Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
हेल्थ न लगा दे ब्रेक...
'हेल्थ' यानी स्वास्थ्य को सदा से धन कहा गया है, लेकिन बदलते लाइफ स्टाइल ने सब बदल दिया है। लोगों के पास खुद के बारे में सोचने का समय ही कहां है? ज्यादा से ज्यादा पैसे कमाने के चक्कर में लोग बस केवल भागते ही नज़र आते हैं। पर क्या आपने कभी इस बात पर ध्यान दिया है कि अगर स्वास्थ्य साथ नहीं देगा तो भागेंगे कैसे? तरह-तरह की बीमारियों में फंस कर जिंदगी का मजा तक नहीं ले पाएंगे। ऐसे में स्वास्थ्य का ख्याल रखना भी बाकी कामों की तरह जरूरी है।
छोटी-छोटी बातों को अपनी आदत में शामिल कर फर्क आप खुद देख सकते हैं। इसके लिए आपको अलग से ज्यादा कुछ करने की जरूरत भी नहीं है। इन टिप्स को बच्चे-बड़े, स्त्री-पुरुष, कोई भी अपना सकते हैं। आइये जानते हैं कि कौन से हैं वे टिप्स...

जरूर करें नाश्ता
नाश्ता न करना यानी जिंदगी को कम करना!अगर सुबह नाश्ता नहीं करते हैं तो सबसे पहले रोज नाश्ते की आदत डालें। इसके कई फायदे हैं। आप पेट की तमाम बीमारियों से दूर रहते हैं। हां, नाश्ते में तली-भुनी चीजें कम लें। इससे वात,कफ और पित्त की समस्या कम से कम पैदा होती है।

अच्छी नींद
व्यक्ति के जीवन में नींद की भी उतनी ही अहमियत है। तन-मन को 'फ्रेश और फिट' रखने के लिए रोज अच्छी तरह (हो सके तो 8 घंटे) सोना जरूरी है। लंबा सोने से ज्यादा जरूरी है कि हम जब सोएं, तो मन-मस्तिष्क शांत रहे। असल तभी शरीर को फायदा पहुंचता है।

खूब पीयें पानी
हमें रोज कम से कम 8 लीटर पानी पीना चाहिए। यह काफी बीमारियों को दूर करने के साथ-साथ शरीर को साफ और तंदुरुस्त रखता है।

रिश्ते बनाए
'मन खुश तो तन खुश' इसलिए रिश्तों में मिठास घोलें। जिससे मिलें या बात करें, खुल कर करें। यहां तक कि बच्चों और बुजुर्गों से भी। इससे आपको अपना तनाव दूर करने में मदद मिलेगी और आपका स्वास्थ्य बेहतर हो सकेगा।

टहलना
रोज नियमित रूप से टहलें। उम्र को लेकर हिचकें मत। टहलने की आदत किसी भी उम्र में स्त्री और पुरुष, दोनों द्वारा अपनाई जा सकती है। इसके फायदे ही फायदे हैं। मन को शांति तो मिलती ही है, हम दिल की बीमारी और मोटापे से भी दूर रहते हैं। टहलने से शरीर में मौजूद कोलेस्ट्रोल कम होता है। मांस-पेशियों में भी ताकत बनी रहती है। ब्लडप्रेशर और दिल के मरीजों के लिए यह बेहद जरूरी है।

योग और ध्यान
तनाव के कारण जीवन में योग और ध्यान का महत्व भी बढ़ सा गया है। यह सिर्फ हमारी सांस्कृतिक विरासत नहीं है बल्कि मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए इससे बेहतर कोई साधन नहीं है। योग और ध्यान पर नियमित रूप से समय देकर थोड़े समय में फर्क महसूस किया जा सकता है। रोज कम से कम आधा घंटा समय दें।

दांतों की सफाई
नियमित रूप से सुबह-शाम ब्रश करें। इसे सिर्फ दांतों की सफाई न समझें। दांतों को साफ रख आप खुद को कई बीमारियों से दूर रखते हैं। दांतों पर जमने वाला पदार्थ नसों में जम दिल की बीमारियों का भी कारण बनता है।

सनैक्स की जगह फल-सब्जी
स्नैक्स में तले-भुने जंक फूड की जगह फल और सब्जियों को दें।इससे शरीर को जरूरी पोषण मिलता है और हमारी याददाश्त बढ़ती है।



Click it and Unblock the Notifications