Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Weight Loss: ये है हाई प्रोटीन डिनर आइडिया, जो हैं टेस्टी और हेल्दी
माना कि वजन कम करनी की राह जरा मुश्किल है, लेकिन इसका मतलब यह भी नहीं कि आपको अपनी पसंद का हर खाना छोड़ना होगा। आपको बस करना यह है कि अपने पसंद के साथ थोड़ी समझदारी की जरुरत है। बस अपने अनहेल्दी खाने को या ट्रान्स फैट को प्रोटीन से भरपूर खाने से बदलना होगा। वजन कम करने के लिए डाइट में प्रोटीन का अहम रोल होता है। हाई प्रोटीन फूड आपकी एपेटाइड को बेहतर करने वाले हार्मोन GLP-1, PYY और CCK बनाने में मददगार है। प्रोटीन भूख का अहसास कराने वाले हार्मोन ग्रेलिन को भी कम करता है। इस तरह प्रोटीन वजन कम करने में मददगार है।

1. चावल के साथ फ्राइड टोफू
टोफू पनीर का एक बेहतर सोर्स है। टोफू महज प्रोटीन से भरपूर नहीं है। इसमें कैल्शियम और आयरन भी भरपूर मात्रा में मिलता है। आप टोफू को चावलों में डालकर फ्राइड राइज बना सकते हैं।

पनीर भुर्जी
प्रोटीन का एक और अच्छा सोर्स है पनीर। पीनर को आप अपने रोजमर्रा के खाने में शामिल कर सकते हैं। आप डिनर में पनीर की भुर्जी बना सकते हैं। इसे बनाना भी आसान है और यह सेहत के लिए भी बहुत अच्छी है। पनीर ज्यादातर लोगों को पसंद होता है और इसे बनाना भी काफी आसान है। पनीर से कई तरह की डिश बनाई जा सकती है।
Most Read :गरम-गरम पराठे के साथ खाएं पनीर भुर्जी

3. चिकन सलाद
चिकन लीन प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स है। लीन प्रोटीन आपके मोटापे को कम करने के टारगेट को पूरा करने में बहुत मददगार है। लीन मीट में रेड मीट जैसे लेम, मटन और पोर्क से कम फैट होता है। अगर आप हेल्दी खाने के शौकीन है तो आपको यह सैलेड खूब पसंद आएगा। चिकन ब्रेस्ट स्ट्राइप्स को हरी सब्जियों, अस्परगस के साथ मिक्स किया जाता है और क्रंची फ्लेवर के लिए तिल और बादाम डाल कर सर्व किया जाता है। यह बनाने में बेहद ही आसान है।

4. ओट्स उत्तपम
उत्तपम एक फटाफट तैयार हो जाता है। उत्तपम को आप ब्रेकफास्ट लंच या ब्रंच टाइम में भी बनाकर खा सकते है। यह जितना खाने में स्वादिष्ट है उतना ही हेल्दी भी है तो इस बार सनडे नाश्ते में ओट्स उत्तपम की बेहतरीन रेसिपी ट्राई कर सकते हैं।

5. पालक दाल खिचड़ी
वजन कम करने के लिए अपने आहार में हरी सब्जियों को शामिल करना जरूरी है। इसमें पालक दाल की खिचड़ी काफी अच्छा विकल्प है। यह आपको आयरन, मिनरल से भरपूर आहार साबित होगा।



Click it and Unblock the Notifications
