Latest Updates
-
दिल्ली में फिर फटा AC: रिकॉर्ड तोड़ गर्मी नहीं, ये 4 बड़ी गलतियां एयर कंडीशनर को बना रही हैं ‘बम'! -
नीम करौली बाबा के 3 गुप्त नियम बदल सकते हैं आपकी किस्मत, आज ही जान लें सफल जीवन का रहस्य! -
UP Village Style Besan Cheela Recipe: घर पर बनाएं गांव जैसा पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Hindi Journalism Day 2026 Wishes: हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर सभी पत्रकार दोस्तों को ये शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 30 May 2026: शनिवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, शनिदेव की कृपा से होगा धन लाभ -
Restaurant Style Kadai Sabzi Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसी चटपटी और मसालेदार सब्जी -
Blue Moon 2026: 31 मई को आसमान में दिखेगा दुर्लभ 'ब्लू मून'; जानिए इसकी खासियत, कहां और कैसे देखें -
Hindi Journalism Day: 30 मई को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी पत्रकारिता दिवस? जानें इस दिन का इतिहास और महत्व -
Kumaoni Sweet Bal Mithai Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड की पारंपरिक और स्वादिष्ट मिठाई -
महिलाओं के लिए वरदान से कम नहीं है हलीम के बीज, अनियमित पीरियड्स समेत इन 5 समस्याओं को कर सकते हैं दूर
वीर्य में खून आना, जानिए इसकी वजह और इलाज
वीर्य में खून को देखकर कोई भी आम आदमी एक बार के लिए परेशान हो सकता है लेकिन देखा जाए तो ये कोई बड़ी परेशानी की बात भी नहीं हैं। 40 साल की उम्र के आसपास ऐसा अक्सर पुरुषों के साथ होता है। और सामान्यतौर पर ये समस्या अपने आप ठीक भी हो जाती है। इसे हेमाटोस्पर्मिया भी कहा जाता है।
40 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को सीमेन में रक्त आने की समस्या होने पर जांच कराकर इलाज कराना चाहिए। पुरुषों में ये समस्या लिंग में संक्रमण, मूत्रमार्ग, या प्रोस्टेट की रुकावट, आघात, सूजन या संक्रमण के कारण हो सकता है। मूत्रमार्ग में जलन या प्रोस्टेट में संक्रमण हेमाटोस्पर्मिया का सबसे आम कारण हैं। आइए जानते है कि इसके लक्षण और उपचार।

वीर्य में रक्त आने के कारण
ऑपरेशन की वजह से
प्रोस्टेट की बायोप्सी होने के बाद आमतौर पर वीर्य में रक्त आने की समस्या होती है जो कि ऑपरेशन के 3 से 4 हफ्ते बाद तक रहती है इसी तरह नसबंदी होने के बाद भी करीब 1 हफ्ते तक वीर्य में रक्त आने की समस्या रहती है।
इंफेक्शन के कारण
मनुष्य के गुप्तांगों में होने वाले कई छोटे बड़े संक्रमणों की वजह से भी वीर्य में रक्त की समस्या होती है। गुप्तांगों में विषमता, पथरी या अन्य संक्रमण इनमें प्रमुख हैं।
पोलिप्स होने के कारण
प्रजनन प्रणाली में पोलिप्स होने से भी कई बार वीर्य में खून निकलने की घटनाएं होती हैं। साधारण पॉलिप या प्रोस्टेट, अंडकोष या पुटिका में ट्यूमर होने से भी वीर्य में रक्त निकलता है।
कैंसर की वजह से
कैंसर की वजह से वीर्य में रक्त आने की समस्या हो सकती है खासकर मेटास्टैटिक कैंसर में। ये कैंसर शरीर के विभिन्न भागों में तेजी से फ़ैलता है और गुप्तांगों में पहुंचने पर ये समस्या हो सकती है।
यौन रोगों की वजह से
कभी कभी वीर्यपात के समय बाधा उत्पन्न होने से भी वीर्य में रक्त दिखने की समस्या होती है। ये समस्या कुछ यौन सम्बन्धी बीमारियों के फैलने से जैसे प्रमेह और क्लैमिडिया भी होती हैं।
चोट लगने की वजह से
यौन अंगों में चोट लगने से जैसे अंडकोष में चोट, काफी मात्रा में यौन गतिविधियों में संलिप्त होना तथा वीर्यपात जैसी समस्याओं से भी वीर्य में रक्त आने की समस्या आ सकती है।
इन तरीकों से हटाएं पथरी
- अगर मूत्राशय में पथरी की वजह से वीर्य में रक्त की समस्या आती है तो इस पथरी को निकालने के लिए भी शल्य क्रिया की आवश्यकता होगी।
- वीर्य में रक्त के उपाय, अगर कैंसर की वजह से रक्त उत्पन्न हो रहा है तो कैंसर का इलाज करवाना होगा। वीर्य में रक्त का इलाज, संक्रमण और जलन के लिए डॉक्टरों द्वारा एंटीबायोटिक्स और जलन हटाने वाली दवाइयाँ दी जाती हैं।
- अन्य बीमारियों जैसे यौन सम्बन्धी रोग, उच्च रक्तचाप तथा गुर्दे की बीमारी का इलाज अलग से किये जाने की आवश्यकता है।
- अगर किसी शल्य क्रिया के फलस्वरूप आपके वीर्य में रक्त आता है तो इसे इलाज की आवश्यकता नहीं है। यह स्वयं ही ठीक हो जाएगा।
- प्रोस्टेट का कैंसर मर्दों में किसी भी उम्र में हो सकता है। यह वीर्य में खून आने का मुख्य कारण है अतः इसका इलाज जल्द से जल्द करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications