आवश्यकता होती है। हालांकि, भारत में, लोग गर्मियों में खुद को तरोताजा रखने के लिए कई तरह की ड्रिंक्स बनाना पसंद करते हैं। खासतौर से, शरबत गर्मियों में लोगों को पसंद आने वाले ठंडे पेय पदार्थों में से एक है।
मई और जून की चिलचिलाती गर्मी में शरबत शरीर को तेजी से ठंडा करने में मदद करता है। गर्मियों में कई तरह के शरबत मिलते हैं। ये न केवल बेहद टेस्टी होते हैं, बल्कि दिन के समय आपके शरीर के तापमान को बनाए रखने में भी मदद करते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही शबरत के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप अपनी समर डाइट का हिस्सा बना रहे हैं-

आम पन्ना
आम एक बेहद ही स्वादिष्ट फल है, जिसे लोग गर्मियों में खाना बेहद पसंद करते हैं। आप इस मौसम में आम पन्ना भी पी सकते हैं। आम पन्ना आमतौर पर बाजारों में उपलब्ध होता है और इसे घर पर भी आसानी से तैयार किया जा सकता है। यह शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और आपको हाइड्रेट रखता है।

गुड़ का रस
आमतौर पर, गुड़ का सेवन सर्दियों में किया जाता है। लेकिन हम गर्मी के दिनों में इसका जूस बना सकते हैं क्योंकि गुड़ शरीर के तापमान को तेजी से ठंडा करने में मदद करता है। ऐसा माना जाता है कि गुड़ का जूस सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है क्योंकि यह आपको अपच और एनीमिया जैसी आम बीमारियों से उबरने में मदद करता है। इतना ही नहीं, यह प्रतिरक्षा में भी सुधार करता है और शरीर के वजन को भी नियंत्रित करने में मदद करता है।

चंदन सिरप
चंदन पाउडर से बना सिरप एक होममेड पेय पदार्थ है जिसे लोग ज्यादातर गर्मियों में पसंद करते हैं। चंदन से सेहत को कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। खासतौर से, इसकी कूलिंग प्रॉपर्टीज शरीर को आंतरिक और बाह्य दोनों तरह से शांत करता है। गर्मी के मौसम में यह बढ़े हुए पित्त और वात को भी कम करता है।

पुदीना-जलजीरा शरबत
पुदीना और जलजीरा शरबत गर्मी के दिनों में पी जाने वाली एक बेहतरीन ड्रिंक है। जिससे शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। यह न केवल शरीर के तापमान को कम करता है बल्कि पाचन प्रक्रिया में भी सुधार करता है। चूंकि गर्मियों में लोगों को पाचन संबंधी कई समस्याएं होती हैं, तो ऐसे में पुदीना-जलजीरा शरबत पीना अच्छा विचार हो सकता है।

तरबूज़ का रस
तरबूज गर्मियों में मिलने वाला एक बहुत ही सामान्य फल है। इसमें 90 प्रतिशत से अधिक पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। लोग तरबूज का रस पीना भी पसंद करते हैं क्योंकि यह शरीर की गर्मी को कम करता है और लंबे समय तक तरोताजा रखने में मदद करता है।



Click it and Unblock the Notifications