Latest Updates
-
Quick Filling Dinner Anda Paratha Recipe: घर पर बनाएं ढाबे जैसा स्वादिष्ट अंडा पराठा -
मानसून से पहले दिल्ली में डेंगू के 162 और मलेरिया के 42 मामले, कहीं आप भी न हो जाएं शिकार; जानें बचाव के उपाय -
Dhaba Style Marinade Chicken Tikka Recipe: घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्मोकी स्वाद -
प्रेग्नेंट हैं 39 साल की सामंथा रुथ प्रभु! करीबी शख्स ने किया कन्फर्म, जानें कब होगी डिलीवरी -
मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का खुल गया राज, 52 की उम्र में यंग दिखने के लिए करती हैं ये 5 योगासन -
South Indian Style Tomato Rice Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा स्वाद -
Summer Solstice: 21 जून को क्यों होता है साल का सबसे बड़ा दिन? जानें क्या है इसके पीछे की असली वजह -
International Yoga Day 2026 Wishes: योग करे जो रोज...योग दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं -
Father's Day 2026 Shayari: उंगली पकड़कर चलना सिखाया...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाली शायरियां -
Zero Oil Sprouts Cheela Recipe: वजन घटाने के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी नाश्ता
अनिद्रा की समस्या से हैं परेशान तो सोने से पहले करें ये 4 योगासन, मिनटों में आएगी अच्छी और गहरी नींद
Yoga For Insomnia: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रात को अच्छी और गहरी नींद लेना बहुत जरूरी होता है। लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव का स्तर काफी बढ़ गया है, जिसके कारण काफी लोग अनिद्रा यानी नींद न आने की समस्या से परेशान रहते हैं। रात में नींद पूरी न होने के कारण न केवल शारीरिक, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी बेहद बुरा प्रभाव पड़ता है। इसके कारण कई तरह की गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ सकता है। अगर आप भी अनिद्रा की समस्या से जूझ रहे हैं, तो कुछ योगासनों को अपने डेली रूटीन में शामिल कर सकते हैं। जी हां, कुछ योगासनों के अभ्यास से तनाव को कम करने में मदद मिलती है, जिससे अनिद्रा की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अनिद्रा की समस्या से छुटकारा दिला सकते हैं। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

बालासन
इस योगासन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर घुटनों के बल बैठ जाएं।
अपने शरीर का सारा भार एड़ियों पर डाल दें।
अब गहरी सांस भरते हुए आगे की ओर झुकें। ध्यान रहे कि आपका सीना जांघों से छूना चाहिए।
फिर अपने माथे से फर्श को छूने की कोशिश करें।
इस स्थिति में कुछ सेकंड तक बने रहने के बाद वापस सामान्य अवस्था में आ जाएं।
इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।
बद्ध कोणासन
इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर पैरों को सीधा करके बैठ जाएं।
फिर अपने घुटनों को मोड़कर दोनों तलवों को एक-दूसरे से मिला लें।
इसके बाद अपने हाथों को इंटरलॉक कर लें और पैरों के तलवों को पकड़ लें।
इसके बाद अपनी दोनों आंखें बंद कर लें और पैरों को ऊपर-नीचे हिलाएं।
इस आसन को आप 3-5 मिनट तक कर सकती हैं।
उत्तानासन
इस आसन को करने के लिए योग मैट पर सीधे खड़े हाे जाएं।
अपने दोनों पैराें के बीच करीब एक फीट की दूरी बनाकर रखें।
अब लंबी गहरी सांस लें और हाथाें काे सिर से ऊपर की तरफ ले जाएं।
सांस छाेड़ते हुए हाथाें काे नीचे की तरफ लाएं।
अब अपने हाथाें से पैराें के अंगूठे काे छूने की काेशिश करें।
इस दौरान आपके पैर घुटनाें से मुड़ने नहीं चाहिए।
कुछ देर इस अवस्था में रहने के बाद धीरे-धीरे सामान्य अवस्था में आ जाएं।
आप इस प्रक्रिया काे 3-5 बार दाेहरा सकते हैं।
शवासन
इस आसन को करने के लिए योगा मैट पर पीठ के बल लेट जाएं।
अपने दोनों पैरों के बीच थोड़ा गैप बनाकर रखें।
अब अपने दोनों हाथों को शरीर के समानांतर रखें।
अब गहरी सांस लें और छोड़ें।
कुछ देर के बाद प्रारंभिक अवस्था में आ जाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications