Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
World Heart Day: दिल को रखना है सेहतमंद तो भूल कर भी ना खाएं ये फूड
जिस समय आपका हृदय धड़कना बंद कर देगा, समझिये उसी समय आपकी मौत हो जाएगी। हृदय हमारे शरीर का एक सबसे महत्त्वपूर्ण अंग है, जिसके बिना हम जिंदगी के बारे में सोंच भी नहीं सकते। इसलिये यह बहुत जरुरी है कि हम अपने खान-पान का सही ख्याल रखें।
आज कल जो हम खाते पीते हैं, वह पूरी तरह हृदय के लिये नुकसानदायक है। फास्ट फूड, खाने में ज्यादा सोडियम या फिर रोज़ ही तला-भुना और चटर-पटर खाने से हमारे हृदय में गंभीर प्रकार की खामियां दिखाई देने लगती हैं।
भूंख को शांत करने के और भी कई तरीके हैं इसलिये आज से ही अपनी जुबान पर काबू कीजिये और नीचे दी हुई इन चीजों को हमेशा के लिये अलविदा कह दीजिये।

1. प्रोसेस्ड मीट: प्रोसेस्ड मीट में ऐसे हजारों तत्व होते हैं जो मीट को फ्रेश बनाने के लिये यूज़ किये जाते हैं। यह साल्टिंग, स्मोकिंग, डाईंग और कैनिंग दृारा गुजरता है, जो कि हमारे हृदय के लिये काफी नुकसानदेह हेाता है।

2. सॉफ्ट ड्रिंक: इसमें कृत्रिम मिठास होती है, जिससे मधुमेह का खतरा बढ़ता है और दिल के लिये घतरा बढाता है।

3. मक्खन: इसे खाने से कोलेस्ट्रॉल के स्तर में वृद्धि होती है जिससे दिल के स्वास्थ्य के लिए खतरा होता है।

4. सोया सॉस: सोया सॉस में ढेर सारा नमक और सोडियम शामिल होता है जो कि हृदय की समस्याओं को जन्म दे सकता है। ज्यादा सोया सॉस खाने से हो सकती हैं ये 12 बीमारियां

5. डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ: डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ को लंबे समय तक चलाने के लिये उसमें प्रिजर्वेटिव्स मिलाए जाते हैं, जो कि उसके पोषण को नष्ट कर देता है तथा दिल पर बुरा असर भी डालता है।

6. टमाटर का सॉस: केचप में कृत्रिम स्वाद और प्रिजर्वेटिव्स मिलाए जाते हैं, जो कि टेस्टी तो लगते ही हैं साथ में इनसे कैलोरीज़, कोलेस्ट्रॉल और वसा भी बढता है जिससे हृदय रोग का खतरा और भी ज्यादा बढ जाता है।

7. चीज़: चीज़ में संतृप्त वसा की उच्च मात्रा होती है, जो कि हृदय के लिये खतरनाक होता है।

8. ना खाएं ज्यादा सोडियम: जब आप भोजन में अधिक नमक और सोडियम की मात्रा बढा देंगे तब आपको हृदय की बीमारियां हो सकती हैं। नमक न खाने से होने वाले 12 स्वास्थ्य लाभ

9. डीप फ्राइड फूड ना खाएं: ये काफी अनहेल्दी होते हैं। फ्राई किये फूड में ढेर सारा carcinogen पाया जाता है जो कि हृदय की बीमारी पैदा करता है और कोलेस्ट्रॉल, कैंसर तथा मोटापा बढाता है।

10. पिज्जा: पिज्जा में ढेर सारी कैलोरीज़ और फैट शामिल होता है, जो कि मोटापा बढाने के साथ ही ब्लड प्रेशर और हार्ट की बीमारी पैदा करता है।

11. शक्कर वाली चीजें: कैंडीज़, कैक या अन्य कुत्रिम मिठास वाली खाद्य सामग्रियां दिल के लिये काफी अस्वस्थ होती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
