Latest Updates
-
UP Village Style Besan Cheela Recipe: घर पर बनाएं गांव जैसा पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Hindi Journalism Day 2026 Wishes: हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर सभी पत्रकार दोस्तों को ये शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 30 May 2026: शनिवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, शनिदेव की कृपा से होगा धन लाभ -
Restaurant Style Kadai Sabzi Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसी चटपटी और मसालेदार सब्जी -
Blue Moon 2026: 31 मई को आसमान में दिखेगा दुर्लभ 'ब्लू मून'; जानिए इसकी खासियत, कहां और कैसे देखें -
Hindi Journalism Day: 30 मई को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी पत्रकारिता दिवस? जानें इस दिन का इतिहास और महत्व -
Kumaoni Sweet Bal Mithai Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड की पारंपरिक और स्वादिष्ट मिठाई -
महिलाओं के लिए वरदान से कम नहीं है हलीम के बीज, अनियमित पीरियड्स समेत इन 5 समस्याओं को कर सकते हैं दूर -
गर्मियों में पसीने से होने वाली 5 कॉमन स्किन प्रॉब्लम्स, एक्सपर्ट से जानें इन समस्याओं से बचने के घरेलू उपाय -
World Digestive Health Day: क्यों मनाया जाता है विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस? जानें इस दिन का महत्व और इतिहास
कहीं बच्चे के साथ बहुत अधिक सख्त तो नहीं आप, इस तरह से जानें
हर पैरेंट अपने बच्चे को हमेशा जीवन में सफल होते हुए देखना चाहते हैं। वे उनके भीतर अच्छी आदतों का संचार करना चाहते हैं और इसके लिए वे उनके साथ कभी-कभी सख्ती भी बरतते हैं। हालांकि, हर चीज की एक सीमा होती है। बच्चे को प्यार करना व उनके साथ सख्ती बरतना दोनों ही आवश्यक है। कभी-कभी ऐसा होता है कि हमें पता नहीं चलता, लेकिन हम बच्चे के साथ जरूरत से ज्यादा सख्ती बरतना शुरू कर देते हैं। ऐसे में बच्चे के समग्र विकास पर असर पड़ने लगता है।
हर पैरेंट अपने बच्चे को हमेशा जीवन में सफल होते हुए देखना चाहते हैं। वे उनके भीतर अच्छी आदतों का संचार करना चाहते हैं और इसके लिए वे उनके साथ कभी-कभी सख्ती भी बरतते हैं। हालांकि, हर चीज की एक सीमा होती है। बच्चे को प्यार करना व उनके साथ सख्ती बरतना दोनों ही आवश्यक है। कभी-कभी ऐसा होता है कि हमें पता नहीं चलता, लेकिन हम बच्चे के साथ जरूरत से ज्यादा सख्ती बरतना शुरू कर देते हैं। ऐसे में बच्चे के समग्र विकास पर असर पड़ने लगता है।

बच्चे के साथ अनुशासित रहने के साथ-साथ उन्हें आपके प्यार व सम्मान की भी जरूरत होती है। लेकिन कई बार पैरेंट्स इन चीजों को नजरअंदाज करते हैं। ऐसे में आपको यह समझना चाहिए कि आप बच्चे के साथ जरूरत से ज्यादा सख्त हैं या नहीं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही संकेतों के बारे में बता रहे हैं, जो यह बताते हैं कि आप अपने बच्चे के साथ जरूरत से ज्यादा ही सख्ती बरत रहे हैं-
बच्चे के लिए बहुत अधिक नियम तय करना
बच्चे की बेहतर परवरिश के लिए घर में कुछ नियमों का होना आवश्यक है। लेकिन अगर आप एक स्ट्रिक्ट पैरेंट हैं तो ऐसे में आप बच्चे के ऊपर जरूरत से ज्यादा ही नियम लागू करते हैं। बच्चा इन सभी नियमों के बोझ तले दब जाता है, जिसके कारण वह अंदर ही अंदर घुटने लगता है। इसलिए, कोशिश करें कि आप बच्चे के लिए कम नियम बनाएं, लेकिन उन्हें सही तरह से लागू करें।
हर बात पर धमकी देना
कई बार जब बच्चे पैरेंट्स की बात नहीं मानते हैं तो ऐसे में पैरेंट्स का उनके धमकी देना काफी हद तक सही माना जाता है। लेकिन आप बच्चे की हर छोटी-छोटी बात या शरारतों पर भी उन्हें धमकी देते हैं। मसलन, मैं आपके सभी खिलौनों को नष्ट करने जा रहा हूं’ या ’आपको घर से बाहर निकाल दूंगा’ आदि। इस तरह की बातें यह दर्शाती हैं कि आप अपने बच्चे के साथ बहुत अधिक सख्त हैं। इसलिए, बच्चे के साथ अपने शब्दों को लेकर सतर्क रहें। बच्चे के साथ बहुत अधिक कठोर शब्दों का इस्तेमाल ना करें। यह उनके कोमल मन पर विपरीत प्रभाव डालती हैं।
दोस्तों के साथ बाहर घूमने ना जाने देना
जब बच्चे की उम्र बढ़ने लगती है तो वह अपने दोस्तों के साथ अकेले घूमना व वक्त बिताना चाहता है। यकीनन एक पैरेंट्स के रूप में शायद आप इस बात को लेकर चिंतित हो। लेकिन फिर भी आप उसे काफी हद तक आजादी देते हैं। हालांकि, अगर आप बहुत अधिक सख्त हैं तो शायद आप इसकी अनुमति कभी भी ना दें। आप बच्चे को अपने दोस्तों के घर जाने या फिर उनके साथ बाहर घूमने नहीं देते हैं। जरूरत से ज्यादा सख्त पैरेंट्स अपने बच्चे के हर कदम पर ना केवल अपनी पैनी नजर रखते हैं, बल्कि उनकी हर छोटी-छोटी बात पर अंकुश भी लगाते हैं।
बच्चे का आपसे झूठ बोलना
अगर आपका बच्चा आपसे हर छोटी-छोटी बात पर झूठ बोलता है तो यह आपके लिए एक संकेत है कि आप एक सख्त पैरेंट हैं। दरअसल, जब पैरेंट्स अपने बच्चे के साथ बहुत अधिक सख्त होते हैं तो बच्चे उनसे काफी डरते हैं। ऐसे में वे अपने पैरेंट्स के डर के कारण झूठ बोलने से भी कतराते नहीं है। दरअसल, बच्चे अपने पैरेंट्स के सामने ऐसी कोई भी बात नहीं रखना चाहते हैं, जिससे वे नाराज या गुस्सा हों।
सिर्फ फॉर्मल बातचीत करना
किसी भी बच्चे के लिए पैरेंट्स उसके सबसे करीब होने चाहिए। अमूमन बच्चे अपने पैरेंट्स से हर बात डिस्कस करते हैं। लेकिन अगर आपकी फैमिली डिनर टेबल पर फॉर्मल बातचीत ही करती है। आप उससे केवल स्कूल या ग्रेड के बारे में ही बात करते हैं तो यह बताता है कि आप एक सख्त पैरेंट हैं। आपके घर का माहौल कुछ ऐसा है कि बच्चा चाहकर भी आपके साथ कुछ शेयर नहीं कर सकता है। इस स्थिति में अधिकतर बच्चे खुद को बहुत अधिक अकेला महसूस करते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications