Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
डाइट पर बने रहने के लिए अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
हम सभी एक परफेक्ट फिगर पाना चाहते हैं और इसके लिए डाइटिंग करना भी शुरू कर देते हैं। लेकिन यह देखने में आता है कि दो-चार दिन डाइटिंग करने के बाद हम फिर से उसी पुराने ढर्रे पर लौट आते हैं। ऐसे में हमें लगता है कि यह हमसे नहीं होने वाला है। जबकि वास्तव में ऐसा कुछ भी नहीं है। आप अपनी डाइट को ब्रेक किए बिना भी बेहद आसानी से कंसिस्टेंट रह सकते हैं और अच्छे रिजल्ट पा सकते हैं। बस इसके लिए आपको कुछ छोटे-छोटे टिप्स अपनाने की जरूरत होती है।

दरअसल, जब हम अपनी डाइट शुरू करते हैं तो अपने मन में कई तरह के अनरियलिस्टिक गोल सेट कर लेते हैं और जब वे पूरे होते दिखाई नहीं देते हैं तो ऐसे में हम अपनी डाइट को छोड़ देते हैं और उल्टा-सीधा खाना शुरू कर देते हैं। हालांकि, आपके साथ ऐसा ना हो, इसलिए आज इस लेख में हम आपके साथ कुछ आसान टिप्स शेयर कर रहे हैं-
गोल को रियल
डाइट पर बने रहने के लिए यह सबसे जरूरी टिप है। अक्सर हम देखते हैं कि किसी व्यक्ति ने तीन महीने में 15-20 किलो वजन कम कर लिया तो हम भी ऐसा ही करेंगे। लेकिन वास्तव में यह जरूरी नहीं है कि आपकी बॉडी भी उसी तरह से रिस्पॉन्ड करे। इसलिए, पहले अपनी बॉडी को समझें और उसकी जरूरतों को समझें। बेहतर होगा कि आप एक महीने में 2-3 किलो का टारगेट रखें। जब आप ऐसा करते हैं तो आपके लिए अपने गोल पूरा करना आसान होता है और साथ ही साथ डाइट पर बने रहने के लिए आपको मोटिवेशन भी मिलता है।
ईटिंग हैबिट के अनुसार हो डाइट
यूं तो कई अलग-अलग तरह की डाइट को फॉलो करके काफी कुछ हासिल किया जा सकता है। लेकिन अमूमन लोग अपनी डाइट को ब्रेक इसलिए भी करते हैं, क्योंकि वह डाइट उनकी ईटिंग हैबिट के अनुसार नहीं होती है। मसलन, अगर आपने कभी ओट्स नहीं खाए हैं तो ऐसे में डाइट में ओट्स शामिल करने से आपके लिए उन्हें खाना मुश्किल होगा। दो-चार दिन बाद आप वापिस अपनी पुरानी डाइट पर लौट आएंगे। इसी तरह, अगर आप बिहार या झारखंड आदि से हैं तो डाइट में से चावल निकाल देना आपके लिए काफी मुश्किल होगा। बेहतर होगा कि आप जिन फूड्स को खाना पसंद करते हैं, उसी के अनुसार अपनी डाइट तैयार करें। इससे आप लंबे समय तक उसे आसानी से फॉलो करेंगे।
लाइफस्टाइल के अनुसार हो डाइट
यह भी एक जरूरी प्वॉइंट है। जब आप अपना डाइट तैयार करते हैं तो ऐसे में आपको अपनी लाइफस्टाइल का भी ध्यान रखना चाहिए। जहां कुछ लो रात में जॉब करते हैं तो कुछ जल्दी मार्निंग शिफ्ट में काम करते हैं। कुछ घर से ही काम करते हैं तो कुछ कॉलेज गोइंग हैं या उन्हें लगातार ट्रेवलिंग करनी होती है। ऐसे में आप अपने काम या लाइफस्टाइल के अनुसार डाइट प्लॉन बनाते हैं तो आपके लिए उस पर टिके रहना अधिक आसान हो जाता है। मसलन, अगर आपका काम ट्रेवलिंग से जुड़ा है तो शायद आप इंटरमिटेंट फास्टिंग ना कर पाएं।
जरूर लें चीट मील्स
तरह-तरह के फूड की क्रेविंग्स हम सभी को होती हैं। लेकिन अगर आप महीने में एक या दो मील ऐसे तय करते हैं, जिसमें आप अपनी पसंद का फूड खा सकते हैं तो इससे आपके लिए अपनी डाइट को लंबे समय तक फॉलो कर पाना आसान होता है। वहीं, कुछ लोग शुरूआत में बेहतर रिजल्ट के चक्कर में चीट मील्स अपनी डाइट में एड नहीं करते हैं। ऐसे में वे अपनी रेग्युलर डाइट से बोर हो जाते हैं और फिर एकदम से जंक फूड की तरफ कूद पड़ते हैं। जिससे उनकी हेल्थ को काफी नुकसान होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
