Latest Updates
-
Sarva Pitru Amavasya 2026: सर्वपितृ अमावस्या पर इन 5 जगहों पर जलाएं दीपक, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
Navratri 2026 Vrat Niyam: नवरात्रि व्रत में क्या करें और क्या न करें? जानें व्रत रखने के जरूरी नियम -
'खुद की चीयरलीडर बनो', प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े वजन को लेकर ट्रोलिंग पर पहली बार बोलीं कैटरीना कैफ -
Evil Dead...नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता ने दिया विवादित बयान, सोशल मीडिया पर मचा बवाल -
World Egg Day 2026: अंडे के साथ भूलकर भी नहीं खानी चाहिए ये 5 चीजें, सेहत को हो सकता गंभीर नुकसान -
World Post Day 2026: कब और कैसे हुई विश्व डाक दिवस की शुरुआत? जानें दुनिया के सबसे ऊंचे पोस्ट ऑफिस के बारे में -
Sarva Pitru Amavasya 2026: 9 या 10 अक्टूबर, सर्वपितृ अमावस्या कब है? जानें तिथि, कुतुप-रौहिण मुहूर्त और महत्व -
Indian Air Force Day 2026: दुनिया की सबसे ताकतवर एरयफोर्स में से एक है भारतीय वायुसेना, जानें 10 खास बातें -
35 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी कियारा आडवाणी , जानिए इस उम्र में मां बनना कितना सेफ है? -
Nana Patekar Net Worth: 35 रुपये महीने से करोड़ों तक, जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर?
International Self Care Day: अच्छी सेहत के लिए सेल्फ-केयर है जरूरी, रोजाना अपनाएं ये 5 सेल्फ केयर हैबिट्स
International Self Care Day 2026: हर साल 24 जुलाई को सेल्फ केयर डे (Self Care Day) मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य लोगों को अपनी शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत का महत्व समझाना है। आज की व्यस्त जीवनशैली में लोग काम और जिम्मेदारियों के बीच अक्सर खुद का ध्यान रखना भूल जाते हैं। ऐसे में यह दिन याद दिलाता है कि स्वस्थ और खुशहाल जीवन के लिए खुद की देखभाल भी उतनी ही जरूरी है। आइए, जानते हैं सेल्फ केयर डे की शुरुआत कैसे हुई, इसका महत्व क्या है और सेल्फ केयर के आसान तरीके -

सेल्फ केयर क्या है?
अच्छी सेहत सिर्फ डॉक्टर के पास जाने से नहीं, बल्कि रोजमर्रा की सही आदतों से भी बनी रहती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, सेल्फ केयर का मतलब है कि व्यक्ति, परिवार और समुदाय अपनी सेहत का जिम्मेदारी के साथ खुद भी ध्यान रखें। इसमें स्वस्थ जीवनशैली अपनाना, बीमारियों से बचाव करना, छोटी स्वास्थ्य समस्याओं को समझदारी से संभालना और जरूरत पड़ने पर समय पर डॉक्टर की सलाह लेना शामिल है।
सेल्फ केयर डे का इतिहास
इंटरनेशनल सेल्फ-केयर फाउंडेशन ने वर्ष 2011 में लोगों के बीच स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इंटरनेशनल सेल्फ केयर डे की शुरुआत की। इस पहल का मकसद लोगों को यह समझाना था कि अच्छी सेहत सिर्फ बीमारी का इलाज कराने से नहीं, बल्कि रोजमर्रा की सही आदतों और खुद की देखभाल से भी बनी रहती है। यूके स्थित यह संस्था लंबे समय से सेल्फ केयर को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है। 24 जुलाई की तारीख इसलिए चुनी गई, क्योंकि यह 24/7 यानी दिन के 24 घंटे और सप्ताह के सातों दिन अपनी सेहत का ध्यान रखने का संदेश देती है।
सेल्फ केयर डे का महत्व
सेल्फ केयर डे लोगों को यह एहसास दिलाता है कि बेहतर जीवन की शुरुआत खुद से होती है। अगर व्यक्ति अपनी शारीरिक और मानसिक सेहत का ध्यान रखे, तो वह न सिर्फ बीमारियों से बच सकता है बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी में भी ज्यादा सक्रिय और सकारात्मक रह सकता है। कोविड-19 महामारी के बाद लोगों ने यह समझा कि संतुलित खानपान, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद और मानसिक शांति भी अच्छी सेहत के लिए उतने ही जरूरी हैं। सेल्फ केयर का मतलब सिर्फ खुद को समय देना नहीं, बल्कि ऐसी आदतें अपनाना है जो लंबे समय तक स्वस्थ और खुशहाल जीवन जीने में मदद करें। यही वजह है कि यह दिन लोगों को अपनी सेहत को प्राथमिकता देने का संदेश देता है।
5 आसान सेल्फ केयर हैबिट्स
1. कुछ समय स्क्रीन से दूरी बनाएं
दिनभर मोबाइल, लैपटॉप और सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने से मानसिक थकान बढ़ सकती है। इसलिए रोज कम से कम 30 मिनट के लिए सभी डिजिटल डिवाइस से दूरी बनाएं। इस समय का उपयोग किताब पढ़ने, संगीत सुनने या परिवार के साथ समय बिताने में करें। इससे मन को आराम मिलता है।
2. सुबह 10 मिनट मेडिटेशन करें
दिन की शुरुआत 10 मिनट के मेडिटेशन या गहरी सांस लेने की एक्सरसाइज से करें। इससे तनाव कम होता है, मन शांत रहता है और पूरे दिन बेहतर महसूस होता है। अगर मेडिटेशन संभव न हो, तो कुछ मिनट शांत बैठकर अपनी सांसों पर ध्यान देना भी फायदेमंद हो सकता है।
3. रोजाना एक्सरसाइज करें
अच्छी सेहत के लिए रोज कम से कम 20 से 30 मिनट पैदल चलें या हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करें। नियमित शारीरिक गतिविधि शरीर को फिट रखने के साथ-साथ ऊर्जा बढ़ाने और कई बीमारियों के खतरे को कम करने में भी मदद करती है।
4. संतुलित भोजन करें और पर्याप्त पानी पिएं
फास्ट फूड और ज्यादा तला-भुना खाना खाने की बजाय अपने आहार में मौसमी फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज, प्रोटीन और ड्राई फ्रूट्स शामिल करें। साथ ही दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी जरूरी है, ताकि शरीर हाइड्रेट रहे और सभी अंग सही तरीके से काम कर सकें।
5. पर्याप्त और अच्छी नींद लें
व्यस्त दिनचर्या के बीच भी रोज 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद लेने की कोशिश करें। पर्याप्त नींद से शरीर को आराम मिलता है, दिमाग तरोताजा रहता है और अगले दिन काम करने की क्षमता भी बेहतर होती है। अच्छी नींद सेल्फ केयर का सबसे अहम हिस्सा मानी जाती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
