Latest Updates
-
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल
मेवे खा कर दूर भगाएं हार्ट अटैक

1. बादाम - गुणों की खान वाला बादाम दिल की बीमारी के लिए किसी टॉनिक से कम नहीं है। बादाम में विटामिन ई होता है, जो एंटीआक्सिडेंट की तरह काम करता है और हृदय की बीमारियों का जोखिम कम करता है। यह कोलेस्ट्रॉल को घटा कर हार्ट अटैक का खतरा कम करता है। आपको इसे हफ्ते में रोज खाना चाहिए।
2. काजू - काजू में ओलिक ऐसिड पाया जाता है, जो हार्ट के लिए एक अच्छा फैट है। इसमें फैट के अलावा जिंक, कॉपर, मैग्निशियम और आयरन जैसे महत्वपूर्ण तत्व होते हैं। जो खून के सेल और दिल की मासंपेशियो को बैलेंस करने में मदद करती है।
3. पीकन - पीकन में विटामिन प्रचूर मात्रा में पाया जाता है। यह आपकी धमनियों में फैट को जमने से रोकता है। इसमें 15 तरह के अलग-अलग प्रकार के विटामिन पाए जाते हैं जो एक स्वस्थ दिल के लिए बहुत जरुरी है। इसमें पाए जाने वाले पोटैशियम, जिंक, मैग्निशियम, कैल्श्यिम ना सिर्फ हार्ट को बल्कि आपकी हड्डी और मासपेशी को भी मजबूत करते हैं।
4. पिस्ता - पिस्ते में फाइबर होते हैं जो हार्ट के लिए काफी फायदेमंद हैं। यह खाने से शरीर में जमा हुआ बेकार फैट घुल कर बाहर निकल जाता है। और साथ ही इसमें मिनरल भी पाए जाते हैं जो कैनसर से लडने में भी मददगार साबित होता है। पिस्ता खाने से आपको ताकत भी मिलेगी क्योंकि यह प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत है।
5. अखरोठ - इसमें फैट के रुप में विटामिन बी 1,2,3,6 और ई, तथा मिनरल जैसे कॉपर, जिंक, कैल्श्यिम, मैग्निशियम और आयरन जैसे महत्वपूर्ण तत्व खून में शुगर के लेवल को सामान्य बनाए नखते हैं। इसमें पाए जाने वाला ओमेगा 3 फैटी ऐसिड भारी मात्रा में जमने वाले कोलेस्ट्रॉल को हटाने में मदद करता है। सुबह के समय खाली पेट अखरोठ खाना ज्यादा फायदेमंद है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
