Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
स्वस्थ दिल के लिए पीयें कॉफी
आईएएनएस |
आज कल दिल की बीमारी इतनी घातक हो चुकी है कि हर कोई इसके प्रति गंभीर होते दिख रहा है। आजकल प्रोफेशनल लाइफ में इतनी टेंशन है कि कम उम्र वाले लोगो को भी हृदय संबधी रोग हो रहे हैं। तनाव ले कर काम करते रहना और अपनी डाइट पर बिल्कुल भी ध्यान ना देने की वजह से यह रोग आम हो गया है। लेकिन अगर आप अपनी डाइट में कॉफी का इस्तमाल करेंगे तो आप को हृदयरोग की समस्या कभी नहीं आएगी।
एक ताजा अध्ययन में पता चला है कि एक कप कॉफी आपके रक्त में नया संचार कर दिल को स्वस्थ रखने में मददगार है। स्वास्थ्य की दृष्टि से भले चंगे 27 वयस्क लोगों पर किए गए अध्ययन में पहली बार यह यह पाया गया कि एक कप कॉफी के सेवन से अंगुली में रक्त का प्रवाह सुचारू रूप से होने लगा, इससे यह पता चला है कि शरीर के आंतरिक रक्त वाहिकाएं सुचारू ढंग से काम कर रही हैं।

यह शोध अमेरिकन हार्ट एसोसिएशंस साइंटिफिक सेसंस 2013 में प्रस्तुत किया गया। विशेषकर जिन प्रतिभगियों ने कैफिनेटेड कॉफी का सेवन किया था, उनका रक्त संचार उन प्रतिभागियों की तुलना में 75 मिनट के अंदर 30 फीसदी बढ़ गया था, जिन्होंने कैफिन रहित कॉफी पी थी।
जापान के ओकिनावा स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ द रियुक्यिुस में प्रमुख शोधकर्ता एवं हृदय विशेषज्ञ मासातो त्सुत्सुई ने कहा, "इस शोध से पता चलता है कि कॉफी का नियमित सेवन स्वस्थ हृदय के लिए कितना मददगार है।"
कई और भी रिसर्च हैं, जिसके मुताबित जो लोग दिन में 2 से 4 बार कॉफी या चाय पीते हैं उनके तक हृदय रोग घटने का चांस होता है। पर जिन्हें मधुमेह है, उनको इसका सेवन कम करना चाहिये। ब्लैक कॉफी ज्यादा फायदेमंद होती है। चाहे ब्लैक टी हो या फिर ग्रीन टी, दोनों ही हृदय रोग संबधी बीमारी में सहायक होती हैं।
तो अगर आप किसी से मिलने जाएं और वह आपको कॉफी ऑफर कर रहा हो तो, मना ना करें। आराम से काफी पीजिये और दिल की बीमारी से खुद को दूर रखिये। पर हां, अति किसी भी चीज़ की अच्छी नहीं होती तो ज़रा ध्यान से पियें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
