Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
किचन स्पॉन्ज होता है बैक्टीरिया का घर, कहीं ये कर ना दें आपको बीमार
किचन एक ऐसी जगह है, जिसे लोग हमेशा ही साफ-सुथरा रखने का प्रयास करते हैं। किचन क्लीनिंग में वे काफी समय व मेहनत भी खर्च करते हैं। किचन के विभिन्न हिस्सों से लेकर बर्तनों को साफ करने के लिए स्पॉन्ज का इस्तेमाल किया जाता है।
अमूमन हम सोचते हैं कि इसके बाद हमारी किचन साफ हो गई है। लेकिन क्या आपको पता है कि वास्तव में यही स्पॉन्ज कई तरह की बीमारियों की जड़ होता है। इन स्पॉन्ज पर कई तरह के बैक्टीरिया आसानी से पनप सकते हैं। इस तरह अगर देखा जाए तो वास्तव में किचन एक ऐसी जगह है, जहां पर सबसे ज्यादा बैक्टीरिया पनपते हैं और फिर उसके कारण कई तरह की बीमारियां होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। तो चलिए आज इस लेख में हम इस बारे में विस्तारपूर्वक जानते हैं-

क्या कहती है स्टडी
स्टडी में भी यह बात साबित हो चुकी है कि क्लीनिंग स्पॉन्ज कई तरह के बैक्टीरिया का घर हो सकते हैं। जर्मन शोधकर्ताओं द्वारा किए गए एक अध्ययन के अनुसार, क्लीनिंग करने वाले स्पॉन्ज 'रिस्क ग्रुप 2' बैक्टीरिया की मेजबानी करते हैं। मसलन, मोराक्सेला ओस्लोएन्सिस या गैमाप्रोटोबैक्टीरिया नामक बैक्टीरिया का एक वर्ग है, जिसमें टाइफाइड बुखार, हैजा और फूड पॉइजनिंग पैदा करने वाले बैक्टीरिया सहित कई मानव रोगजनक शामिल हैं। शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में यह भी लिखा है कि रसोई के वातावरण शौचालयों की तुलना में अधिक रोगाणुओं की मेजबानी करते है। खासतौर से, ऐसा रसोई के स्पॉन्ज के कारण था।
क्लीनिंग का यह तरीका नहीं है सही
कई लोग अपने किचन स्पॉन्ज को क्लीन करने के लिए डिशवॉशर का इस्तेमाल करते हैं या माइक्रोवेव में डालकर या उबालकर साफ करने की कोशिश करते हैं। हालांकि, इन तरीकों को क्लीनिंग के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं माना जाता है। शोधकर्ताओं ने जर्नल साइंटिफिक रिपोर्ट्स में प्रकाशित अध्ययन में खुलासा किया है। वास्तव में, नियमित रूप से साफ किए जाने वाले स्पंज उन स्पंजों की तुलना में अधिक क्लीन नहीं होते हैं जिन्हें कभी साफ नहीं किया जाता है। दरअसल, अपने बैक्टीरिया रेसिस्टेंट होने के कारण उनकी उपस्थिति ऐसी ही रहती है। यहां तक कि वे जल्दी से रिप्रोड्यूस भी कर सकते हैं, जिसके कारण बैक्टीरिया की संख्या में तेजी से वृद्धि हो सकती है।
स्पॉन्ज का इस्तेमाल करें या नहीं
अब सवाल यह उठता है कि बड़ी संख्या में बैक्टीरिया का घर होने के कारण स्पॉन्ज का इस्तेमाल किया जाए या नहीं। चूंकि, अभी बर्तनों की क्लीनिंग के लिए स्पॉन्ज का कोई दूसरा प्रभावी अल्टरनेटिव नजर नहीं आता है, इसलिए आप स्पॉन्ज का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि आप स्पॉन्ज को साफ करने की जगह उन्हें साप्ताहिक रूप से बदलें। जब आप ऐसा करते हैं तो इससे बीमार होने की संभावना काफी कम हो जाती है। इसके अलावा, किचन के काउंटरटॉप को साफ करने के लिए आप स्पॉन्ज की जगह पेपर टॉवल का इस्तेमाल करें, जिसके केवल एक बार ही इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप कपड़े के टॉवल का इस्तेमाल करते हैं, तो उसे यूज करने के बाद वाशिंग मशीन में गर्म पानी की मदद से क्लीन करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
