Latest Updates
-
Karwa Chauth 2026: क्या होता है बायना? जानिए करवा चौथ पर बहू अपनी सास को क्या दे -
Bank Holidays November 2026: नवंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, शाखा जाने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
अकेले में हार्ट अटैक आने पर तुरंत करें ये 3 काम, बच सकती है जान, डॉक्टर ने बताए इमरजेंसी टिप्स -
Kartik Month 2026: कब से शुरू होगा कार्तिक मास? जानें सही तारीख, तुलसी पूजा का धार्मिक महत्व, नियम और विधि -
Valmiki Jayanti 2026 Wishes: रामायण की रचना...इन संदेशों के जरिए अपनों को दें वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं -
Sharad Purnima Vrat Katha: शरद पूर्णिमा के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन-धान्य से भरा रहेगा घर -
Sharad Purnima 2026 Wishes: धन की कभी न कमी हो...शरद पूर्णिमा पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Sharad Purnima 2026 Wishes In Sanskrit: इन संस्कृत श्लोकों से प्रियजनों को दें शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं -
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर बन रहा दुर्लभ लक्ष्मी नारायण योग, इन 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन -
Karwa Chauth Mehndi Designs 2026: करवा चौथ पर लगवाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ
दिल की बीमारियों से बचने के लिए जानें, क्या खाएं और क्या नहीं?
हेल्दी रखने के लिए न सिर्फ दिल की धड़कनों का ध्यान रखना पड़ता है बल्कि दिल को स्वस्थ बनाए रखना भी जरुरी है। एक हेल्दी हार्ट का ध्यान रखने के लिए हमारा खानपान भी हेल्दी होना चाहिए।
आजकल दिल की बीमारी का जैसे दौर चल पडा़ हो। युवा से लेकर महिलाएं, हर कोई इसकी चपेट में आ रही हैं। लेकिन अगर आप समय रहते ही इस बीमारी से लड़ने की ठान लें तो आपके लिये ही अच्छा होगा। एक्सरसाइज ना करना और पौष्टिक आहार ना खाने की वजह से हृदय रोग आम हो चला है।
लेकिन केवल एक्सरसाइज से भी उतना फर्क नहीं पडे़गा जितना सही खान-पान और आहार से पडे़गा। आज हम आपको दिल को स्वस्थ रखने के लिए कुछ ऐसे फूड की लिस्ट के बारे में बता रहे है जिनसे आपका दिल हेल्दी और धड़कता रहेगा। आइए जानते है कि हेल्दी हार्ट के लिए कौनसे फूड खाने चाहिए और कौनसे नहीं?

ये खाएं
हरी पत्तेदार सब्जियां
पालक, मेथी पत्ता, मूली का पत्ता, पत्ता गोभी आदि हार्ट रिस्क तथा कैंसर का खतरा कम करते हैं। यह इसलिये क्योंकि इसमें ना तो चर्बी होती है ना ही कैलोरी, बल्कि यह फाइबर से भरे हुए होते हैं। इसमें फॉलिक एसिड , मैगनीशियम, कैल्शियम, पौटेशियम आदि भी होता है।

ओट-
ब्रेकफास्ट में खाने के लिये ओट से बेहतर और कोई नाश्ता नहीं हो सकता। इससे ज्यादा देर तक के लिये पेट भरा रहता है तथा यह हार्ट के लिये भी अच्छा होता है। ओट में बीटा ग्लूकन होता है जो कि एक घुलनशील फाइबर है और इसकी मदद से कोलस्ट्रॉल लेवल कम होता है।

बादाम
इसको खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है। साथ ही यह ब्लड क्लॉट होने से भी बचाता है। बादाम में विटामिन बी 17, ई और मिनरल जैसे, मैगनीशियम, आयरन, जिंक और मोनोसैच्युरेटेट फैट से भरे हुए होते हैं।

साबुत अनाज-
चाहे यह गेहूं, मक्का, दाल, राजमा या फिर भूरा चावल ही क्यों ना हो, आपके दिल के लिये अच्छा होता है। ऐसा इसलिये क्योंकि इसमें फाइबर और विटामिन पाया जाता है। साथ ही एंटी ऑक्सीडेंट, आयरन, मैगनीशियम तथा विटामिन ई होता है। इसको रोजाना खाने से ब्लड प्रेशर कम हो जता है।

सोया प्रोटीन
सोया मिल्क से बनी दही खाना ज्यादा फायदेमंद होती है। अगर आप मीट खाने के शौकीन हैं तो उसे ना खा कर सोया से बने आहार लें। क्योंकि मीट में हाई मात्रा में फैट होता है, जो कि बैड कोलेस्ट्रॉल को बढा सकता है।

ऑलिव ऑयल
हार्ट के लिये ऑलिव ऑयल बहुत अच्छा होता है। इसको रोज खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है। इसमें मोनोसैचुरेटेड फैट पाया जाता है जो कि हार्ट के लिये अच्छा माना जाता है। इसलिये अपने भोजन में इस तेल का इस्तमाल जरुर करें।

टमाटर
टमाटर में विटामिन पाया जाता है जो कि ब्लड को प्यूरीफाइ करता है। रोजाना टमाटर खाने से हार्ट रिस्क कम होता है। इसको कच्चा खाएं या फिर पका कर, दोनो ही फायदेमंद हैं।

लहुसन
अध्ययन से पता चलता है कि लहसुन दिल की बीमारी से बचने में मदद करता है। खाने को टेस्टी बनाने के साथ ही रक्तचाप, प्लेटलेट में जमाव सीरम ट्राइग्लिसराइड का स्तर, और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को प्रभावित करता है। ये सभी हद्धय को स्वस्थ बनाए रखने अपना योगदान देते है।

ये न खाएं
प्रोसेस्ड मीट
प्रोसेस्ड मीट में ऐसे हजारों तत्व होते हैं जो मीट को फ्रेश बनाने के लिये यूज़ किये जाते हैं। यह साल्टिंग, स्मोकिंग, डाईंग और कैनिंग दृारा गुजरता है, जो कि हमारे हृदय के लिये काफी नुकसानदेह हेाता है।

मक्खन और चीज
मक्खन खाने से कोलेस्ट्रॉल के स्तर में वृद्धि होती है जिससे दिल के स्वास्थ्य के लिए खतरा होता है। चीज़ में संतृप्त वसा की उच्च मात्रा होती है, जो कि हृदय के लिये खतरनाक होता है।

सोया सॉस
सोया सॉस में ढेर सारा नमक और सोडियम शामिल होता है जो कि हृदय की समस्याओं को जन्म दे सकता है।

टमाटर केचप
केचप में कृत्रिम स्वाद और प्रिजर्वेटिव्स मिलाए जाते हैं, जो कि टेस्टी तो लगते ही हैं साथ में इनसे कैलोरीज़, कोलेस्ट्रॉल और वसा भी बढता है जिससे हृदय रोग का खतरा और भी ज्यादा बढ जाता है।

डीप फ्राइड फूड ना खाएं
ये काफी अनहेल्दी होते हैं। फ्राई किये फूड में ढेर सारा carcinogen पाया जाता है जो कि हृदय की बीमारी पैदा करता है और कोलेस्ट्रॉल, कैंसर तथा मोटापा बढाता है।

सॉफ्ट ड्रिंक
इसमें कृत्रिम मिठास होती है, जिससे मधुमेह का खतरा बढ़ता है और दिल के लिये घतरा बढाता है।

शक्कर वाली चीजें:
कैंडीज़, कैक या अन्य कुत्रिम मिठास वाली खाद्य सामग्रियां दिल के लिये काफी अस्वस्थ होती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
