Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
दिल, दिमाग के लिए गुणकारी रेड वाइन
आईएएनएस| अगर आप अपने दिल और उसके साथ साथ अपने दिमाग को भी तंदरुस्त रखना चाहते हैं तो, रेड वाइन पीना शुरु कर दीजिये। अरे डरिये मत, हम आकपो शराबी नहीं बना रहे हैं बल्कि कभी कभार थोड़ी थोड़ी रेड वाइन पीने की आदत डलवाना चाहते हैं। एक नए रिसर्च के मुताबिक अगर आप रेड वाइन का सेवन करेंगी तो आपको कैंसर , हार्ट अटैक का खतरा कम होगा और दिमाग तेज बनेगा।
रेड वाइन अंगूर का बना होता है और इसमें एचडीएल (अच्छा कोलेस्ट्रॉल) पाया जाता है, जो मृत्यु दर और तनाव को कम करने का एक तरह का प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट होता है। कई हृदय रोग तभी होते हैं जब हृदय तक जाने वाली धमनियों को वसा और बुरा कोलेस्ट्रॉल मिल कर उसके रक्त प्रवाह को ब्लॉक कर देते हैं। लेकिन रेड वाइन जो प्राक्रृतिक रूप से बनाया जाता है वह आपके दिल की इस रोग से रक्षा करता है।

रेड वाइन दिल को बचाने के साथ-साथ दिमागी ताकत को भी बढ़ा सकती है। लिज अर्ले ब्यूटी कंपनी खड़ी करने वाली ब्यूटी मैग्नेट लिज अर्ले के मुताबिक, सीमित मात्रा में रेड वाइन का सेवन करने से रक्त के थक्के बनने रुक सकते हैं और आघात टल सकता है। इसलिए हृदय स्वस्थ रह सकता है।
कन्टैक्टम्यूजिक डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, इस पेय का सेवन कोलोन और प्रोस्टेट सहित कई प्रकार के कैंसर की आशंका को भी खत्म कर सकता है। रेड वाइन के एक ग्लास में बड़ी मात्रा में एंटीआक्सीटेंट होता है जो न केवल नुकसान से बचाने वाले हमारी कोशिकाओं को मजबूत करता है, बल्कि सकारात्मक तरीके से कोलेस्ट्रॉल को भी बढ़ाता है।
पेय पदार्थ में प्रोप्रोसायनिडींस होता है जो रक्तचाप को कम करता है और धमनियों को कड़ा होने से रोकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
