Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
कोरोना वैक्सीन के लिए आज से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, जानें पूरी प्रक्रिया
आज यानी 28 अप्रैल से देशभर में कोरोना टीकाकरण के अगले चरण के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होने वाली है। कोरोना वायरस के कारण लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं, इस बीच में वैक्सीनेशन की खबर थोड़ी राहत जरुर देती है।

आपको बता दें कि आज से रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू होगा और स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर टीका लगवाने की प्रक्रिया 1 मई से शुरू होगी। देश में फैले कोरोना की स्थिति को देखते हुए सरकार ने साफ किया है कि लोगों को वॉक-इन यानी सीधा टीका केंद्रों पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराने की सुविधा नहीं मिलेगी। जानते हैं कि आप घर बैठे किस तरह से कोविड19 वैक्सीन के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

ये एप करेंगे काम
1 मई से देश में 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को भी कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। इस उम्र का जो भी भारतीय व्यक्ति कोरोना वायरस वैक्सीन लगवाना चाहता है वो सरकार के Co-WIN पोर्टल, cowin.gov.in, UMANG App या Aarogya Setu App पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। 28 अप्रैल, बुधवार को शाम 4 बजे से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा।

जानें रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस
तीसरे चरण में जो लोग कोरोना वैक्सीन लेना चाहते हैं वो कोविन पोर्टल या फिर आरोग्य सेतु एप पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। Cowin ऐप पर या फिर https://www.cowin.gov.in/home वेबसाइट पर जाकर आपको सबसे पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इस ऐप या वेबसाइट पर जाकर आपको अपना मोबाइल नंबर डालना होगा। मोबाइल नंबर पर देने के बाद आपको एक OTP मिलेगा। इस OTP को वैरिफाई कराना होगा। इसके बाद ही आप वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन पेज तक पहुंच पाएंगे। यहां पर आपको फोटो आईडी प्रूफ की जानकारी डालनी होगी। फोटो आईडी प्रूफ के तौर पर आप आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट या फिर पेंशन की पासबुक चुन सकते हैं। इसके बाद आप अपने आईडी प्रूफ का नंबर, अपना नाम, जेंडर और बर्थ ईयर डालें। सारी जानकारी भरने के बाद आपको रजिस्टर बटन पर क्लिक करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद आप अपना पसंदीदा और नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर चुन सकते हैं। यहां आपको वैक्सीनेशन की तारीख और समय की जानकारी मिल जाएगी। इसमें रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आप अकाउंट डिटेल में तीन और लोगों को अपने ही मोबाइल नंबर से जोड़ सकते हैं। इसी तरह से आप आरोग्य सेतु ऐप पर भी वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। उस पर भी रजिस्ट्रेशन करने के लिए इस प्रोसेस को फॉलो कर सकते हैं।

इन राज्यों में मुफ्त है कोविड वैक्सीन
लद्दाख, दिल्ली, ओडिशा, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र की सरकार ने अपने राज्य में 18 से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन मुफ्त में लगाने का फैसला किया है। इन राज्यों के अलावा उत्तराखंड, असम, बिहार, मध्य प्रदेश, सिक्किम, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़, बंगाल, गोवा, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश ने भी घोषणा की है कि वे 1 मई से 18 साल से ज्यादा उम्र वालों को कोविड टीका मुफ्त में लगाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
