Latest Updates
-
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए -
डायबिटीज में एक दिन में कितनी चीनी खाना है सुरक्षित? जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय -
World Teachers Day 2026: 5 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है विश्व शिक्षक दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम
सलाद खाने के बाद पानी पीते ही होती है ब्लोटिंग, जाने सलाद खाने का सही तरीका
क्यों सलाद खाने के बाद ब्लोटिंग होती है, क्यों फल खाने के बाद पेट फूल जाता है, ब्लोटिंग कैसे होती है, खाने के बाद ब्लोटिंग, Why do I bloat after eating anything?, Do vegetables make you bloated?
फल या सलाद खाना बहुत अच्छी बात होती है, आपको अपनी डाइट में रोजाना एक फल तो खाना ही चाहिए। लेकिन आपने अक्सर कुछ लोगों को शिकायत करते सुना होगा कि फल या सलाद खाने के बाद उन्हें भारीपन या पेट फूलने की समस्या होने लगती हैं। इस समस्या की पीछे वजह होती है, कच्चे फल या सलाद खाने के बाद पानी पीने की आदत।
फल और सलाद के बाद पानी पीने से परहेज करना चाहिए। आयुर्वेद में भी सलाद और फल खाने के सही नियमों में इस बारे में लिखा हुआ है कि कच्ची सब्जी और फल खाने के बाद पानी से पीने से परहेज करना चाहिए। आइए जानते है कि क्यों फल या सलाद खाने के बाद पानी पीने से ब्लोटिंग की समस्या होने लगती हैं।

इसलिए नहीं पीना चाहिए पानी
फलों में उच्च मात्रा में शुक्रोज़, फ्रूक्टोज़ और यीस्ट होता है। फल खाने के बाद अगर हम पानी पीते हैं, तो पानी पेट में मौजूद एसिड्स के साथ मिल जाता है। पानी और एसिड का यह घोल पेट में यीस्ट के विस्तार के लिए अनुकूल माहौल बनाता है। नतीजतन, पेट में गैस बनने लगती है और पेट फूलने लगता है।

ओवरइटिंग से बचें
एक्सपर्ट की मानें तो फल खाने के बाद बहुत कम मात्रा में पानी पीना चाहिए साथ ही फल खाते समय ओवर इटिंग से बचे। एक्सपर्ट्स की राय में सलाद या फल खाने के बाद जो पेट की तकलीफें होती हैं वह ओवर इटिंग की वजह से ही होती हैं।

दस्त होने का खतरा
फलों में पानी की मात्रा भी बहुत होती है और फल खानेके बाद पानी पीने से दस्त की संभावना रहती है।

चबा-चबाकर खाएं
फलों का सेवन करते समय पेट में मौजूद बैक्टीरिया सामान्य से अधिक तेज़ गति से कार्बन-डाइऑक्साइड का निर्माण करने लगते हैं। जिसके चलते आपको पेट में भारीपन महसूस होने लगता है। जिसकी वजह से डकार और पेट में गैस बनने लगती है। इसीलिए फलों की आराम से चबा-चबाकर खाएं और सीमित मात्रा में खाएं।



Click it and Unblock the Notifications
