Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
कोरियोग्राफर गणेश आर्चाय ने कम किए 85 किलो, जानें ट्रांसफॉर्मेशन का सफर
बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर डांस कोरियोग्राफर गणेश आचार्य का वजन बहुत कम हो गया है और इसी वजह से वह इन दिनों सुर्खियों में हैं। गणेश आचार्य का यह मैसिव वेट लॉस लगभग 98 किलो का है। जी हां, गणेश आचार्य ने 98 किलो वजन कम किया है। वेट लॉस प्लान की शुरुआत से पहले गणेश का वजन लगभग 200 किलो था। इतना अधिक वजन हेल्दी तरीके से घटाने के लिए गणेश ने बहुत अधिक मेहनत की है। अपने इस बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में गणेश ने एक टीवी शो पर बात की।

कैसे घटाया गणेश आचार्य 98 किलो वेट लॉस?
कपिल शर्मा के शो पर आए गणेश आचार्य ने कहा कि उन्होंने अपनी वेट लॉस जर्नी साल 2017 में स्टार्ट की। बतौर गणेश इतना वजन कम करना उनके लिए बहुत कठिन था। गणेश ने बताया कि यह काम बहुत कठिन था और मैं अपना वेट कम करने के लिए डेढ़ साल से अधिक समय से काम कर रहा हूं।

रोज़ करते हैं वर्कआउट
गौरतलब है कि भारी वजन के बावजूद गणेश आचार्य काफी एक्टिव थे और वे अपने डांस कोरियोग्राफी का काम आसानी से कर रहे थे। उन्होंने बताया कि अपनी एक फिल्म 'हे ब्रो' में एक भूमिका निभाने के लिए भी उन्होंने अपना वजन 40 किलो तक और बढ़ाया था,जिसके बाद उनका वेट 200 किलो हो गया। पद्मावत और सिम्बा जैसी फिल्मों के लिए कोरियोग्राफी करने वाले गणेश आचार्य ने बताया कि वेट लॉस के लिए वे बहुत अधिक वर्कआउट करते हैं और फिजिकली एक्टिव रहने की कोशिश करते हैं। साथ ही गणेश ने यह भी बताया कि वजन कम होने के बाद वह बहुत एनर्जेटिक महसूस कर रहे हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications